Tag: Crime

  • नाबालिक पीड़ित के परिजन से मिले कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष :अमिताभ शर्मा

    नाबालिक पीड़ित के परिजन से मिले कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष :अमिताभ शर्मा

    पलामू के पांकी में एक नाबालिक आदिवासी हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला बीते दिन प्रकाश में आया है जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिल रही है हालाकि घटना के बाद पीड़ित नाबालिक लड़की के परिजन से मिले कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस समय ढाढस का साहस बनकर खड़ा रहना है हम इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे समाज इस घटना को निंदा कर रही है एक तरफ सरकार की सलाहकार घूम रहे हैं और दूसरे तरफ बलात्कार घूम रहे हैं हालाके प्रशासन ने सलाखों के पीछे भेजने में कमी नहीं कर रही है लेकिन फिर भी किस गुरुकुल की शिक्षा के मानवता को शर्मसार कर रहे हैं इस घटना को निंदा करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं की दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दे ताकि आने वाला कल भविष्य में ऐसा घटना हमारे बेटी बहू के साथ ना घटे महिला सशक्तिकरण को बल मिले शर्मा ने बताया कि हर समय पीड़ित के साथ है हर संभव मदद के लिए तात्पर्य रहेंगे जो भी जरूरत होगी हर संभव मदद करने की कोशिश नहीं तात्पर्य बना रहूंगा

  • अपनों ने ही अपनों को ले लिया जान भूमि विवाद के कारण

    अपनों ने ही अपनों को ले लिया जान भूमि विवाद के कारण

    साहिबगंज :

    साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर दियारा पश्चिम टोला में गुरुवार सुबह भूमि विवाद के चलते एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस हमले में मृतक के परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    भूमि विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा

    जानकारी के मुताबिक, यह विवाद बुधवार शाम को खेतों में पानी पटाने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में मामूली विवाद के बाद बात झगड़े तक पहुंच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर झगड़ा शांत करवा दिया था। लेकिन अगले दिन सुबह, एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों के पास तलवार, चाकू, भाला, फरसा जैसी चीजें थीं। इस हमले में मृतक भूप नारायण रजक की हत्या कर दी गई. मृतक के परिवार के चार सदस्य भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में मृतक के पुत्र चीकू रजक, ओम प्रकाश रजक, धर्मेंद्र रजक और पत्नी सरीता देवी शामिल हैं। दो घायलों को साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो अन्य गंभीर घायलों को पीरपैंती सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।