Tag: News

  • मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत हस्तक्षेप करें –आइसा

    मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत हस्तक्षेप करें –आइसा

    रांची:ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) झारखंड राज्य परिषद ने राज्य में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना की कड़ी निंदा की है और इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता करार दिया है। आइसा झारखंड के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने इस मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तुरंत हस्तक्षेप करने की बात कही है। एवं दोषियों पर तत्काल करवाई करने की मांग की है। JAC अध्यक्ष भी अपनी जवाबदही लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए।त्रिलोकीनाथ ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था लगातार भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकार हो रही है। छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है। यह घटना न केवल परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर धब्बा भी है।प्रदेश संयुक्त सचिव संजना मेहता ने झारखंड सरकार पर प्रहार करते हुए कहा विधार्थियो के भविष्य के साथ खेलवाड बंद हो वही इस मामले में दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है और साथ ही परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। संगठन के ओर से चेतावनी दी गयी है कि यदि जल्द से जल्द इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे राज्य में व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा.आइसा झारखंड सरकार से मांग करता है कि— 1. पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाई जाए.2. दोषी अधिकारियों और दोषी गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.3. छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार किए जाएं।आइसा राज्य भर के छात्रों से अपील करता है कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करें और शिक्षा के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए आवाज उठाएं।

    आखिर बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ केव लोगो का सपना चूर करने में लगे हुए है

  • आइसा पांकी का दूसरा सम्मेलन संपन्न जितेंद्र सचिव और रोहित बने अध्यक्ष

    आइसा पांकी का दूसरा सम्मेलन संपन्न जितेंद्र सचिव और रोहित बने अध्यक्ष

    पलामू : जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत एम के कॉलेज में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की दूसरा प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन ने 19 सदस्यीय टीम के साथ कॉमरेड जितेंद्र कुमार साव को सचिव और रोहित कुमार मेहता को अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, सपना कुमारी तथा सहसचिव राजन कुमार रवि,फारूक शेख और मीडिया प्रभारी येस कुमार को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुड्डू भुइयां और संचालन जिला सचिव गौतम दांगी ने किया। आइसा के पूर्व जिला संयोजक सह इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव अविनाश रंजन ने सम्मेलन को सफलता की बधाई देते हुए। आइसा के पूर्ववर्ती कार्यों पर जोर दिया।सम्मेलन में बतौर मुख्य आइसा के राज्य सचिव संबोधित करते हुए छात्रों के कर्तव्य और छात्रहित में आंदोलन पर तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बेहतर शिक्षा के लिए छात्रों को जागरूक होने की जरूरत है। उच्चतर शिक्षा हेतु बहुत सी त्रुटि विभाग में ही है। इसलिए स्कूलों और कॉलेजों के रिक्त पदों पर बहाली हेतु छात्रों को आंदोलन तेज करने की जरूरत है। पूरे देश में शिक्षा का स्थिति चौपट है। सरकार शिक्षा के प्रति ठीक रवैया नहीं अपना रही है। प्रोफेशर रामबिलास सर ने कहे की नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय की हालात इतनी खराब है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला छात्र चौतरफा कठिनाइयों का सामना कर रहे है। देर सत्र पूरा भविष्य खराब कर रहा है। समय से छात्रों को छात्रवृत्ति भी नही मिल रही है। झारखंड में शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर लाखो में सीट खाली है। स्कूलों और कॉलेजों में पर्याप्त शिक्षक नही है।आइसा राज्य उपाध्यक्ष रंजीत सिंह चेरो ने आइसा के कार्य,उद्देश्य और छात्र आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में छात्रों को आगे आने सख्त जरूरत है। नही तो केंद्र सरकार शिक्षा को चौपट करने में लगी है ताकि लोग अनपढ़ रहे है और मोदी जी मित्र अंबानी और अडानी के लिए सस्ता मजदूर तैयार हो सके। नई शिक्षा नीति ला कर गरीब और मध्य वर्ग के छात्रों को शिक्षा से सीधा वंचित रखने का प्रयास है। नई शिक्षा नीति में आरक्षण का कोई जिक्र नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों को मिलने वाली यूजीसी से फंड अब नही मिलेगा। जिस कारण फीस बढ़ोतरी होगी और छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ेगी। सम्मेलन में उपस्थित थे जीएल कॉलेज प्रभारी अभय सिंह अमित रंजन ,सूरज कुमार , नीतीश कुमार ,रवींद्र कुमार अन्य लोग उपस्थित थे

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी मैं जांच के उपरांत कहां से आया बिना प्रिंट दवा

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी मैं जांच के उपरांत कहां से आया बिना प्रिंट दवा

    तरहसी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी में बंध्याकरण एवं नसबंदी करने के दौरान कई ऐसे मरीजों को बिना प्रिंटेड इंजेक्शन भैल दवा दिया गया मामला का खुलासा बृहस्पतिवार कई मरीजों को ऑपरेशन करके डिस्चार्ज करने के बाद जब अपने घर पहुंचते हैं और उसका दूसरा दिन निजी डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन को देने की बात कही जाती है तो भैल इंजेक्शन में उत्पादन तिथि और उपयोग समाप्त तिथि किसी भी प्रकार का प्रिंटेड नहीं होता है तब परिजनों के मन में कई तरह के सवाल खड़ा होते हैं, क्या दवा एक्सपायर तो नहीं है । या डॉक्टर के द्वारा दवा प्रिंटेड को मिटाया तो नहीं गया है । कंपनी प्रिंटेड किया या नहीं किया । मरीज के परिजनों पेशकार साव अरका पंचायत निवासी अपने बहू संगीता देवी को बंध्याकरण कराया गया था दूसरा केश्वर कुमार टरिया पंचायत निवासी अपने पत्नी के बंध्याकरण करवाया था जिसका खुलासा हॉस्पिटल में पहुंच कर अस्पताल कर्मियों से शिकायत करने के दौरान इस सूचना सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह तक पहुंच गया जबकि इसी महीना में तरहसी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय तरहसी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन में कई ऐसे एक्सपायर दवा पाया गया था जिसे जांच राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय टीम को गठित करके जांच की जा रही थी एक जांच का मामला खुलासा नहीं हुआ लेकिन दूसरा मामला खड़ा हो गया सूचना मिलते ही पलामू सिविल सर्जन पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी

    , निरीक्षण की और दि निर्देश सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह ने बताया की एक्सपायर दवा होम्योपैथिक की थी इसके लिए जिला आयोग चिकित्सा पदाधिकारी के जिम्मेवारी होता हैं यदि मरीज को दवा दी जा रही है तो दवा देने के पहले तीन-चार चीजों का ध्यान रखना चाहिए दवा कंपनी का है, दवा में डेट है या नहीं ,दवा कब बना यह सब सारी चीज देखकर के मरीजों का दवा देना चाहिए,। इस मामला को हम लोग संज्ञान में लिए हैं जो भी दोषी पाए जाते हैं उन पर कार्रवाई निश्चित की जाएगी 2. डॉक्टर या NM 20 साल से कार्यरत है जिसके बारे में C S बताया कि स्थानांतरण विभाग के द्वारा किया जाता है जो हमारे यहां से चिट्ठी हर साल बनाकर भेज दी जाती है और जांच किया जाएगा जांच करने के बाद विभाग को चिट्ठी भेजेंगे और जो गलत पाया जाता है तो उनके ऊपर कारवाई की जाएगी यहां पर इस अस्पताल में री सफल करने की आवश्यकता है जो जिला स्तर का होगा ओ जिला से होगा,और जो राज स्तरीय होगा उसके लिए राज्य को अनुशंसा किया जाएगा इस अस्पताल में 10 12 सीसीटीवी कैमरा एक हफ्ते के अंदर लगवा दिया जाएगामैने देखा कि इसमें जो भी कमियां है ओ दुरुस्त किया जाएगा सीसीटीवी कैमरा नही है जो कि दिन रात में असमाजिक तत्व भी आते है और हल करते है ,तो अपनी सुरक्षा के लिए अपने सिस्टम के लिए कैमरा होना अति आवश्यकता है बीपीएम को निर्देशित करूंगा कि प्रभारी से आर्डर लेकर के दस दिन के अंदर कैमरा लगवा दिया जाएगा और जो डॉक्टर इस अस्पताल में प्रतिनियुक्ति किया गया है यदि डॉक्टर की जगह पर दूसरा कुर्मी ओपीडी करते हैं तो डॉक्टर के ऊपर कार्रवाई जरूर की जाएगी

  • सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा 100 केवी के ट्रांसफार्मर दिया गया

    सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा 100 केवी के ट्रांसफार्मर दिया गया

    ।100 केवी ट्रांसफॉर्मर, मिलने से बच्चों को शिक्षा में होगी बढ़ोतरी सांसद : कालीचरणमनातू

    (पलामू) : जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेकनाका मंझौली मोड के समीप कई दिनों से लाइन का सप्लाई अच्छे से नहीं हो रहा था इसी बीच समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव एवं भाजपा जिला मंत्री राजगोविंद सिंह, मनातू प्रखंड जिला पार्षद सदस्य प्रदीप कुमार चावला मंडल अध्यक्ष अंतू कुमार यादव नेतृत्व में चतरा सांसद कालीचरण सिंह को अवगत कराते हुए बताया गया था परंतु सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा 100 केवी का ट्रांसफार्मर कुछ ही दिनों में अवगत करा दिया गया जिससे चेकनका समीप के सभी व्यापारियों व भाजपा के कई कार्यकर्ता, एवं अधिकारी, विद्यार्थी,जनप्रतिनिधियों, ने संसद का आभार प्रकट किया है। पहले से इसी जगह कम पावर का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जिससे कई कामों में बाधा हुआ करता था एवं अच्छी तरह से लाइन का हर घर रोशनी में बाधा होती थी।प्रखंड के कई सिएसपी संचालकों एवं दुकानदार के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता था 100 केवी के ट्रांसफार्मर मिलने से लोगों को कई परेशानियों को किया गया दूर।

  • सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिखाया हरि झंडी देखिए खास रिपोर्ट।

    सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिखाया हरि झंडी देखिए खास रिपोर्ट।

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को उपायुक्त शशि रंजन व जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया। मौके पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 का आयोजन किया गया है और सड़क सुरक्षा सप्ताह के थीम ‘परवाह’ के तहत सड़क जागरूकता रथ लोगों को सड़क पर एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश देगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों के पालन से सड़क पर सुरक्षा बनी रहती है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि जब भी दो पहिया वाहन का प्रयोग करें तो हेलमेट अवश्य पहनें और पूरी सावधानी बरतें। जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जायेगा। 31 जनवरी तक आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत इस जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक -चौराहों पर यातायात नियमों के पालन हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित ऑडियो क्लिप लोगों को सुनाये जायेंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कई अन्य तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।

  • सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    ।चतरासड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में रविवार की मौत हो गया। मृत युवक जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियारा गांव निवासी संजय दास (35) पिता शनिचर दास है। मौत की खबर में मिलने ही मृतक के गांव में मातम पसर गया तथा परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।इस संबंध में मृतक के परिजन विजय दास, छोटु रविदास, मंतोष दास समेत अन्य ने बताया कि बीते 27 दिसंम्बर को संजय अपने बाइक पर प्रतापपुर से समान लेकर अपने घर जोगियारा आ रहा था। इस दौरान कुकुरमन स्थित हरि यादव के घर के समीप विपरित दिशा एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल अवस्था में संजय को ग्रामिणो ने प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया था। इलाज के दौरान घायल संजय की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। इस बीच रविवार को इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में संजय की मौत हो गई। मृतक संजय के पत्नी के अलावे तीन छोटे-छोटे बच्चे है। इधर दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार वाहन को पुलिस के द्वारा नही पकडे जाने पर ग्रामिणो ने नाराजगी व्यक्त किया है। पुलिस की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने वाहन को चिन्हित कर कारवाई किए जाने की मांग की है।

  • रांची शहर के अंचल सीओ मुंशी राम रंगे हाथ रिश्वत लेते  हुआ गिरफ्तार

    रांची शहर के अंचल सीओ मुंशी राम रंगे हाथ रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

    एसीबी टीम की बड़ी कारवाई मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की गई जिसमें 11 लाख 42 हजार रुपये बरामद किए गए ,रांची :एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने राँची के सदर सीओ शहर अंचल मुंशी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुंशी राम को उनके कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की गई जिसमें 11 लाख 42 हजार रुपये बरामद किए गए।मुंशी राम राँची में रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी जमीन नापी के लिए 37 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी।पूरे मामले पर झारखण्ड के डीजीपी सह प्रभारी डीजी एसीबी, अनुराग गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति से मुंशी राम ने जमीन के सीमांकन के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचना दी। जिसके बाद डीएसपी स्तर के अधिकारियों के द्वारा मामले की पड़ताल की गई, जिसमें सच्चाई पाई गई।मामले की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम राँची के कचहरी चौक स्थित अंचल कार्यालय में पीड़ित व्यक्ति के साथ पहुंची और जब पीड़ित व्यक्ति मुंशी राम को पैसे देने लगा तब पहले से मौजूद टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

  • बेरोजगार युवा यूक्ति के लिए सुनहरा मौका 15 से 20 हजार तक

    बेरोजगार युवा यूक्ति के लिए सुनहरा मौका 15 से 20 हजार तक

    झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रखंड स्तरीय मीटिंग किया गया पलामू जिला के तरहसी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री सारथी योजना प्रखंड स्तरीय बैनर तले सेविका सहिया के साथ एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड सुजीत कुमार गोस्वामी के द्वारा बेरोजगारी युवा युक्ति के सुनहरा मौका को लेकर मीटिंग किया जा रहा है इस मीटिंग में सुजीत कुमार गोस्वामी ने बताया कि कौशल विकास योजना एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से बेरोजगार युवा युक्ति का सुनहरा मौका है जो 18 से 35 वर्ष के हैं उनके लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत गांव पंचायत मोहल्ला में बेरोजगारी का समस्या ज्यादा है जिसके लिए हम सभी लोग आज प्रखंड स्तरीय सेविका और सहायिका से मिलकर मीटिंग कर रहे हैं कि आपका गांव पंचायत में जो भी बेरोजगार हैं उनके लिए आप लोग घर-घर जाकर के एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ट्रेनिंग करवाई और बेरोजगारी दूर करें! मेगा स्किल के माध्यम से तीन मंथ ट्रेनिंग करने के बाद उन्हें 15 दिन के अंदर जॉब मिलेगी अन्यथा एक वर्ष तक प्रत्येक मंथ 1000 का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा साथ-साथ जिसे जॉब मिल जाता है उनकी सैलरी न्यूनतम 15000 से 20000 तक रहेगा

  • पलामू, झारखंड दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन और पास ही में स्थित भीम चूल्हा के पास निर्माणाधीन रेलवे टनल कार्य का किया निरीक्षण

    पलामू, झारखंड दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन और पास ही में स्थित भीम चूल्हा के पास निर्माणाधीन रेलवे टनल कार्य का किया निरीक्षण

    अपने दौरे के आखिरी दिन आज मंत्री महोदय द्वारा जिले के आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र का दौरा**दूरदर्शन परिसर में मंत्री महोदय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आकाशवाणी स्टेशन से उन्होंने स्थानीय दर्शकों को अपना संदेश भी दिया*मेदिनीनगर । माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण (राज्य) मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार डॉ एल. मुरुगन ने अपने तीन दिवसीय झारखंड यात्रा के आखिरी दिन आज दिनांक 25 दिसंबर 2024 को जिले में स्थित मोहम्मदगंज में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उनसे मिलने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जिनको उन्होंने सुना और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए वहाँ मौजूद अधिकारी गण को निर्देशित किया।पास ही में स्थित भीम चूल्हा पर्यटन स्थल के पास बन रहे रेलवे टनल का भी मंत्री महोदय ने दौरा किया और बारीकी से निरीक्षण किया और मौजूद रेल अधिकारियों से प्रोजेक्ट के पूरा होने की समय सीमा और अन्य पहलुओं की जानकारी ली। आज सुबह माननीय मंत्री ने पलामू में उनसे मिलने आए गणमान्य नागरिको, समाज सेवी जनों से भी मुलाकात किया और उनकी समस्याएं सुनी।

    तदोपरांत उन्होंने अपने दौरे के आखिरी दिन जिले के आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र का दौरा किया और मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से भी मिले। मंत्री महोदय के कर कमलों से दूरदर्शन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, साथ ही उन्होंने डाल्टनगंज आकाशवाणी स्टेशन का दौरा किया और मौजूद संसाधनों और हो रही दिक्कतों का जायजा लिया। आकाशवान डाल्टनगंज स्टेशन से उन्होंने स्थानीय दर्शकों को अपना संदेश भी दिया और कहा कि पलामू की धरती पे आकर उन्हें बहुत ही हर्ष हुआ।ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री श्री मुरुगन ने अपने तीन दिवसीय पलामू दौरे पर जिले में आकांक्षी जिला विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, आधारभूत संरचना, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से जुड़े अभियानों की कल समीक्षा किए थे और अपने विचार और सुझाव साझा किए।

  • मनमोहन सिंह का जीवनी

    मनमोहन सिंह का जीवनी

    मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 2004 से 2014 तक इस पद पर सेवा दी। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता रहे और उनकी गिनती देश के सबसे सफल अर्थशास्त्रियों में होती है।जीवन परिचय:जन्म: 26 सितंबर 1932, गाँव गाह, पंजाब (अब पाकिस्तान में)शिक्षा: ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की।व्यवसाय: अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, और राजनेता।परिवार: उनकी पत्नी का नाम गुरशरण कौर है, और उनकी तीन बेटियां हैं।राजनीतिक करियर:1. वित्त मंत्री (1991-1996):मनमोहन सिंह ने 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के दौरान भारत के वित्त मंत्री के रूप में सेवा दी। उन्होंने भारत में आर्थिक उदारीकरण और सुधारों की शुरुआत की, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिली।2. प्रधानमंत्री (2004-2014):उनकी अगुवाई में यूपीए सरकार ने ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा), शिक्षा के अधिकार अधिनियम, और खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे कई सामाजिक कल्याण कार्यक्रम लागू किए।विशेष योगदान:भारत में आर्थिक सुधारों के जनक माने जाते हैं।उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया और विदेशी निवेश को आकर्षित किया।अपनी सरलता और शालीनता के लिए प्रसिद्ध हैं।आलोचनाएं:उनके कार्यकाल में कुछ बड़े घोटाले (जैसे 2जी स्पेक्ट्रम और कोलगेट) सामने आए, जिसके कारण उनकी सरकार की आलोचना हुई।मनमोहन सिंह को उनकी विद्वता, सादगी, और योगदान के लिए आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।