Blog

  • रांची शहर के अंचल सीओ मुंशी राम रंगे हाथ रिश्वत लेते  हुआ गिरफ्तार

    रांची शहर के अंचल सीओ मुंशी राम रंगे हाथ रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

    एसीबी टीम की बड़ी कारवाई मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की गई जिसमें 11 लाख 42 हजार रुपये बरामद किए गए ,रांची :एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने राँची के सदर सीओ शहर अंचल मुंशी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुंशी राम को उनके कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की गई जिसमें 11 लाख 42 हजार रुपये बरामद किए गए।मुंशी राम राँची में रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी जमीन नापी के लिए 37 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी।पूरे मामले पर झारखण्ड के डीजीपी सह प्रभारी डीजी एसीबी, अनुराग गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति से मुंशी राम ने जमीन के सीमांकन के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचना दी। जिसके बाद डीएसपी स्तर के अधिकारियों के द्वारा मामले की पड़ताल की गई, जिसमें सच्चाई पाई गई।मामले की पुष्टि होने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम राँची के कचहरी चौक स्थित अंचल कार्यालय में पीड़ित व्यक्ति के साथ पहुंची और जब पीड़ित व्यक्ति मुंशी राम को पैसे देने लगा तब पहले से मौजूद टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

  • जेपीएस बस और ट्रक की आमने सामने टकर से, 1 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

    जेपीएस बस और ट्रक की आमने सामने टकर से, 1 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

    *पलामू– सतबरवा के कसियाडीह बकोरिया के पास आज सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, 15 से अधिक लोग घायल है जिनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।बस का नाम जीपीएस जो मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही है।घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • एसडीओ ने बेघर बच्चों के साथ मनाया नया वर्ष 2025

    एसडीओ ने बेघर बच्चों के साथ मनाया नया वर्ष 2025

    उपहार में गर्म कपड़े देकर छोटे बच्चों के चेहरे का मुस्कान को जीत लिया

    गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को गढ़वा प्रखंड के जरगढ़ गांव के समीप अवस्थित बेघर बच्चों मुसहर टोली पहुंचकर यहां छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप गर्म कपड़े देकर उनके साथ अंग्रेजी नव वर्ष मनाया।
    दरअसल पिछले दिनों ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय व्यवसायियों से उन्होंने अपील की थी कि सभी लोग यथाशक्ति गर्म कपड़े जैसे स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, शाल आदि कपड़े इकट्ठा कर जरूरतमंदों के बीच में वितरित करवाने की सामूहिक मुहिम में स्वैच्छिक रूप से शामिल हों। उसी क्रम में गढ़वा के कुछ व्यापारियों की ओर से गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने का सिलसिला आरंभ हो गया है। एसडीओ की ओर से आज इन मुसहर बच्चों के बीच जो गरम जैकेट, स्वेटर आदि बांटे गये हैं वे उसी मुहिम के तहत प्राप्त हुए थे।
    नव वर्ष के दिन गर्म कपड़े और अन्य उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान स्थानीय व्यवसायी कमलेश अग्रवाल एवं एसडीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे। संजय कुमार ने समाज के सक्षम लोगों से पुनः अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य अनुसार इस सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटने के लिए अपने-अपने स्तर से अपने आस पास के क्षेत्रों में मुहिम चलाएं।

  • भारत सरकार की ओर से खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है.

    भारत सरकार की ओर से खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है.

    मनु भाकर और डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को भारत सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है. वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. मनु भाकर और हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा.

  • लातेहार में बड़ा हादसा : बोलेरो और बाइक की टक्कर से तीन लड़कों की घटनास्थल पर हुई मौत

    लातेहार में बड़ा हादसा : बोलेरो और बाइक की टक्कर से तीन लड़कों की घटनास्थल पर हुई मौत

    लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में लातेहार से गुजरने वाली NH 39 पर मनिका के डिग्री कॉलेज के समीप बाइक और बोलेरो की टक्कर में तीन बाइक ,बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है कि वह कहां के हैं। बताते चले कि मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार और बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे तक उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी एवं घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया है एवं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस ने बोलेरो और चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। *लातेहार में नहीं हो रहा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन*गौरतलब हो कि इन दिनों लातेहार में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। वाहनों की गति भीड़भाड़ वाले इलाके में भी काफी तेज रहती है। जिस कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले अधिकांश बाइक सवार अभी भी हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं। जिस कारण सड़क दुर्घटना होने पर सिर में चोट लगने के कारण उनकी जान भी चली जाती है।

  • भारतीय स्टेट बैंक कर्मियों ने नया साल 2025 के अवसर पर द्वीप प्रवज्जलित व केक काटकर किया शुरुआत

    भारतीय स्टेट बैंक कर्मियों ने नया साल 2025 के अवसर पर द्वीप प्रवज्जलित व केक काटकर किया शुरुआत

    (पलामू) : जिले के मनातू पदमा अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा पदमा 1 जनवरी दिन बुधवार को शाखा के कर्मियों ने नया साल के शुभ अवसर पर स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार कैशियर अविनाश कुजूर मनीष पांडे कन्हाई यादव गार्ड पियुन बाबूलाल प्रसाद एवं स्टेट बैंक के सभी सीएसपी संचालकों ने नया साल के शुभ अवसर पर द्वीप प्रवज्जलित एवं केक काटकर एक दूसरे को मुंह मीठा किया और आपस में मिलजुलकर नया साल का शुरुआत की।भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार ने सभी सीएससी संचालकों को गिफ्ट एवं कई उपहार दिया गया।

    उपस्थित सीएसपी संचालक वीरेंद्र सिंह यादव, रवि गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद लालगाडा, बसिस्ट मेहता, सोहेल अंसारी, राजदीप मेहता कसमार, अनुज तरहसी, संगीता कुमारी, स्टेट बैंक शाखा पदमा के ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार नें पत्रकार सुधीर यादव को नया साल के शुभ अवसर पर किया सम्मानित।साहित कई सीएसपी संचालक उपस्थित थे।

    सुधीर यादव।मनातू

  • नया सवेरा नया जसन आपको और आपके परिवार के 2025 शुभकामना हो

    नया सवेरा नया जसन आपको और आपके परिवार के 2025 शुभकामना हो

    Y/S

    वर्ष 2025 में आपके जीवन के नये अवसर, अनंत खुशियां और असीम सफलता मिले। आपको नए साल की बहुत बहुत बधाई!” -“जैसा कि हम सब 2025 का प्रथम दिन स्वागत कर रहें हैं, ठीक इसी तरह स्वागत करते रहे ओर खुशी का जसन मनाते रहे मेरी कामना है कि यह वर्ष शांति, समृद्धि और सकारात्मकता से भरा हो। आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं!

    2025 के प्रथम दिन से खुशी के अपार मिले

  • नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए : डॉ मेहता

    नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आए : डॉ मेहता

    नए साल के शुभ अवसर पर पांकी विस के सभी को बधाई।

    वीरेंद्र सिंह यादव

    मनातू (पलामू ) पांकी विधानसभा वासियों सहित संपूर्ण झारखंड वासियों को वर्तमान विधायक कुशवाहा डॉ शशि भूषण मेहता की ओर से नव वर्ष की बधाई। विधायक के करीबी वीरेंद्र सिंह यादव ने सभी को नव वर्ष के शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नया साल 2025 पलामू वासियों सहित संपूर्ण विस वासियों के लिए सुख, समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य और अद्भुत खुशियां लेकर आए। नया साल खुशियों की सौगात के साथ-साथ भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आए।
    उन्होंने कहा कि नए साल में पांकी विस सहित संपूर्ण झारखंड खूब तरक्की करे। राज्य की जनता को पूरा हक, अधिकार एवं सम्मान मिले। साथ ही पांकी विधानसभा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। नए साल में पिछले अधूरे पड़े सारे विकास कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण हो। जिसका लाभ पांकी वासियों को मिल सके। साथ ही नए साल में पांकी के लिए कुछ और बेहतर विकास कार्य हो इन्हीं शुभकामनाओं के साथ सभी को नए साल की बहुत बहुत बधाई।

  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा

    रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में जिला कार्यालय ब्लॉक चौक रामगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस मौके पर विधायक ममता देवी ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह भारत के 13 वे प्रधानमंत्री थे सन 2009 में लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद वह जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिनको पांच वर्षों का कार्यकाल सफलतापूर्वक करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने के अवसर प्राप्त हुआ साथ ही जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भारत के अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान रहा । भारत देश सदैव स्मरण करेगा । डॉक्टर मनमोहन सिंह कुशल प्रशासक और विनम्र व्यक्ति थे उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हुई है श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक ममता देवी, शहजादा अनवर ,बलजीत सिंह बेदी, खगेंद्र साव,के डी मिश्रा, धर्मराज राम ,दिनेश मुंडा ,संजय साव, नगर अध्यक्ष बलराम साव,शहजाद खान, अनिल नायक ,शमसूद खान, संतोष नायक, गगन करमाली, अब्बास खान अजमल अंसारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

  • बेरोजगार युवा यूक्ति के लिए सुनहरा मौका 15 से 20 हजार तक

    बेरोजगार युवा यूक्ति के लिए सुनहरा मौका 15 से 20 हजार तक

    झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रखंड स्तरीय मीटिंग किया गया पलामू जिला के तरहसी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री सारथी योजना प्रखंड स्तरीय बैनर तले सेविका सहिया के साथ एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड सुजीत कुमार गोस्वामी के द्वारा बेरोजगारी युवा युक्ति के सुनहरा मौका को लेकर मीटिंग किया जा रहा है इस मीटिंग में सुजीत कुमार गोस्वामी ने बताया कि कौशल विकास योजना एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से बेरोजगार युवा युक्ति का सुनहरा मौका है जो 18 से 35 वर्ष के हैं उनके लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत गांव पंचायत मोहल्ला में बेरोजगारी का समस्या ज्यादा है जिसके लिए हम सभी लोग आज प्रखंड स्तरीय सेविका और सहायिका से मिलकर मीटिंग कर रहे हैं कि आपका गांव पंचायत में जो भी बेरोजगार हैं उनके लिए आप लोग घर-घर जाकर के एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ट्रेनिंग करवाई और बेरोजगारी दूर करें! मेगा स्किल के माध्यम से तीन मंथ ट्रेनिंग करने के बाद उन्हें 15 दिन के अंदर जॉब मिलेगी अन्यथा एक वर्ष तक प्रत्येक मंथ 1000 का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा साथ-साथ जिसे जॉब मिल जाता है उनकी सैलरी न्यूनतम 15000 से 20000 तक रहेगा