Tag: चतरा

  • सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से हेहेगड़ा में फुटओवरब्रिज और मंगरा में अंडरपास का मिला मंजूरी

    बरवाडीह–छिपादोहर क्षेत्र की जनता के लिए रेल सुविधाओं से जुड़ी दो बड़ी खुशखबरियाँ आई हैं. लंबे समय से लंबित मांगों को अब मंजूरी मिल चुका है. एक ओर हेहेगड़ा और मंगरा हॉल्ट पर तीन मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज बनने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बरवाडीह और मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम मंगरा के समीप पोल संख्या 262/33–34 के बीच अंडरपास निर्माण को भी हरी झंडी मिल गई है. ज्ञात हो कि स्थानीय समस्याओं को लेकर पूर्वी जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता कन्हाई सिंह लगातार सक्रिय रहे हैं. उन्होंने कई बार क्षेत्र की जनता की ओर से सांसद कालीचरण सिंह को आवेदन सौंपा और रेल सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों की ओर ध्यान आकर्षित कराया. इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप सांसद कालीचरण सिंह ने इन मुद्दों को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुँचाया और सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई.

    फुटओवरब्रिज का निर्माण होने से यात्रियों को होगी सुविधा : कन्हाई सिंह

    अब तक यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पटरियों के बीच से गुजरना पड़ता था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता था. इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए सांसद ने रेल अधिकारियों से लगातार संवाद किया. आखिरकार धनबाद रेल मंडल ने करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से तीन मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है. यह परियोजना सुरक्षा श्रेणी में रखी गई है ताकि काम तेजी से पूरा हो सके. इसी तरह ग्राम मंगरा के समीप अंडरपास की मांग भी वर्षों से लंबित थी. कन्हाई सिंह ने इस विषय पर सांसद को ज्ञापन सौंपा था. इसके बाद सांसद कालीचरण सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया. रेल मंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्थल निरीक्षण और विस्तृत जांच का निर्देश दिया है. इससे ग्रामीणों को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी. स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद कालीचरण सिंह और जिप सदस्य कन्हाई सिंह को विशेष धन्यवाद दिया है. उनका कहना है कि लगातार संघर्ष और प्रयास का ही परिणाम है कि आज क्षेत्र को फुटओवरब्रिज और अंडरपास जैसी जीवन बदल देने वाली सुविधाएँ मिलने जा रही हैं।

  • सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा 100 केवी के ट्रांसफार्मर दिया गया

    सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा 100 केवी के ट्रांसफार्मर दिया गया

    ।100 केवी ट्रांसफॉर्मर, मिलने से बच्चों को शिक्षा में होगी बढ़ोतरी सांसद : कालीचरणमनातू

    (पलामू) : जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेकनाका मंझौली मोड के समीप कई दिनों से लाइन का सप्लाई अच्छे से नहीं हो रहा था इसी बीच समाजसेवी वीरेंद्र सिंह यादव एवं भाजपा जिला मंत्री राजगोविंद सिंह, मनातू प्रखंड जिला पार्षद सदस्य प्रदीप कुमार चावला मंडल अध्यक्ष अंतू कुमार यादव नेतृत्व में चतरा सांसद कालीचरण सिंह को अवगत कराते हुए बताया गया था परंतु सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा 100 केवी का ट्रांसफार्मर कुछ ही दिनों में अवगत करा दिया गया जिससे चेकनका समीप के सभी व्यापारियों व भाजपा के कई कार्यकर्ता, एवं अधिकारी, विद्यार्थी,जनप्रतिनिधियों, ने संसद का आभार प्रकट किया है। पहले से इसी जगह कम पावर का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जिससे कई कामों में बाधा हुआ करता था एवं अच्छी तरह से लाइन का हर घर रोशनी में बाधा होती थी।प्रखंड के कई सिएसपी संचालकों एवं दुकानदार के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता था 100 केवी के ट्रांसफार्मर मिलने से लोगों को कई परेशानियों को किया गया दूर।

  • मेरी झोपडी के भाग्य खुल गए हैं राम आए हैं

    मेरी झोपडी के भाग्य खुल गए हैं राम आए हैं

    लातेहार। 11 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वार्षिक उत्सव पर लातेहार में कई कार्यक्रम किए गए. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल ने किया. शोभा यात्रा अमवाटिकर स्थित हनुमान मंदिर से निकली. इसके बाद पूराना बस स्टैंड स्थित काली मंदिर पहुंची. काली मंदिर से मेन रोड होते हुए थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची. इस शोभा यात्रा का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाएं कर रही थी. इस दौरान पूरा शहर राममय हो गया.हर ओर जय श्रीराम का जयघोष सुनायी दे रहा था. मेरी झोपडी के भाग्य खुल गए है राम आए हैं आदि भजन बज रहे थे.लोग अपने हाथों में श्रीराम व बजरंगी ध्वजा लिये थे. भगवान राम और माता सीता की आकर्षक झांकी भी निकाली गई थी. शोभायात्रा से पहले अमवाटीकर हनुमान मंदिर में शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. इसके बाद शनिवार को एक बजे से साढ़े तीन बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया.चार बजे से शहर में शोभायात्रा निकाली गई. मौके पर रामनाथ अग्रवाल, राजधनी प्रसाद यादव, संजय तिवारी, श्याम अग्रवाल, अयोध्या प्रसाद, अनिल प्रसाद, जयराम कपूर, गौरव दास, ज्योतिष पांडेय, कंचन कुमारी, प्रियंका कुमारी, जया कुमारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे.

    नारी शक्ति ने दिखाया अपना प्रदर्शन
    मातृ दुर्गा शक्ति वाहिनी के युवती व महिलाओं ने भव्य शोभा यात्रा के दौरान अपना प्रदर्शन दिखाया। भगवान श्री राम के गीत की धुन पर शोभा यात्रा मे शामिल युवतियों व महिलाओ की टोली नृत्य करती दिखाई पड़ी. इस शोभायात्रा में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में उत्साह देखी गई. शोभायात्रा में

  • कनकनाती हुई ठंड और छाई हुई धुन से मिल सकती है राहत ,गर्म चादर से :अनिल सिंह

    कनकनाती हुई ठंड और छाई हुई धुन से मिल सकती है राहत ,गर्म चादर से :अनिल सिंह

    पलामू जिला अंतर्गत तरहसी प्रखंड के टरिया पंचायत में बढ़ती हुई ठंड और छाई हुई धुन से बुजुर्ग, वृद्ध एवं विकलांग व्यक्ति को राहत के लिए ,गर्म चादर का वितरण किया गया ,चतरा सांसद कालीचरण सिंह जी के सौजन्य से दिया गया जो 75 पांकी विधानसभा क्षेत्र के चतरा लोकसभा अंतर्गत आनेवाला क्षेत्र में सांसद माननीय कालीचरण सिंह जी के सौजन्य से बढ़ती हुई कनकनी और छाया हुआ धुन को देखते हुए गरीब बुजुर्ग, विधवा एवं विकलांग व्यक्ति को ठंड से बचने के लिए गर्म चादर का बेवस्ता किया गया है ग्राम पंचायत टरिया में भाजपा मंडल मंत्री अनिल सिंह द्वारा बलकेश महतो , नंदेव महतो ,डोलती कुंवर , झुबली कुंवर ,बालों महतो ,सहित पंचायत में दर्जनों लोगों को कमल वितरण किया गया जिस से लोग को कनकनी ठंड से राहत मिल सकती है,! इस गर्म चादर का वितरण औरों पंचायत में किया जाएगा और तरहसी के कई पंचायतों में वितरण किया जाना है जिससे लोगों को ठंडी में बढ़ती हुई समस्या से बचने का बड़ा उपाय एवं मानवता देखते हुए गर्म चादर कमल का वितरण की गई

  • कुंदा में विराट शिव महोत्सव का आयोजन

    कुंदा में विराट शिव महोत्सव का आयोजन

    मन से मानो शिव हीं गुरु हैं, शिव शाश्वत हैं

    चतरा:- जिले के कुंदा जनता हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय विराट शिवगुरु महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव गुरु से दया मांग व हर-हर भोला, हर-हर शिवा के भजन से किया गया। महोत्सव का आयोजन शिव शिष्य इकाई परिवार कुंदा की ओर से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम मे आए मुख्य अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओ ने कहा कि भगवान शिव को आदिगुरु या आदियोगी के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव से ही योग, धर्म-कर्म, वैदिक ज्ञान का उद्गम हुआ था। शिव को जन-जन के गुरु मानने के साथ ही शिव को आदिगुरु और सृष्टि का पहला गुरु भी माना जाता है। शिव की पूजा-आराधना से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम मे कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहु, पंचायत समिति सदस्य दिव्या भोक्ता समेत बड़ी संख्या मे शिव भक्त उपस्थित हुए।

  • उपायुक्त ने जनता दरबार में मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी

    उपायुक्त ने जनता दरबार में मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी

    अधिकारियों को मामले का निष्पादन करने का दिया गया निर्देश।

    चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप ने अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम समेत सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, विद्यालय में पेयजलापूर्ति से संबंधित, विद्युत, अबुआ आवास, मनरेगा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कन्यादान योजना से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द नियम संगत मामले का निष्पादन करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

  • सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    ।चतरासड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में रविवार की मौत हो गया। मृत युवक जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियारा गांव निवासी संजय दास (35) पिता शनिचर दास है। मौत की खबर में मिलने ही मृतक के गांव में मातम पसर गया तथा परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।इस संबंध में मृतक के परिजन विजय दास, छोटु रविदास, मंतोष दास समेत अन्य ने बताया कि बीते 27 दिसंम्बर को संजय अपने बाइक पर प्रतापपुर से समान लेकर अपने घर जोगियारा आ रहा था। इस दौरान कुकुरमन स्थित हरि यादव के घर के समीप विपरित दिशा एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल अवस्था में संजय को ग्रामिणो ने प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया था। इलाज के दौरान घायल संजय की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। इस बीच रविवार को इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में संजय की मौत हो गई। मृतक संजय के पत्नी के अलावे तीन छोटे-छोटे बच्चे है। इधर दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार वाहन को पुलिस के द्वारा नही पकडे जाने पर ग्रामिणो ने नाराजगी व्यक्त किया है। पुलिस की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने वाहन को चिन्हित कर कारवाई किए जाने की मांग की है।