
पलामू जिला के तरहसी प्रखंड अंतर्गत अंचल सह प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सिरिस्ता भुईयां ने की।
बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रखंड प्रमुख सिरिस्ता भुईयां ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिन पंचायतों में अब तक विकास कार्य अपेक्षाकृत कम हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।
ताकि किसी भी पंचायत से यह शिकायत नहीं आनी चाहिए कि वहां विकास कार्य नहीं हुआ है। इसके लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों को एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को बैठक में रखने का आग्रह किया गया।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा, उपप्रमुख अजय सिंह सहित सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यह भरोसा दिलाया कि हर पंचायत को समान दृष्टि से देखते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।
बैठक का समापन सभी सदस्यों के सुझावों और सहमति के साथ किया गया।


















