Tag: Jharkhand

  • जंगल बचाओ, जीवन बचाओ अभियान को लेकर ग्रामीणों का संकल्प

    सतबरवा प्रखंड के रेवारातु पंचायत स्थित जंगल पहाड़ को बचाने को लेकर ग्रामीणों ने एक जुट होकर शिवराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एकजुट होकर जंगल पहाड़ बचाने को लेकर संकल्प लिया । ग्रामीणों का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा है और पेड़-पौधे मां के समान हैं, जिनकी अस्मिता की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़कर जल-जंगल-जमीन को सुरक्षित रखना है। वहीं विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी महेश यादव ने जानकारी दी कि पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने 25 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। पहले चरण में पांच हजार पौधे लगाए जा रहे हैं।बैठक में गौरी देवी, सोनमतिया देवी, शांति देवी, कलावती देवी, गुजेरी देवी, कमला कुंवर, फुलमतिया देवी, मानमति कुंवर, निरवा देवी, चंदरकलिया कुंवर, रजपतिया देवी, मनोज राम, रवि सरदारी मोची, कबुतरी देवी, कमोदा देवी, जगनी देवी, आशा देवी, गिरेन्द्र सिंह, लगनी देवी, शीला देवी समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

  • दुर्गा पूजा का दूसरे दिन दुर्गा कोन सा रूप के पूजा किया जाता है दूसरे स्वरूप का कैसे पूजा होती है देखिए खास रिपोर्ट

    ब्रह्मचारिणी स्वरूप के पूजन को विस्तार से जाने दुर्गा पूजा के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा होती है। यह देवी साधना, तपस्या, संयम और आत्मबल की प्रतीक मानी जाती हैं। पुराणों के अनुसार, के अनुसार माने जाते है जब देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या किया, तब वही स्वरूप ब्रह्मचारिणी कहलाने लगा। इस दिन भक्त मां के दिव्य और शांत रूप की आराधना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं
    पूजा का महत्व और जाने क्या है इतिहासद्वितीया तिथि यानी दूसरे दिन, मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।जो ब्रह्म का अर्थ होता है– तप, और चारिणी यानी आचरण करने वाली। तपस्या और त्याग का यह रूप कन्या अवस्था में देवी पार्वती द्वारा भगवान शिव को पाने के लिए किए गए कठोर साधना के कारण जारी हुआ। ऐसी मान्यता है कि ब्रह्मचारिणी की उपासना करने से साधक को धैर्य, संयम, ज्ञान, वैराग्य, और आत्मबल की प्राप्ति होती है।जो सभी लोगों को ये पूजा करना चाहिए साथ ही, साधक अपने जीवन के संघर्षों का सामना दृढ़ता से कर पाता है
    देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूपमां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप अत्यंत शांत और साधना में लीन है। उनके दाहिने हाथ में जप माला और बाएं हाथ में कमंडल होता है। यह तपस्या, शुद्धि, संयम और ध्यान का प्रतीक है। इनकी आराधना से विद्यार्थी, साधक और जो संयम जीवन की इच्छा रखते हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलता है। देवी सफेद वस्त्र धारण करती हैं और उनका वाहन गाय है, जो शांति और सादगी का प्रतीक है
    पूजा विधिब्राह्ममुहूर्त से लेकर अभिजित और संध्या मुहूर्त तक मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। साफ स्थान पर मां की प्रतिमा स्थापित कर, जल, रोली, अक्षत, पुष्प आदि अर्पित किए जाते हैं। भोग के रूप में मिश्री और पंचामृत अर्पित कर, देवी के मंत्रों का जाप और आरती की जाती है
    इस प्रकार, दुर्गा पूजा के दूसरे दिन का पूरा इतिहास, धार्मिक महत्व और पूजन परंपरा भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखती है, जो संयम, तप और साधना की प्रेरणा देती है

  • इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना

    सतबरवा (पलामू): वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के निर्देशानुसार बकोरिया पंचायत भवन में पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय संतृप्त शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य की ग्रामीण समुदाय को बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना तथा निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय करना शिविर का आयोजन झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक बकोरिया की सक्रिय सहयोगी भूमिका और अग्रगति के सीएफएल कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार के नेतृत्व में संपन्न किया गया ।शिविर के दौरान प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के अंतर्गत बंद खातों का पुनः केवाईसी (Know Your Customer) किया गया, जिससे कई खाताधारकों को लाभ मिल सके। इसके साथ ही नए खाते खोलने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन कराने और खातों में नॉमिनी जोड़ने की सुविधा भी प्रदान की गई। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी गई।इस अवसर पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और अटल पेंशन योजना (APY) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सीएफएल कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार तथा बैंक के एफएलसी कमलेश कुमार मिश्रा ने

    बताया कि ये बीमा और पेंशन योजनाएं ग्रामीण परिवारों को कम खर्च में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं। उन्होंने अटल पेंशन योजना को विशेष रूप से वृद्धावस्था में सहारा देने वाली महत्वपूर्ण योजना बताया, जो पेंशन सुविधा का लाभ सुनिश्चित करती है।झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक बकोरिया के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार राम और सीएसपी संचालक जेएसएलपीएस के कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार पाठक भी इस शिविर में उपस्थित रहे। वहीं, सीएफएल प्रशिक्षक पिंटू कुमार ने बीमा व पेंशन योजनाओं से जुड़े फॉर्म भरने में ग्रामीणों की सहायता की। शिविर में कुल 26 निष्क्रिय खातों के लिए री-केवाईसी आवेदन प्राप्त हुए, जबकि कई ग्रामीणों ने बीमा और पेंशन योजनाओं में नामांकन भी करवाया।ग्रामीणों ने इस पहल को सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से बैंकिंग सेवाएं अब पंचायत स्तर तक सुलभ हो रही हैं। इससे गरीब और पिछड़े परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठाने में सक्षम हो रहे हैं। वे चाहते हैं कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं समावेशन शिविर गांव-गांव में आयोजित किए जाएं ताकि वित्तीय सेवाओं की पहुंच और भी व्यापक हो सके।इस सांकेतिक शिविर से यह स्पष्ट हुआ कि सही दिशा में उठाए गए छोटे कदम भी ग्रामीण आर्थिक समावेशन को मजबूत कर सकते हैं। इससे ना केवल बैंकिंग प्रणाली में विश्वसनीयता बढ़ती है, बल्कि आर्थिक सुरक्षा के साधन भी ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक पहुंचते हैं। वित्तीय समावेशन से जुड़ी यह पहल स्थानीय स्तर पर सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल बन रही है।यह शिविर ग्रामीणों को वित्तीय जागरूकता प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने में सहायक साबित हुआ। आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक समेत अन्य संस्थाें का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को मजबूत आर्थिक आधार प्रदान करना रहेगा।

  • गरीबी और बेबसी ने मजबूर किया, बीस साल रहने के बाद भी नहीं मिला सरकारी लाभ तो दंपति ने, 50 हजार में बेचा बच्चा को,क्या कारण था देखिए खास रिपोर्ट

    पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना अंतर्गत लोटवा में मिर्जापुर निवासी ससुराल लेस्लीगंज लोटवां मे एक गरीब दंपति की बेबसी और गरीबी ने इंसानियत को झकझोर दिया।

    गरीबी ने सताया तो इलाज के लिए पैसे की कमी के कारण परेशान दंपति ने मजबूरी में अपने मासूम दुधवा बच्चे को 50 हजार रुपये में बेच कर कराईं दवा , यह मामला सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गईपरिवार लंबे समय से ससुराल में रह कर बच्चे और सास के सेवा कर रहा था लेकिन कच्चा घर को गिरने से झोपड़ लगाना मजबूर कर दिया झोपड़ में रहने के बाद भी बरसात ने झोपड़ को गोद में लिया तो रहने में हो गया विवश तो देवी मंडप पड़ाव को ही अपना आवास मानकर वहीं गुजर-बसर कर रहा था। गरीबी, बीमारी और तंगहाली ने उनके जीवन को इतना झकझोर दिया कि उन्हें अपने ही कलेजे के टुकड़े को बेचने का खयाल आ गया। ओर उसने अपने कलेजे के टुकड़ों को बेच डाला 50 हजार में

    आखिर जब उनकी व्यथा मीडिया तक पहुंची और खबर प्रकाशित हुई, तो माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत संज्ञान लिया।और संज्ञान में तुरंत x ट्विटर हैंडल पर मुख्यमंत्री ने पलामू उपायुक्त को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। आदेश मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और सहायता की व्यवस्था की गई। कुछ ही समय में दंपति को राहत प्रदान की गई और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।लेकिन सवालों के घेरे में सरकारी तंत्र यह घटना केवल एक गरीब परिवार की मजबूरी की कहानी नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की पोल खोलती है। आखिर क्यों किसी गरीब परिवार को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा? जब तक मामला मीडिया में नहीं आया, तब तक प्रशासन और सरकारी योजनाएँ कहां सो रही थीं? सवाल का जवाब कौन देगा हलाके यही तक बात नहीं बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। की गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं और इलाज के लिए योजनाओं का दावा किया जाता है, फिर भी एक गरीब परिवार इलाज के अभाव में अपने बच्चे को बेचने जैसा कदम केव उठाना पड़ा रहा है। यह केवल आर्थिक तंगी का नहीं, बल्कि व्यवस्था की नाकामी का भी प्रमाण हैइसी तरह आवास योजना पर भी सवाल उठ रहे हैं?। वर्षों से देवी मंडप को छत मानकर जीवन जी रहे इस परिवार को अब तक आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिला? क्या योजनाएँ केवल कागजों पर चल रही हैं और असल लाभार्थी उसके लिए तरसते रह जाते है क्या कारण ओर इसके लिए कौन है जिम्मेवार जनता का भरोसा कब होगा मजबूत? राज्य सरकार द्वारा जनता को हर बुनियादी सुविधा देने का आश्वासन लगातार दिया जाता है। लेकिन जब तक ऊपर से आदेश जारी नहीं होता है तब तक सरकारी तंत्र का पहिया घूमता ही नहींजनता सवाल पूछ रही है कि क्या प्रशासन सिर्फ तब सक्रिय होगा जब खबरें मीडिया में हंगामा खड़ा करेंगी? कौन देगा जवाब यह मामला प्रशासनिक सतर्कता, नीति-निर्धारण और जमीनी हकीकत को लेकर कई गंभीर सवाल छोड़ता है। गरीब परिवार की बेबसी को राहत तो मिल गई, लेकिन यह घटना एक आईना है कि व्यवस्था में कितनी खामियां हैं और आम आदमी अब भी कितनी मजबूरियों से जूझ रहा है। यह स्पष्ट प्रमाण के रूप में मामला है आप अपना राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे

  • पलामू जिला में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के अहम बैठक सम्पन्न

    1 सितम्बर 2025, सोमवार को छः मुहान स्थित स्वागत होटल में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव उमेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित देवराज शर्मा उपस्थित रहे।संगठन की मजबूती को लेकर नए निर्णय

    बैठक में हाल में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य पंडित महेश्वर शर्मा को प्रदेश संरक्षक, पंडित देवराज शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, डोमन शर्मा और अनिल शर्मा को प्रदेश महासचिव, सुनील शर्मा को प्रदेश सचिव, स्वर्गजीत शर्मा एवं कृष्ण शर्मा को प्रदेश संयुक्त सचिव, भोला प्रसाद को प्रदेश संगठन सचिव, श्री विजय विश्वकर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, बिनोद शर्मा को जिला अध्यक्ष (पलामू), उमेश शर्मा को जिला महासचिव (पलामू) तथा नन्दलाल विश्वकर्मा को जिला कोषाध्यक्ष (पलामू) के रूप में प्रमाण पत्र दिया गया। सभा में उपस्थित सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास और संगठन को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई गई।प्रमुख चर्चा और आगामी योजनाएं
    बैठक में समाज के उत्थान, युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा में सहयोग, और आपसी समन्वय को मजबूत करने के विषयों पर भी समग्र विमर्श हुआ।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की एकजुटता और मजबूती को लेकर रणनीतियों पर चर्चा करना था। पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में पलामू जिला कमेटी समाजहित में लगातार कार्यरत रहेगी। सभी सदस्यों ने आपसी एकता और समाज की मजबूती के लिए मिलकर काम करने की शपथ ली।यह बैठक पलामू जिला में विश्वकर्मा समाज के संगठन को नए उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।सम्मान समारोह में विशेष उपस्थिति
    इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के कई प्रमुख सदस्य—निरंजन कुमारा शर्मा, अक्षय शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, संजीत शर्मा, प्रदीप शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा, ॐ प्रकाश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, आनंद किशोर शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश, मिथलेश शर्मा समेत सभी समाज बंधु उपस्थित रहे।

  • भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय धरना प्रदर्शन : वार्ड सदस्य संघ

    भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय धरना प्रदर्शन : वार्ड सदस्य संघ

    पलामू जिला के तरहसी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्य के द्वारा प्रखंड मुख्य द्वार पर भ्रष्टाचार मुक्त , वार्ड सदस्य के मान सम्मान सहित वार्ड सदस्य के अधिकार के लिए एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन की जिस धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य उल्लेखित किया है कि तरहसी प्रखंड के उप मुखिया सुधीर कुमार ने कहां की वार्ड सदस्य सहित उप मुखिया के बगैर कार्य को संपन्न नहीं किया जाए वार्ड सदस्य भी एक पंचायत का जनप्रतिनिधि है जिस प्रकार से राज्य में विधान सभा परिषद होता है विधायक उस परिषद का अंग होता है ठीक उसी प्रकार से पंचायत राज्य का वार्ड सदस्य भी पंचायत वार्ड परिषद का अंग होता है जो एक पंचायत का सरकार मुखिया होता है बिना वार्ड परिषद सदस्य के बगैर पंचायत का कार्य क्रिवीनव नहीं किया जाए प्रखंड स्तरीय धरना के मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तरीय भ्रष्टाचार मुक्त करें प्रखंड स्तरीय कार्य में समय टालना बंद करें ,वार्ड प्रतिनिधि को मान सम्मान दें सहित वार्ड संघ के मेंबर सहित एक आवेदन बनाकर के अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तरहसी बालेश्वर राम को आवेदन सौंपी गई है अब देखना दिलचस्प यह होगा कि क्या प्रदर्शन के बाद भ्रष्टाचार मुक्त होता है या प्रखंड स्तरीय कार्य का समय टालना बंद होगा वार्ड सदस्य को मान सम्मान मिलेगा या नहीं कमेंट के जरिए आप अपना राय जरुर दें मौके पर उपस्थित रहे उपमुखिया सुधीर यादव, प्रवीण पांडेय ,शैलेंद्र कुमार ,मनदीप कुमार, संजय सिंह ,मनोज यादव ,मनदीप कुमार ,सुशील यादव, हीरा अंसारी ,दिलीप यादव कई दर्जनों वार्ड मेंबर मौके पर उपस्थित रहे

  • पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है ,कई लोगों को अपना शिकार बनाया

    पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है ,कई लोगों को अपना शिकार बनाया

    जनवरी से 21 मार्च तक पागल कुत्ते के आतंक का शिकार हुए 76 लोग, कई की स्थिति गंभीर

    बीते शुक्रवार को 11 लोगों पर एकसाथ किया हमला, सीएचसी किस्को में उपचार बाद सदर रेफर।

    लोहरदगा।

    जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पागल कुत्ते के आतंक से लोग में काफी दस्तक फैला रखा है आए दिन क्षेत्र में पागल कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बना रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी खौफ पैदा कर दिया है। बीते दिन शुक्रवार को पागल कुत्ते का आतंक किस्को मुख्य चौक समेत विभिन्न गांवों में देखने के लिए मिला। यहां पर पागल कुत्ते ने आदमी तो आदमी पशुओं के उपर भी हमला कर आतंक मचा रखा है। इधर बीते शुक्रवार को पागल कुत्ते का कुल 11 लोग शिकार हो गए। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु फौरन सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। मालूम हो कि साल 2025 के आगमन होते ही किस्को क्षेत्र में पागल कुत्ते के आतंक ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है।‌ यहां पर जनवरी से 21 मार्च तक पागल कुत्ते ने कुल 76 लोगों के उपर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि जनवरी में 31 फरवरी माह में 20 और मार्च महीने के 21 तारीख तक कुल 25 लोग पागल कुत्ते का शिकार हुए हैं।

    ये लोग हुए हैं पागल कुत्ते का शिकार, कई गंभीर।

    लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह एक पागल कुत्ते ने आधे दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। यहां पर मिली जानकारी के मुताबिक किस्को निवासी वजीर अंसारी की पत्नी मसालन बीबी, कुम्बा टोली निवासी सुखदेव उरांव, दरंगा टोली निवासी टेगरी उरांव, हिरदे टोली निवासी राजबली अंसारी, हुआहार के करण साहू, जनवल निवासी करमचंद उरांव, किस्को निवासी बबिया देवी, नारी नवाडीह निवासी दिव्यांशु साहू, जनवल निवासी बालकिशोर उरांव, खरकी अम्बा टोली के देवांश उरांव एवं बंजार किस्को निवासी लक्ष्मण उरांव को पागल कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। जिन्हें सीएचसी किस्को में प्राथमिक उपचार के दौरान एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया गया और बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया। साथ ही कितने पशुओं को भी हमला कर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पागल कुत्ते का शिकार बने कई लोगों के चेहरे, हाथ, पेट, पैर और विभिन्न हिस्सों में हमला कर जख्मी कर डाला। यहां पर कितने लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया है। जहां पर सभी घायलों का डाक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। बहरहाल पागल कुत्ते इन दिनों किस्को प्रखंड क्षेत्र में लगातार लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लोग भय के साये में जीवन यापन व्यतीत करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि क्षेत्रवासी अपने रोजमर्रा के कामों को करने से पहले पागल कुत्ते की खौफ से दहशत में हैं। ऐसे में लोगों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • लाभुक क्षेत्र से बाहर बना रहे हैं आंगनबाड़ी का निर्माण ग्रामीणों ने जताया विरोध

    लाभुक क्षेत्र से बाहर बना रहे हैं आंगनबाड़ी का निर्माण ग्रामीणों ने जताया विरोध

    शमशान घाट पर शमशान भवन नहीं आंगनबाड़ी का निर्माण

    तरहसी प्रखंड के अंतर्गत उदयपुरा वन पंचायत के मटपूरही गांव में सैकड़ो लोगों ने पुराना श्मशान घाट पर खड़ा हो कर बना रहे आंगनबाड़ी केंद्र के विरोध जताया कहा कि बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी का निर्माण विकास क्षेत्र से बाहर हो रहा है आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण के लिए भाजपा नेता मंडल मंत्री अनिल सिंह व उदयपुरा वन पंचायत के मुखिया महेंद्र पासवान सहित सैकड़ो ग्रामीण ने बताया कि मटपुरी गांव में पुराना शमशान घाट पर आंगनबाड़ी का निर्माण हो रहा है जिससे बच्चा जाना तो दूर के बात है अभिभावक को सड़क पार कर के जाने में रूह कप जाता है तरहसी पदुमा मुख्य पथ पर भारी वाहन आवा गमन के कारण बच्चों को अभिभावक कैसे भेजेंगे जब आंगनबाड़ी नींव का गढ़ा खोदा जा रहा है तब हम लोगों को पता चला कि विकास क्षेत्र से बाहर आंगनबाड़ी का निर्माण हो रहा है यह बहुत दुर्भाग्य के बात है कि लोगों को बिना जाने हुए आंगनबाड़ी भवन का श्मशान घाट पर निर्माण हो रहा है

    मुखिया महेंद्र पासवान का कहना है कि हम मुखिया हैं फिर हमें भी तो पता होना चाहिए कि मटपूरही में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण विकास क्षेत्र में हो रहा है या नहीं इस विषय में तरहसी प्रखंड के अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बालेश्वर राम से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो बालेश्वर राम का कहना है कि एक दिन का समय दे रहे हैं स्थल को चैन कर के सूचित करे! चाहे गरमजरूआ जमीन हो या रैयती जमीन सत्यापित करके हमें आवेदन को सौंपे
    मौके पर उपस्थित रहे
    अशोक कुमार, बच्चन साहू ,आशीष साहू ,सुनील पांडे ,जगन्नाथ साहू, रविंद्र राम, बंधु राम, मनोज राम, मधु देवी, तुला देवी रीना देवी ,सुनीता देवी ,प्रतिमा देवी ,सैकड़ो लोग मौजूद रहे
    अब देखना दिलचस्प यह होगा की खबर छपने के बाद स्थल परिवर्तन होता है या नहीं

  • मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत हस्तक्षेप करें –आइसा

    मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत हस्तक्षेप करें –आइसा

    रांची:ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) झारखंड राज्य परिषद ने राज्य में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना की कड़ी निंदा की है और इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता करार दिया है। आइसा झारखंड के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने इस मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तुरंत हस्तक्षेप करने की बात कही है। एवं दोषियों पर तत्काल करवाई करने की मांग की है। JAC अध्यक्ष भी अपनी जवाबदही लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए।त्रिलोकीनाथ ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था लगातार भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकार हो रही है। छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है। यह घटना न केवल परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर धब्बा भी है।प्रदेश संयुक्त सचिव संजना मेहता ने झारखंड सरकार पर प्रहार करते हुए कहा विधार्थियो के भविष्य के साथ खेलवाड बंद हो वही इस मामले में दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है और साथ ही परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। संगठन के ओर से चेतावनी दी गयी है कि यदि जल्द से जल्द इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे राज्य में व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा.आइसा झारखंड सरकार से मांग करता है कि— 1. पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाई जाए.2. दोषी अधिकारियों और दोषी गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.3. छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार किए जाएं।आइसा राज्य भर के छात्रों से अपील करता है कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करें और शिक्षा के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए आवाज उठाएं।

    आखिर बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ केव लोगो का सपना चूर करने में लगे हुए है

  • कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू

    कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू

    बालूमाथ:-शुक्रवार को मुरपा पंचायत के रामनगर हरैयाटांड़ में शिव मंदिर यज्ञ अनुष्ठान हेतु कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान शुरू हो गया. कलश यात्रा हरयाटांड़ यज्ञस्थल से गाजे बाजे के साथ भव्य तरीके शुरू हुआ. जिसमे हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चों ने भाग लिया. कलश यात्रा हरयाटांड़ से होते हुए मुरपा शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जल यात्रा के लिए हहारों नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया. वही यजमान में रामलखन प्रजापति, उद्धव प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति चमन प्रजापति, मुनेशवर साव, बालदेव साव, संजय साव, प्रमोद साव, पंकज साव, सुखु पाहन, अशोक साव, सुरेश यादव, गुडडु सिंह, प्रफुल्ल पांडेय, वैजनाथ साव सपत्नीक बैठे हैं. यजमानों को विधिवत मंत्रोच्चार महाराज राघव प्रपन्नाचार्य के द्वारा शुरुवात की गई. नदियाँ मे महाविदवान पंडितो के द्वारा पूजा-पाठ कर कलश पर पानी भर कर लाया गया. यज्ञ में अयोध्या से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रामलीला ओर राशलीला का आयोजन किया जाएगा एवं बच्चों के लिए मेला का भी आयोजन किया गया है. प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया गया है. आयोजन से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. मौके पर जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी, योगेन्द्र यादव, प्रकाश यादव ,बद्री यादव ,चेतलाल यादव ,संतोष यादव ,संतु यादव ,नानहु पासवान, लाखपति यादव ,बालेश्वर साव , पंकज गुप्ता , दिनेश प्रजापति ,रामदेव साव, नंदकिशोर राम ,बीरबल पासवान, सुरेश साव , उमेश साव, , नरेश पाहन ,योगेश साव, बासुदेव गुप्ता ,अक्षय यादव युगल किशोर सिंह ,कालेश्वर साव, प्रेम नारायण सिंह ,अर्जुन साव, निरंजन यादव, श्याम लाल यादव ,राजेंद्र यादव, गजेंद्र यादव ,संतु भगत, विजेंद्र यादव ,विश्वनाथ यादव, चंद्रदेव यादव, मुखलाल साव सहित ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित थे.