Tag: Jharkhand

  • निर्धन व मेधावी छात्रों को हरसंभव सहयोग करेगा ऋत्विज परिवार

    निर्धन व मेधावी छात्रों को हरसंभव सहयोग करेगा ऋत्विज परिवार

    मेदिनीनगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के कारकाट बंदुआ स्थित गंगा गार्डन में वनभोज सह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर ऋत्विज परिवार द्वारा पूर्व के वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ ही इस वर्ष आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कहा गया कि हमारे समाज में आज भी कई परिवार ऐसे हैं जिनके बच्चे मेधावी है लेकिन निर्धनता के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि ऋत्विक परिवार ऐसे परिवार को पहले भी सहयोग करता रहा है और आगे भी उनके साथ खड़ा रहेगा। निर्धन परिवार के बच्चों के पठन-पाठन में और उनके भविष्य निर्माण में जहां कहीं भी कोई विघ्न बाधा आती है तो उसे दूर करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। साथ ही ऋत्विज परिवार सामूहिक विवाह करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। समाज के वैसे लोग जो अपनी कन्या की शादी के लिए अपनी संपत्ति को बेचकर और आर्थिक परेशानियों का सामना कर शादी करते हैं, उन परिवार से ऋत्विज परिवार विनम्रता पूर्वक आग्रह करता है कि ऋत्विज परिवार सामूहिक विवाह का आयोजन करना चाहता है जिसमें उन तमाम बेटियों का सादगी पूर्ण तरीके से ऋत्विज परिवार के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह कराया जाएगा और उनके परिवार को चलाने के लिए जो आवश्यक सामग्री है उसे भी देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीकांत पांडे ने की। मौके पर ऋत्विज परिवार के संरक्षक डॉ. अरुण शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी अर्जुन पाण्डेय ऊर्फ गुरु पांडेय, सेवानिवृत्त सीओ संतोष शुक्ला, दीपक तिवारी, बलराम तिवारी, दीनानाथ तिवारी, किशोर पाण्डेय, अलखनाथ पाण्डेय, छोटन उपाध्याय, मणिकांत उपाध्याय, विवेकानंद पांडेय, संजय ओझा, राजीव रंजन पांडेय, नवनीत कुमार सुंदरम, सत्येंद्र तिवारी, विकास दुबे, सुधीर दुबे, अरविंद पांडेय, डॉ पीएल पांडेय, डॉ सुशील पांडेय, पलामू जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अजय पांडेय, संतोष पाण्डेय, अरविंद दूबे, सतीश मिश्रा, मीरा पांडेय, आशु प्रिया, सविता पाठक, निर्मला तिवारी, ललिता दूबे, गिरिजा उपाध्याय सहित ऋत्विज परिवार के सैकड़ो लोग मौजूद थे।

  • मेरी झोपडी के भाग्य खुल गए हैं राम आए हैं

    मेरी झोपडी के भाग्य खुल गए हैं राम आए हैं

    लातेहार। 11 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिक उत्सव पर लातेहार में कई कार्यक्रम किए गए. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल ने किया. शोभा यात्रा अमवाटिकर स्थित हनुमान मंदिर से निकली. इसके बाद पूराना बस स्टैंड स्थित काली मंदिर पहुंची. काली मंदिर से मेन रोड होते हुए थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची. इस शोभा यात्रा का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाएं कर रही थी. इस दौरान पूरा शहर राममय हो गया.हर ओर जय श्रीराम का जयघोष सुनायी दे रहा था. मेरी झोपडी के भाग्य खुल गए है राम आए हैं आदि भजन बज रहे थे.लोग अपने हाथों में श्रीराम व बजरंगी ध्वजा लिये थे. भगवान राम और माता सीता की आकर्षक झांकी भी निकाली गई थी. शोभायात्रा से पहले अमवाटीकर हनुमान मंदिर में शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. इसके बाद शनिवार को एक बजे से साढ़े तीन बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया.चार बजे से शहर में शोभायात्रा निकाली गई. मौके पर रामनाथ अग्रवाल, राजधनी प्रसाद यादव, संजय तिवारी, श्याम अग्रवाल, अयोध्या प्रसाद, अनिल प्रसाद, जयराम कपूर, गौरव दास, ज्योतिष पांडेय, कंचन कुमारी, प्रियंका कुमारी, जया कुमारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.

    नारी शक्ति ने दिखाया अपना प्रदर्शन
    मातृ दुर्गा शक्ति वाहिनी के युवती व महिलाओं ने भव्य शोभा यात्रा के दौरान अपना प्रदर्शन दिखाया। भगवान श्री राम के गीत की धुन पर शोभा यात्रा मे शामिल युवतियों व महिलाओ की टोली नृत्य करती दिखाई पड़ी. इस शोभायात्रा में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में उत्साह देखी गई. शोभायात्रा में

  • झामुमो सुप्रीमो  दिशोम गुरु शिबू सोरेन  का 81वां जन्म दिन मनाया गया

    झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्म दिन मनाया गया

    हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़। झामुमो प्रखंड कार्यालय में शनिवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्म दिन मनाया गया।.इस मौके पर केक काटकर उनके शतायु होने की कामना की गई. आयोजित समारोह में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. समारोह में शामिल मांडू विधानसभा के युवा नेता गौरव पटेल उनके स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने अपने संबोधन में उनका जीवन वृत रखा. कहा कि गुरु जी का जन्म रामगढ़ के नेमरा में 1944 में हुआ था. उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है.झारखंड और झारखंडियों के लिए वे संघर्षरत रहे. सूदखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ उन्होंने बिगुल फूंका. स्व विनोद बिहारी महतो के साथ उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठन किया और इसके बैनर तले झारखंड राज्य अलग किया. जेएमएम के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने कहा कि गुरु जी ने न केवल अलग राज्य लिया बल्कि झारखंड में शिक्षा का प्रसार किया. इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य यशोदा देवी, कांग्रेस नेता गुरुप्रसाद साव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, शंकर महतो, सुनील सिंह, इंद्रराम महतो,विजय साव रोहित दास,प्रभु हांसदा छोटू हांसदा, महेंद्र महतो अनिल पटेल छोटेलाल प्रसाद, विकास सोनी, अनंतलाल महतो, मो० नसीर, कृष्णा हेम्ब्रम, चूलन बेसरा, ईश्वर हेम्ब्रम समेत अन्य मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड ने की।जबकि संचालन प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने किया.

  • कनकनाती हुई ठंड और छाई हुई धुन से मिल सकती है राहत ,गर्म चादर से :अनिल सिंह

    कनकनाती हुई ठंड और छाई हुई धुन से मिल सकती है राहत ,गर्म चादर से :अनिल सिंह

    पलामू जिला अंतर्गत तरहसी प्रखंड के टरिया पंचायत में बढ़ती हुई ठंड और छाई हुई धुन से बुजुर्ग, वृद्ध एवं विकलांग व्यक्ति को राहत के लिए ,गर्म चादर का वितरण किया गया ,चतरा सांसद कालीचरण सिंह जी के सौजन्य से दिया गया जो 75 पांकी विधानसभा क्षेत्र के चतरा लोकसभा अंतर्गत आनेवाला क्षेत्र में सांसद माननीय कालीचरण सिंह जी के सौजन्य से बढ़ती हुई कनकनी और छाया हुआ धुन को देखते हुए गरीब बुजुर्ग, विधवा एवं विकलांग व्यक्ति को ठंड से बचने के लिए गर्म चादर का बेवस्ता किया गया है ग्राम पंचायत टरिया में भाजपा मंडल मंत्री अनिल सिंह द्वारा बलकेश महतो , नंदेव महतो ,डोलती कुंवर , झुबली कुंवर ,बालों महतो ,सहित पंचायत में दर्जनों लोगों को कमल वितरण किया गया जिस से लोग को कनकनी ठंड से राहत मिल सकती है,! इस गर्म चादर का वितरण औरों पंचायत में किया जाएगा और तरहसी के कई पंचायतों में वितरण किया जाना है जिससे लोगों को ठंडी में बढ़ती हुई समस्या से बचने का बड़ा उपाय एवं मानवता देखते हुए गर्म चादर कमल का वितरण की गई

  • कुंदा में विराट शिव महोत्सव का आयोजन

    कुंदा में विराट शिव महोत्सव का आयोजन

    मन से मानो शिव हीं गुरु हैं, शिव शाश्वत हैं

    चतरा:- जिले के कुंदा जनता हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय विराट शिवगुरु महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव गुरु से दया मांग व हर-हर भोला, हर-हर शिवा के भजन से किया गया। महोत्सव का आयोजन शिव शिष्य इकाई परिवार कुंदा की ओर से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम मे आए मुख्य अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओ ने कहा कि भगवान शिव को आदिगुरु या आदियोगी के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव से ही योग, धर्म-कर्म, वैदिक ज्ञान का उद्गम हुआ था। शिव को जन-जन के गुरु मानने के साथ ही शिव को आदिगुरु और सृष्टि का पहला गुरु भी माना जाता है। शिव की पूजा-आराधना से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम मे कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहु, पंचायत समिति सदस्य दिव्या भोक्ता समेत बड़ी संख्या मे शिव भक्त उपस्थित हुए।

  • बालू के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

    बालू के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

    ।रामगढ़रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को सिरका क्षेत्र में दामोदर नदी घाट से अवैध बालू के उठाव पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को जांच का आदेश दिया गया जिसके उपरांत शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान सिरका दामोदर नदी घाट से 7 ट्रैक्टर वाहनों को अवैध रूप से बालू का उठाव करने का दोषी पाया गया।जिसके बाद वाहन मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी सम्पत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति के आरोप में आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

  • उपायुक्त ने जनता दरबार में मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी

    उपायुक्त ने जनता दरबार में मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी

    अधिकारियों को मामले का निष्पादन करने का दिया गया निर्देश।

    चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप ने अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम समेत सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, विद्यालय में पेयजलापूर्ति से संबंधित, विद्युत, अबुआ आवास, मनरेगा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कन्यादान योजना से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द नियम संगत मामले का निष्पादन करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

  • सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिखाया हरि झंडी देखिए खास रिपोर्ट।

    सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिखाया हरि झंडी देखिए खास रिपोर्ट।

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को उपायुक्त शशि रंजन व जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया। मौके पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 का आयोजन किया गया है और सड़क सुरक्षा सप्ताह के थीम ‘परवाह’ के तहत सड़क जागरूकता रथ लोगों को सड़क पर एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश देगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों के पालन से सड़क पर सुरक्षा बनी रहती है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि जब भी दो पहिया वाहन का प्रयोग करें तो हेलमेट अवश्य पहनें और पूरी सावधानी बरतें। जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जायेगा। 31 जनवरी तक आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत इस जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक -चौराहों पर यातायात नियमों के पालन हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित ऑडियो क्लिप लोगों को सुनाये जायेंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कई अन्य तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।

  • बस स्टैंड सब्जी बाजार में चोरी की लगातार घटना होते हैं

    बस स्टैंड सब्जी बाजार में चोरी की लगातार घटना होते हैं

    बस स्टैंड के पास सब्जी बाजार मोबाइल चोर गिरोह का अड्डा बन गया है,। मोबाइल चोरी की घटना से लोग परेशान है। लगभग दर्जनों मोबाइल की चोरी हो चुकी है। कई लोग तो चोरी को लेकर थाना में सनहा दर्ज कराते हैं, जबकि कुछ लोग प्रशासन पर से भरोसा उठने के कारण आवेदन भी नहीं देतें हैं। 5 जनवरी रविवार के शाम करीब 6:00 बजे बंशीधर न्यूज़ तथा आजाद सिपाही के पत्रकार बलराम शर्मा की मोबाइल भी चोरी हो गई। शर्मा रविवार के शाम को सब्जी बाजार में सब्जी खरीद रहे थे और उनका मोबाइल शर्ट के ऊपर पॉकेट में रखा हुआ था जिसे अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया। मोबाइल चोरी को लेकर बलराम शर्मा थाना में सनहा दर्ज कराया गया है। इससे पूर्व प्रखंड के नाजिर सुनील कुमार का दो बार मेराल की सब्जी बाजार में ही मोबाइल चोरी हो चुकी है, इसके अलावे मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया रामसागर महतो,रोजगार सेवक अभिमन्यु तिवारी वार्ड सदस्य संगीता देवी सहित दर्जनो लोगों की मोबाइल चोरी हो चुकी है मोबाइल चोरी की घटना से जहां लोग परेशान है वही प्रशासन द्वारा मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश नहीं होने तथा चोरी को नियंत्रित नहीं कर पाने से लोगों का प्रशासन पर से विश्वास भी उठ रहा है,। यही कारण है कि बहुत से लोग तो अब मोबाइल चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन देना भी बंद कर चुके हैं।विदित हो कि मेराल बस स्टैंड से ही कुछ दिन पूर्व मानिकचंद यादव के ट्रैक्टर एवं हाइड्रा दो बैटरी, गोंदा गांव के शिवनाथ कुशवाहा के ट्रैक्टर से एक बैटरी,मेराल हाई स्कूल के पास उदेश प्रजापति के ट्रैक्टर से बैटरी की चोरी हो चुकी है। ट्रैक्टर मालिकों का कहना है कि चोरी को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है, लेकिन अभी तक प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं किया है।

  • सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    ।चतरासड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में रविवार की मौत हो गया। मृत युवक जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियारा गांव निवासी संजय दास (35) पिता शनिचर दास है। मौत की खबर में मिलने ही मृतक के गांव में मातम पसर गया तथा परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।इस संबंध में मृतक के परिजन विजय दास, छोटु रविदास, मंतोष दास समेत अन्य ने बताया कि बीते 27 दिसंम्बर को संजय अपने बाइक पर प्रतापपुर से समान लेकर अपने घर जोगियारा आ रहा था। इस दौरान कुकुरमन स्थित हरि यादव के घर के समीप विपरित दिशा एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल अवस्था में संजय को ग्रामिणो ने प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया था। इलाज के दौरान घायल संजय की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। इस बीच रविवार को इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में संजय की मौत हो गई। मृतक संजय के पत्नी के अलावे तीन छोटे-छोटे बच्चे है। इधर दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार वाहन को पुलिस के द्वारा नही पकडे जाने पर ग्रामिणो ने नाराजगी व्यक्त किया है। पुलिस की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने वाहन को चिन्हित कर कारवाई किए जाने की मांग की है।