Tag: News

  • पांकी में कैंडल मार्च निकालकर दुष्कर्म पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, हत्यारे को फांसी की मांग

    पांकी में कैंडल मार्च निकालकर दुष्कर्म पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, हत्यारे को फांसी की मांग

    संवाददाता पांकी गुजरात के भरूच में दुष्कर्म और हत्या की शिकार पांकी की नाबालिग बेटी को न्याय दिलाने के लिए पांकी बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लालसूरज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी को फांसी की सजा देने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की। बताया कि घटना में मृत बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई थी। कैंडल मार्च में पूर्व प्रत्याशी ओंकार नाथ जयसवाल कांग्रेस नेता आफताब आलम, मो. आलम, पंचायत समिति सदस्य बबलू भुइयां और कई स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में कांग्रेस के जिला महासचिव आफताब आलम, अकमल खान, पूर्व प्रत्याशी मो आलम, ढूब पंचायत समिति सदस्य बबलू भुइयां,मुखिया विनोद कुमार यादव सौदागर सिंह, पूर्व मुखीया कामख्या नारायण सिंह, अरुण वर्मा, अरविंद सिंह संजय भुइयां राजू भुइयां, नरेश भुइयां, छोटू भुइयां सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • प्रखंड सभागार में किसान जागरूकता अभियान चलाया गया रबी फसल को लेकर

    प्रखंड सभागार में किसान जागरूकता अभियान चलाया गया रबी फसल को लेकर

    पलामू जिला के तरहसी प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रखंड के किसानों सहित एटीएम बीपीएम एवं पंचायत के किसानों को बुलाकर कृषि पदाधिकारी सहित प्रखंड प्रमुख प्रिया कुमारी के अध्यक्षता में किसानों को हर समस्या को लेकर बैठक की गई इस बैठक में, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार कार्यशाला वित्तीय वर्ष 2024 सहित बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बैनर तले किसानों का रवि फसल के संबंधित कार्य करने की समीक्षा की गई ,! जिसमें बताया गया कि अभी सभी किसानों को बीज वितरण कर दिया गया है पौधा में किस मात्रा में कीटनाशक दवा एवं उसकी मिट्टी की उर्वरक शक्ति चेक करना है और उसे हिसाब से दवा एवं उर्वरक खाद का उपयोग करना है साथ-साथ सभी किसानों को केसीसी लोन में हो रही समस्या को लेकर किसानों को राहत दिलाने की बात की गई ! बताया गया कि जो रैयत किसान है और हकीकत में कृषि कार्य में लोन लेने संबंधित तात्पर्य है और उसे कृषि कार्य करने में कठिनाई हो रही है तो हमारे तरफ से कृषि पदाधिकारी से हर संभव समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे और लोन दिलाने का कार्य अवश्य करेंगे ,मौके पर किसानों को कई तरह के कीटनाशक दवा का भी वितरण किया गया कई दर्जन किसान उपस्थित रहे

  • उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर ट्रक और कार में टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई दर्दनाक हादसा

    उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर ट्रक और कार में टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई दर्दनाक हादसा

    उत्तर प्रदेश :

    के शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिस में लोगों में मची है खलबली इस दुर्घटना में दिल्ली जा रहे एक परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसे देखकर लोगों के पैर तले जमीन खिसक गई जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह दिल दहला देने वाली घटना मदनापुर क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में कांट क्षेत्र निवासी रियासत अली का पूरा परिवार शामिल है।

  • रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर सड़क हादसा घटनास्थल पर मौत हो गई

    रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर सड़क हादसा घटनास्थल पर मौत हो गई

    राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ-75 पर शहर के मित्तल पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की जान चली गई मृतक की पहचान शिक्षक संजय सिंह (42) के रूप में की गयी है. शिक्षक पलामू के सूदना के रहने वाले थे और लातेहार के कुंदरी ग्राम के विद्यालय में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह वे पलामू से अपने विद्यालय जा रहे थे. इसी क्रम में पेट्रोल पंंप के पास एक कंटेनर से उनकी बाइक की सीधी टक्‍कर हो गयी.जिस से उनकी मौत हो गई वहां के लोगों को बताना है कि पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्राल ले कर निकल रहे थे. घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलने पर घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अरविंद कुमार के निर्देश पर लातेहार की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि घटना के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. प्रगि‍तशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हीरा यादव और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने सुबह नौ बजे स्‍कूल पहुंच कर बायोमेट्रिक्‍स करने का सख्‍त नियम लगा दिया है. इससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के स्‍कूलों के श‍िक्षकों को स्‍कूल पहुंचने की जल्‍दी रहती है और इस कारण ऐसी घटनायें देखने को मिल रही है. उन्‍होने दिवगंत शिक्षक के परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजा की मांग है