Tag: Accident

  • सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से हेहेगड़ा में फुटओवरब्रिज और मंगरा में अंडरपास का मिला मंजूरी

    बरवाडीह–छिपादोहर क्षेत्र की जनता के लिए रेल सुविधाओं से जुड़ी दो बड़ी खुशखबरियाँ आई हैं. लंबे समय से लंबित मांगों को अब मंजूरी मिल चुका है. एक ओर हेहेगड़ा और मंगरा हॉल्ट पर तीन मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज बनने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बरवाडीह और मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम मंगरा के समीप पोल संख्या 262/33–34 के बीच अंडरपास निर्माण को भी हरी झंडी मिल गई है. ज्ञात हो कि स्थानीय समस्याओं को लेकर पूर्वी जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता कन्हाई सिंह लगातार सक्रिय रहे हैं. उन्होंने कई बार क्षेत्र की जनता की ओर से सांसद कालीचरण सिंह को आवेदन सौंपा और रेल सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों की ओर ध्यान आकर्षित कराया. इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप सांसद कालीचरण सिंह ने इन मुद्दों को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुँचाया और सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई.

    फुटओवरब्रिज का निर्माण होने से यात्रियों को होगी सुविधा : कन्हाई सिंह

    अब तक यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पटरियों के बीच से गुजरना पड़ता था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता था. इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए सांसद ने रेल अधिकारियों से लगातार संवाद किया. आखिरकार धनबाद रेल मंडल ने करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से तीन मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है. यह परियोजना सुरक्षा श्रेणी में रखी गई है ताकि काम तेजी से पूरा हो सके. इसी तरह ग्राम मंगरा के समीप अंडरपास की मांग भी वर्षों से लंबित थी. कन्हाई सिंह ने इस विषय पर सांसद को ज्ञापन सौंपा था. इसके बाद सांसद कालीचरण सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया. रेल मंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्थल निरीक्षण और विस्तृत जांच का निर्देश दिया है. इससे ग्रामीणों को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी. स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद कालीचरण सिंह और जिप सदस्य कन्हाई सिंह को विशेष धन्यवाद दिया है. उनका कहना है कि लगातार संघर्ष और प्रयास का ही परिणाम है कि आज क्षेत्र को फुटओवरब्रिज और अंडरपास जैसी जीवन बदल देने वाली सुविधाएँ मिलने जा रही हैं।

  • तरहसी पदमा मुख्य पद पर भीषण सड़क हादसा बाराती 4 की मौत, 16 घायल

    तरहसी (पलामू), थाना क्षेत्र अंतर्गत वेदानी से पदमा मुख्य पथ बरहकुरुआ में बुधवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब मनातू प्रखंड के चुनका गांव से सतबरवा के बोहिता गांव में बारात जा रही थी दो गाड़ी आमने सामने से टकर हो गई जो गाड़ी की पहचान डीजे वाहन तथा दूसरी सवारी गाड़ी टकर गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिजी गाड़ी में ओवर एंगल से डीजे सिस्टम लगा हुआ था। एंगल की टक्कर से सवारी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।बारात चुनका गांव के पसिया टोला से सतबरवा के बोहिता गांव जा रही थी। हादसे के वक्त गाड़ी में दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त सवार थे। यह दुर्घटना रात करीब 10 बजे हुई।घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति में उन्हें मेदनीनगर स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका गांव के विकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह और एक अन्य विकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। इनकी मेदिनीनगर लेगने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल 10 लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:पवन कुमार (16 वर्ष) बिट्टू कुमार (19 वर्ष)आनंद कुमार (14 वर्ष)संजय सिंह (36 वर्ष)मनोज कुमार सिंह (32 वर्ष)विवेक सिंह (24 वर्ष)पवन सिंह (22 वर्ष)कंचन कुमार (19 वर्ष)सुधीर कुमार (26 वर्ष) राजेश सिंह (25 वर्ष)इन सभी का इलाज फिलहाल मेदनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है, जहाँ कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर यह घटना पूरे परिवार के लिए जीवनभर का गहरा जख्म छोड़ गई है।

  • सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    ।चतरासड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में रविवार की मौत हो गया। मृत युवक जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियारा गांव निवासी संजय दास (35) पिता शनिचर दास है। मौत की खबर में मिलने ही मृतक के गांव में मातम पसर गया तथा परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।इस संबंध में मृतक के परिजन विजय दास, छोटु रविदास, मंतोष दास समेत अन्य ने बताया कि बीते 27 दिसंम्बर को संजय अपने बाइक पर प्रतापपुर से समान लेकर अपने घर जोगियारा आ रहा था। इस दौरान कुकुरमन स्थित हरि यादव के घर के समीप विपरित दिशा एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल अवस्था में संजय को ग्रामिणो ने प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया था। इलाज के दौरान घायल संजय की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। इस बीच रविवार को इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में संजय की मौत हो गई। मृतक संजय के पत्नी के अलावे तीन छोटे-छोटे बच्चे है। इधर दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार वाहन को पुलिस के द्वारा नही पकडे जाने पर ग्रामिणो ने नाराजगी व्यक्त किया है। पुलिस की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने वाहन को चिन्हित कर कारवाई किए जाने की मांग की है।

  • जेपीएस बस और ट्रक की आमने सामने टकर से, 1 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

    जेपीएस बस और ट्रक की आमने सामने टकर से, 1 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

    *पलामू– सतबरवा के कसियाडीह बकोरिया के पास आज सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, 15 से अधिक लोग घायल है जिनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।बस का नाम जीपीएस जो मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही है।घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • लातेहार में बड़ा हादसा : बोलेरो और बाइक की टक्कर से तीन लड़कों की घटनास्थल पर हुई मौत

    लातेहार में बड़ा हादसा : बोलेरो और बाइक की टक्कर से तीन लड़कों की घटनास्थल पर हुई मौत

    लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में लातेहार से गुजरने वाली NH 39 पर मनिका के डिग्री कॉलेज के समीप बाइक और बोलेरो की टक्कर में तीन बाइक ,बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है कि वह कहां के हैं। बताते चले कि मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार और बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे तक उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी एवं घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया है एवं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस ने बोलेरो और चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। *लातेहार में नहीं हो रहा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन*गौरतलब हो कि इन दिनों लातेहार में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। वाहनों की गति भीड़भाड़ वाले इलाके में भी काफी तेज रहती है। जिस कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले अधिकांश बाइक सवार अभी भी हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। जिस कारण सड़क दुर्घटना होने पर सिर में चोट लगने के कारण उनकी जान भी चली जाती है।

  • उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर ट्रक और कार में टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई दर्दनाक हादसा

    उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर ट्रक और कार में टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई दर्दनाक हादसा

    उत्तर प्रदेश :

    के शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिस में लोगों में मची है खलबली इस दुर्घटना में दिल्ली जा रहे एक परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसे देखकर लोगों के पैर तले जमीन खिसक गई जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह दिल दहला देने वाली घटना मदनापुर क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में कांट क्षेत्र निवासी रियासत अली का पूरा परिवार शामिल है।

  • रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर सड़क हादसा घटनास्थल पर मौत हो गई

    रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर सड़क हादसा घटनास्थल पर मौत हो गई

    राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ-75 पर शहर के मित्तल पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की जान चली गई मृतक की पहचान शिक्षक संजय सिंह (42) के रूप में की गयी है. शिक्षक पलामू के सूदना के रहने वाले थे और लातेहार के कुंदरी ग्राम के विद्यालय में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह वे पलामू से अपने विद्यालय जा रहे थे. इसी क्रम में पेट्रोल पंंप के पास एक कंटेनर से उनकी बाइक की सीधी टक्‍कर हो गयी.जिस से उनकी मौत हो गई वहां के लोगों को बताना है कि पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्राल ले कर निकल रहे थे. घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलने पर घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अरविंद कुमार के निर्देश पर लातेहार की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि घटना के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. प्रगि‍तशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हीरा यादव और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने सुबह नौ बजे स्‍कूल पहुंच कर बायोमेट्रिक्‍स करने का सख्‍त नियम लगा दिया है. इससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों के स्‍कूलों के श‍िक्षकों को स्‍कूल पहुंचने की जल्‍दी रहती है और इस कारण ऐसी घटनायें देखने को मिल रही है. उन्‍होने दिवगंत शिक्षक के परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजा की मांग है