Tag: Jharkhand

  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा

    रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में जिला कार्यालय ब्लॉक चौक रामगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस मौके पर विधायक ममता देवी ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह भारत के 13 वे प्रधानमंत्री थे सन 2009 में लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद वह जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिनको पांच वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने के अवसर प्राप्त हुआ साथ ही जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भारत के अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान रहा । भारत देश सदैव स्मरण करेगा । डॉक्टर मनमोहन सिंह कुशल प्रशासक और विनम्र व्यक्ति थे उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हुई है श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक ममता देवी, शहजादा अनवर ,बलजीत सिंह बेदी, खगेंद्र साव,के डी मिश्रा, धर्मराज राम ,दिनेश मुंडा ,संजय साव, नगर अध्यक्ष बलराम साव,शहजाद खान, अनिल नायक ,शमसूद खान, संतोष नायक, गगन करमाली, अब्बास खान अजमल अंसारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

  • बेरोजगार युवा यूक्ति के लिए सुनहरा मौका 15 से 20 हजार तक

    बेरोजगार युवा यूक्ति के लिए सुनहरा मौका 15 से 20 हजार तक

    झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रखंड स्तरीय मीटिंग किया गया पलामू जिला के तरहसी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री सारथी योजना प्रखंड स्तरीय बैनर तले सेविका सहिया के साथ एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड सुजीत कुमार गोस्वामी के द्वारा बेरोजगारी युवा युक्ति के सुनहरा मौका को लेकर मीटिंग किया जा रहा है इस मीटिंग में सुजीत कुमार गोस्वामी ने बताया कि कौशल विकास योजना एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से बेरोजगार युवा युक्ति का सुनहरा मौका है जो 18 से 35 वर्ष के हैं उनके लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत गांव पंचायत मोहल्ला में बेरोजगारी का समस्या ज्यादा है जिसके लिए हम सभी लोग आज प्रखंड स्तरीय सेविका और सहायिका से मिलकर मीटिंग कर रहे हैं कि आपका गांव पंचायत में जो भी बेरोजगार हैं उनके लिए आप लोग घर-घर जाकर के एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ट्रेनिंग करवाई और बेरोजगारी दूर करें! मेगा स्किल के माध्यम से तीन मंथ ट्रेनिंग करने के बाद उन्हें 15 दिन के अंदर जॉब मिलेगी अन्यथा एक वर्ष तक प्रत्येक मंथ 1000 का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा साथ-साथ जिसे जॉब मिल जाता है उनकी सैलरी न्यूनतम 15000 से 20000 तक रहेगा

  • सेन्हा पुलिस ने दुष्कर्म मामला में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    सेन्हा पुलिस ने दुष्कर्म मामला में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    ।सेन्हा/लोहरदगा। जिले के सेन्हा थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही सेन्हा थाना की पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ जिला के लारी बस्ती निवासी बरफाती अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र छोटू अंसारी को गिरफ्तार कर नियम संगत कार्रवाई कर रविवार को जेल भेजा। जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास एक युवक द्वारा किए जाने की सूचना सेन्हा थाना को देते हुए पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि शनिवार रात्रि लगभग 10 बजे महिला को घर में अकेला देखकर घुस गया और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया जा रहा था, तभी पीड़िता ने अपनी सुरक्षा हेतु आवाज लगाने लगी तो परिवार वाले पीड़िता के कमरे की तरफ भागी और दरवाजा को धक्का दिया तो दरवाजा खुलते ही देखा कि एक लड़का शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही परिवार वाले को देखा तो अपना कपड़ा पहन कर युवक भागने का प्रयास करने लगा। तत्पश्चात परिवार वाले शोर गुल करने लगे। इस बीच आस-पास के लोगों के सहयोग से युवक को धर दबोचा और पुलिस को सूचना करते हुए आरोपी को सुपुर्द कर दिया। इस बीच सेन्हा थाना पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने अपना पता रामगढ़ जिला अंतर्गत प्रोजेक्ट राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी बस्ती निवासी बरफाती अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र छोटू अंसारी है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी अजित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़िता से प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 109/24 दर्ज कर दुष्कर्म मामले की धारा 64/ 329(4) बी एन एस के तहत जांचोपरांत लोहरदगा न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

  • पलामू, झारखंड दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन और पास ही में स्थित भीम चूल्हा के पास निर्माणाधीन रेलवे टनल कार्य का किया निरीक्षण

    पलामू, झारखंड दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन और पास ही में स्थित भीम चूल्हा के पास निर्माणाधीन रेलवे टनल कार्य का किया निरीक्षण

    अपने दौरे के आखिरी दिन आज मंत्री महोदय द्वारा जिले के आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र का दौरा**दूरदर्शन परिसर में मंत्री महोदय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आकाशवाणी स्टेशन से उन्होंने स्थानीय दर्शकों को अपना संदेश भी दिया*मेदिनीनगर । माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण (राज्य) मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार डॉ एल. मुरुगन ने अपने तीन दिवसीय झारखंड यात्रा के आखिरी दिन आज दिनांक 25 दिसंबर 2024 को जिले में स्थित मोहम्मदगंज में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उनसे मिलने बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जिनको उन्होंने सुना और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए वहाँ मौजूद अधिकारी गण को निर्देशित किया।पास ही में स्थित भीम चूल्हा पर्यटन स्थल के पास बन रहे रेलवे टनल का भी मंत्री महोदय ने दौरा किया और बारीकी से निरीक्षण किया और मौजूद रेल अधिकारियों से प्रोजेक्ट के पूरा होने की समय सीमा और अन्य पहलुओं की जानकारी ली। आज सुबह माननीय मंत्री ने पलामू में उनसे मिलने आए गणमान्य नागरिको, समाज सेवी जनों से भी मुलाकात किया और उनकी समस्याएं सुनी।

    तदोपरांत उन्होंने अपने दौरे के आखिरी दिन जिले के आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र का दौरा किया और मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से भी मिले। मंत्री महोदय के कर कमलों से दूरदर्शन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, साथ ही उन्होंने डाल्टनगंज आकाशवाणी स्टेशन का दौरा किया और मौजूद संसाधनों और हो रही दिक्कतों का जायजा लिया। आकाशवान डाल्टनगंज स्टेशन से उन्होंने स्थानीय दर्शकों को अपना संदेश भी दिया और कहा कि पलामू की धरती पे आकर उन्हें बहुत ही हर्ष हुआ।ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री श्री मुरुगन ने अपने तीन दिवसीय पलामू दौरे पर जिले में आकांक्षी जिला विकास कार्यक्रम के तहत स्वास्थ और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, आधारभूत संरचना, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन से जुड़े अभियानों की कल समीक्षा किए थे और अपने विचार और सुझाव साझा किए।

  • पांकी में कैंडल मार्च निकालकर दुष्कर्म पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, हत्यारे को फांसी की मांग

    पांकी में कैंडल मार्च निकालकर दुष्कर्म पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, हत्यारे को फांसी की मांग

    संवाददाता पांकी गुजरात के भरूच में दुष्कर्म और हत्या की शिकार पांकी की नाबालिग बेटी को न्याय दिलाने के लिए पांकी बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लालसूरज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी को फांसी की सजा देने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की। बताया कि घटना में मृत बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई थी। कैंडल मार्च में पूर्व प्रत्याशी ओंकार नाथ जयसवाल कांग्रेस नेता आफताब आलम, मो. आलम, पंचायत समिति सदस्य बबलू भुइयां और कई स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में कांग्रेस के जिला महासचिव आफताब आलम, अकमल खान, पूर्व प्रत्याशी मो आलम, ढूब पंचायत समिति सदस्य बबलू भुइयां,मुखिया विनोद कुमार यादव सौदागर सिंह, पूर्व मुखीया कामख्या नारायण सिंह, अरुण वर्मा, अरविंद सिंह संजय भुइयां राजू भुइयां, नरेश भुइयां, छोटू भुइयां सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • अपनों ने ही अपनों को ले लिया जान भूमि विवाद के कारण

    अपनों ने ही अपनों को ले लिया जान भूमि विवाद के कारण

    साहिबगंज :

    साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा पश्चिम टोला में गुरुवार सुबह भूमि विवाद के चलते एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस हमले में मृतक के परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    भूमि विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा

    जानकारी के मुताबिक, यह विवाद बुधवार शाम को खेतों में पानी पटाने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में मामूली विवाद के बाद बात झगड़े तक पहुंच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर झगड़ा शांत करवा दिया था। लेकिन अगले दिन सुबह, एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों के पास तलवार, चाकू, भाला, फरसा जैसी चीजें थीं। इस हमले में मृतक भूप नारायण रजक की हत्या कर दी गई. मृतक के परिवार के चार सदस्य भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में मृतक के पुत्र चीकू रजक, ओम प्रकाश रजक, धर्मेंद्र रजक और पत्नी सरीता देवी शामिल हैं। दो घायलों को साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो अन्य गंभीर घायलों को पीरपैंती सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।