Tag: तरहसी

  • पलामू के तरहसी प्रखंड: जहां बच्चे बनते हैं ‘छोटे सर’ और मास्टर साहब गायब

    पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सरकारी स्कूलों में हास्य-व्यंग्य भरा ड्रामा चल रहा है। शिक्षक-शिक्षिकाएं तो रजिस्टर पर मौजूद हैं, लेकिन क्लासरूम में निशान ही नहीं! मजबूरन नन्हे-मुन्ने छात्र ब्लैकबोर्ड पर चढ़कर साथियों को पढ़ा रहे हैं – मानो “बच्चों का टीचर बनाओ अभियान” चल रहा हो। यह
    एक वायरल वीडियो में साफ दिखता है, की बच्चे क्लास में हंसते-खेलते नोट्स बना रहे। अब सवाल? मास्टर साहब कहां? शायद “अन्य महत्वपूर्ण कार्यों” में व्यस्त झारखंड राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तो शिक्षक भर्ती के लेटर बांटे जा रहे हैं, उपलब्धियां गिनाई जाती हैं। डिजिटल क्लास, टैबलेट, रियल-टाइम अटेंडेंस – सबका शोर! लेकिन जमीनी हकीकत? पलामू में 349 स्कूल एक ही टीचर के भरोसे, तरहसी जैसे इलाकों में एक कमरे में 5 5 सी क्लासें। बच्चे खुद पढ़ाते हैं । सिस्टम सोया पड़ा है – डैशबोर्ड पर हरी झंडी, ग्राउंड पर लाल सिग्नल! अब मजा आता है गरीब बच्चों के सपनों का। बच्चा सोचता है – आईएएस, आईपीएस, डीसी, एमबीबीएस बनूंगा! लेकिन जब टीचर ही न पढ़ाए, तो भविष्य कैसे चमकेगा? बड़े उद्योगपति, व्यापारी, अफसर अपने लाड़लों को प्राइवेट स्कूलों में धकेल देते – एसी क्लास, स्मार्ट बोर्ड। गरीब का बच्चा? सरकारी स्कूल में “सेल्फ-टीचिंग मोड” ऑन! शिक्षा की खाई चौड़ी हो रही, सिस्टम चुपचाप ताली बजा रहा। क्या ये बच्चे कभी UPSC क्रैक करेंगे, या जीवन भर “छोटे सर” ही बनकर रह जाएंगे?विभाग क्या कर रहा? मॉनिटरिंग कमेटी बनी, वीडियो कॉलिंग से चेकिंग – लेकिन फर्जी जॉइनिंग, अनुपस्थिति पर कार्रवाई कब होगा एक तरहसी में फूड पॉइजनिंग हो, बिजली का खतरा हो – सब चलता रहता। सरकार जागे, अफसर घूमें, वरना “बच्चा टीचर” ही नया ट्रेंड बन जाएगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे, लेकिन सिस्टम की नींद गहरी

    मास्टर साहब से पूछा – “सर, क्लास क्यों नहीं?” जवाब – “बच्चे खुद पढ़ा रहे हैं, मैं तो सुपरवाइजर हूं!” हा हा! गरीब बच्चे मजबूरी में सुपरस्टार बन रहे, लेकिन असली सुपरस्टार बनने के लिए सिस्टम को जागना होगा। पलामू के तरहसी से आवाज – “टीचर आओ, बच्चे पढ़ाओ!” वरना शिक्षा का मजाक यूं ही चलेगा

  • कृषि तकनीकी सूचना केंद्र तरहसी में बीज वितरण, किसानों में उत्साह

    तरहसी (पलामू)। तरहसी प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र (एटीएमए) में सोमवार को किसानों के बीच उन्नत किस्म के रबी फसलों के बीजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में चना, मक्का, गेहूं, राई तथा मसूर के बीज किसानों को उपलब्ध कराए गए। यह पहल कृषि विभाग की ओर से की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर फसल उत्पादन बढ़ाना है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए, जिनमें महेंद्र कुमार महतो, आनंद कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, रामरेखा सिंह, संजय सिंह, प्रमोद पासवान, दीपक कुमार, सोनू कुमार वर्मा, इंद्रदेव यादव तथा अरविंद राम प्रमुख रूप से मौजूद थे। किसानों को उनकी भूमि और आवश्यकताओं के अनुसार बीज दिए गए, ताकि वे समय पर बुआई कर सकें।कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी निलेश रंजन तिवारी और बीटीएम विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, समय पर बुआई, जैव उर्वरकों के उपयोग और कीट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीटीएम विनय कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विभाग किसानों को निरंतर तकनीकी सहयोग और संसाधन उपलब्ध करा रहा है, जिससे उत्पादन क्षमता और आय दोनों में वृद्धि हो।प्रखंड कृषि पदाधिकारी निलेश रंजन तिवारी ने किसानों से अपील की कि वे मिट्टी परीक्षण अवश्य कराएं और उसके अनुसार उर्वरक का प्रयोग करें। किसानों ने बताया कि समय पर बीज उपलब्ध होने से उन्हें काफी राहत मिली है और अब वे तय समय पर बुआई कर सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों ने कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी योजनाएं किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हो रही हैं।

  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ और एकता दौड़ का आयोजन

    पलामू सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार कई जगहों पर मनाया गए और एकता भाईचारा बनाएं रखने का दृश्य दिखा मेदिनीनगर से

    तरहसी थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया इस अवसर पर थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में पुलिस कर्मी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को हर परिस्थिति में बनाए रखने का संकल्प लिया।थाना प्रभारी आनंद राम ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शी नेतृत्व से देश की कई रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर राष्ट्र की नींव को मजबूत किया। राष्ट्रीय एकता दिवस प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देता है कि भिन्नता में ही भारत की वास्तविक शक्ति निहित है।शपथ ग्रहण के बाद थाना परिसर से बेदानी मोड़ तक एक “एकता दौड़” का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिस बल और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “देश की एकता हमारी पहचान” जैसे नारे लगाते हुए उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।मैराथन का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के सफल संचालन में थाना कर्मियों के साथ युवाओं का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन तरहसी क्षेत्र में एक बार फिर एकता, देशभक्ति और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

  • थाना दिवस 27 अगस्त को, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन पर रहेगा जोर

    तरहसी (पलामू) : थाना प्रभारी आनंद राम की पहल पर तरहसी थाना परिसर में आगामी 27 अगस्त, बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के लंबित भूमि विवादों और आपसी झगड़ों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका कहना है कि अक्सर मामूली जमीन-जायदाद के विवाद आपसी रिश्तों में तनाव का कारण बन जाते हैं और कई बार गंभीर रूप भी ले लेते हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि थाना दिवस के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी और अंचलाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इससे न केवल जमीन संबंधी शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान संभव होगा, बल्कि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी।थाना प्रभारी आनंद राम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने विवाद या समस्याएं लेकर थाना दिवस के अवसर पर आएं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासनिक पहल से न्याय सुनिश्चित होगा और आमजन को राहत मिलेगी।गांवों में भूमि विवाद लंबे समय से बड़ी समस्या बने हुए हैं। ऐसे मामलों के निपटारे में देरी से जहां लोगों की परेशानियां बढ़ती हैं, वहीं सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित होता है। थाना दिवस के जरिए प्रशासन का उद्देश्य आपसी समन्वय के साथ विवादों को समय पर खत्म करना है।

  • खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, निर्धारित दर से ज्यादा कीमत लेने पर होगी कार्रवाई – एसडीओ

    हुसैनाबाद (पलामू) : किसानों की मेहनत से खेतों में धान की फसल लहलहा रही है, लेकिन खाद की कालाबाजारी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। किसानों का आरोप है कि कई दुकानदार कृत्रिम किल्लत दिखाकर खाद गोदामों में छिपा रहे हैं और उसे ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं। इफको डीएपी खाद, जिसका अधिकतम मूल्य 1350 रुपये है, उसे 1700 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, यूरिया खाद 266.50 रुपये की जगह 350 से 400 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए हुसैनाबाद अनुमंडलाधिकारी सह आईएएस ओमप्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को चार खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितताएं पाई गईं। एसडीओ ने साफ चेतावनी दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने वाले विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।इससे एक दिन पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा और दंडाधिकारी आनंद झा ने भी दुकानों की जांच कर दुकानदारों को चेतावनी दी थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने जानकारी दी कि जल्द ही डाल्टनगंज से खाद की खेप पहुंचने पर क्षेत्र में किल्लत दूर हो जाएगी

  • तरहसी पदमा मुख्य पद पर भीषण सड़क हादसा बाराती 4 की मौत, 16 घायल

    तरहसी (पलामू), थाना क्षेत्र अंतर्गत वेदानी से पदमा मुख्य पथ बरहकुरुआ में बुधवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब मनातू प्रखंड के चुनका गांव से सतबरवा के बोहिता गांव में बारात जा रही थी दो गाड़ी आमने सामने से टकर हो गई जो गाड़ी की पहचान डीजे वाहन तथा दूसरी सवारी गाड़ी टकर गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिजी गाड़ी में ओवर एंगल से डीजे सिस्टम लगा हुआ था। एंगल की टक्कर से सवारी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।बारात चुनका गांव के पसिया टोला से सतबरवा के बोहिता गांव जा रही थी। हादसे के वक्त गाड़ी में दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त सवार थे। यह दुर्घटना रात करीब 10 बजे हुई।घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति में उन्हें मेदनीनगर स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका गांव के विकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह और एक अन्य विकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। इनकी मेदिनीनगर लेगने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल 10 लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:पवन कुमार (16 वर्ष) बिट्टू कुमार (19 वर्ष)आनंद कुमार (14 वर्ष)संजय सिंह (36 वर्ष)मनोज कुमार सिंह (32 वर्ष)विवेक सिंह (24 वर्ष)पवन सिंह (22 वर्ष)कंचन कुमार (19 वर्ष)सुधीर कुमार (26 वर्ष) राजेश सिंह (25 वर्ष)इन सभी का इलाज फिलहाल मेदनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है, जहाँ कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर यह घटना पूरे परिवार के लिए जीवनभर का गहरा जख्म छोड़ गई है।

  • आवश्यक सूचना सेलारी पंचायत भवन कल रविवार को जरूर पहुंचे 10:00 बजे दिन में

    आवश्यक सूचना सेलारी पंचायत भवन कल रविवार को जरूर पहुंचे 10:00 बजे दिन में

    सेलारी पंचायत में जन सूचना जारी मनरेगा अधिकार अधिनियम तहत ऑडिट के माध्यम से दिन रविवार यानी कल 10:00 बजे दिन के लगभग पंचायत भवन के प्रांगण में एक आम सभा का आयोजन किया गया है जिस आयोजन में आप सभी सेलारी पंचायत के जनता से आग्रह है कि दिन रविवार को भारी से भारी जनसंख्या में अपने पंचायत भवन परिसर में जरूर पहुंचे भूले ना रविवार 10:00 बजे पंचायत में अपना समय जरूर निकालें सूचना का अधिकार क्या है जानने के लिए आम जनता अपना अधिकार जरूर जाने कि मनरेगा के तहत किसको कितना रोजगार मिला है आपका पंचायत सेलारी कितना काम हुआ है और कितना काम बाकी है जानने के लिए

  • वाहन चेकिंग के दौरान लूट की हुई मोटरसाइकिल बरामद और एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ

    वाहन चेकिंग के दौरान लूट की हुई मोटरसाइकिल बरामद और एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ

    1.पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू द्वारा निर्देशित किया गया था कि जिले में प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में दिनांक 19/01/2025 को सरैया पुल मंझगावां अमानत पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

    2.वाहन चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोक रोक कर जांच की जा रही थी। इसी बीच सरैया की ओर से एक अपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH03AH-8790) आती हुई दिखी। जो कि मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया।तभी प्रशासन द्वारा सशस्त्र बल के सहयोग से तत्काल उसे पकड़ लिया गया।

    3.पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पवन सिंह (उम्र 19 वर्ष, पिता- अजय कुमार सिंह उर्फ सिंह, ग्राम- पतिला, पोस्ट- पाठकपगार, थाना- तरहसी, जिला- पलामू) बताया। वाहन के कागजात मांगे जाने पर उसने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया । जांच में पाया गया कि गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग थे और उस पर लगा नंबर प्लेट स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल का था।

    4.पूछताछ के दौरान अभियुक्त पवन सिंह ने स्वीकार किया कि यह गाड़ी उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सितंबर माह में बरवाडीह (लातेहार) से एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर लूट ली थी। इसके बाद गाड़ी का असली नंबर (JH03AH-9059) तोड़कर हटा दिया गया और फर्जी नंबर (JH03AH-8790) लगा दिया गया।

    *गिरफ्तार अभियुक्त:*

    1. पवन सिंह, उम्र- 19 वर्ष, पिता- अजय कुमार सिंह उर्फ सिंह, ग्राम- पतिला, पोस्ट- पाठकपगार, थाना- तरहसी, जिला- पलामू।

    *छापेमारी टीम:*

    2. तरहसी थाना पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के कर्मी।3.पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • बेरोजगार युवा यूक्ति के लिए सुनहरा मौका 15 से 20 हजार तक

    बेरोजगार युवा यूक्ति के लिए सुनहरा मौका 15 से 20 हजार तक

    झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रखंड स्तरीय मीटिंग किया गया पलामू जिला के तरहसी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री सारथी योजना प्रखंड स्तरीय बैनर तले सेविका सहिया के साथ एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड सुजीत कुमार गोस्वामी के द्वारा बेरोजगारी युवा युक्ति के सुनहरा मौका को लेकर मीटिंग किया जा रहा है इस मीटिंग में सुजीत कुमार गोस्वामी ने बताया कि कौशल विकास योजना एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से बेरोजगार युवा युक्ति का सुनहरा मौका है जो 18 से 35 वर्ष के हैं उनके लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत गांव पंचायत मोहल्ला में बेरोजगारी का समस्या ज्यादा है जिसके लिए हम सभी लोग आज प्रखंड स्तरीय सेविका और सहायिका से मिलकर मीटिंग कर रहे हैं कि आपका गांव पंचायत में जो भी बेरोजगार हैं उनके लिए आप लोग घर-घर जाकर के एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ट्रेनिंग करवाई और बेरोजगारी दूर करें! मेगा स्किल के माध्यम से तीन मंथ ट्रेनिंग करने के बाद उन्हें 15 दिन के अंदर जॉब मिलेगी अन्यथा एक वर्ष तक प्रत्येक मंथ 1000 का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा साथ-साथ जिसे जॉब मिल जाता है उनकी सैलरी न्यूनतम 15000 से 20000 तक रहेगा