Blog

  • ब्लू टूथ लगाकर चला रहा था मोटरसाइकिल, भरना पड़ा जुर्माना

    ब्लू टूथ लगाकर चला रहा था मोटरसाइकिल, भरना पड़ा जुर्माना


    मेदिनीनगर। स्थानीय रेडमा चौक पर आज वाहन चेकिंग का अभियान चलाया गया‌। जिस में यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान चार पहिया व दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में कई दोपहिया वाहन चालक ट्रिपल लोड, बगैर हेलमेट तथा बगैर लाइसेंस मोटरसाइकिल चलाते पकड़े गए। वही एक व्यक्ति कान में ब्लूटूथ लगाकर गाना सुनते हुए गाड़ी चलाते पकड़ा गया। यातायात प्रभारी समाल अहमद ने बताया कि पकड़े गए सभी 11 मोटरसाइकिल को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। उन्होंने बताया कि कल रात में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के क्रम में दो मोटरसाइकिल चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया है। पकड़े गए सभी वाहनों को जुर्माना के लिए पलामू जिला परिवहन कार्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब पीकर पिकअप मालवाहक गाड़ी चला रहे चालक से 20,370 रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।

  • आवश्यक सूचना सेलारी पंचायत भवन कल रविवार को जरूर पहुंचे 10:00 बजे दिन में

    आवश्यक सूचना सेलारी पंचायत भवन कल रविवार को जरूर पहुंचे 10:00 बजे दिन में

    सेलारी पंचायत में जन सूचना जारी मनरेगा अधिकार अधिनियम तहत ऑडिट के माध्यम से दिन रविवार यानी कल 10:00 बजे दिन के लगभग पंचायत भवन के प्रांगण में एक आम सभा का आयोजन किया गया है जिस आयोजन में आप सभी सेलारी पंचायत के जनता से आग्रह है कि दिन रविवार को भारी से भारी जनसंख्या में अपने पंचायत भवन परिसर में जरूर पहुंचे भूले ना रविवार 10:00 बजे पंचायत में अपना समय जरूर निकालें सूचना का अधिकार क्या है जानने के लिए आम जनता अपना अधिकार जरूर जाने कि मनरेगा के तहत किसको कितना रोजगार मिला है आपका पंचायत सेलारी कितना काम हुआ है और कितना काम बाकी है जानने के लिए

  • पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि  देनेवालों का लगा रहा तांता यादगार रहेगा स्वर्गीय वीर विदेशी सिंह का कार्यकाल

    पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देनेवालों का लगा रहा तांता यादगार रहेगा स्वर्गीय वीर विदेशी सिंह का कार्यकाल

    पलामू जिला के 75 पांकी विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने भूतपूर्व विधायक लगातार तीन बार रहने वाले विधायक स्वर्गीय वीर विदेश सिंह के 8 वा पुण्यतिथि 28 मार्च को भूतपूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू बाबू अपने पिता जी के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि जो कार्य स्वर्गीय विदेश बाबू कर दिए हैं वह अविस्मरणीय रहेगा। भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय वीर विदेश सिंह के प्रतिमा पर फुल माला डालकर उनके कार्यों और आशीर्वाद को याद किया लोग दुख के घड़ी में लोग ने नारा लगाया कि स्वर्गीय वीर विदेश सिंह अमर रहे नारे से गूंज उठा विदेश नगर लोगों को काफी मशक्कत के बाद चौक पर एक-एक करते हुए फूल माल्यार्पण करते रहें फिर स्वर्गीय विदेश सिंह के प्रतिमा पर कई घंटे से फूल माला चढ़ाते हुए नजर आए स्वर्गीय विदेश सिंह के विदेश नगर आवास पर भूतपूर्व विधायक देवेंद्र सिंह के साथ मिलते-जुलते हुए नजर आए मौके पर उपस्थित रहे तरहसी पंचायत के मुखिया पंकज सिंह बबलू सिंह उदय सिंह सहित सिंह परिवार तरहसी उपमुखिया सुधीर यादव अन्य कई सैकड़ो लोगों ने फूल माला देकर उनके आत्मा को प्यार और आशीर्वाद को याद किया लोग

  • भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय धरना प्रदर्शन : वार्ड सदस्य संघ

    भ्रष्टाचार के विरोध में प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय धरना प्रदर्शन : वार्ड सदस्य संघ

    पलामू जिला के तरहसी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्य के द्वारा प्रखंड मुख्य द्वार पर भ्रष्टाचार मुक्त , वार्ड सदस्य के मान सम्मान सहित वार्ड सदस्य के अधिकार के लिए एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन की जिस धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य उल्लेखित किया है कि तरहसी प्रखंड के उप मुखिया सुधीर कुमार ने कहां की वार्ड सदस्य सहित उप मुखिया के बगैर कार्य को संपन्न नहीं किया जाए वार्ड सदस्य भी एक पंचायत का जनप्रतिनिधि है जिस प्रकार से राज्य में विधान सभा परिषद होता है विधायक उस परिषद का अंग होता है ठीक उसी प्रकार से पंचायत राज्य का वार्ड सदस्य भी पंचायत वार्ड परिषद का अंग होता है जो एक पंचायत का सरकार मुखिया होता है बिना वार्ड परिषद सदस्य के बगैर पंचायत का कार्य क्रिवीनव नहीं किया जाए प्रखंड स्तरीय धरना के मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तरीय भ्रष्टाचार मुक्त करें प्रखंड स्तरीय कार्य में समय टालना बंद करें ,वार्ड प्रतिनिधि को मान सम्मान दें सहित वार्ड संघ के मेंबर सहित एक आवेदन बनाकर के अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तरहसी बालेश्वर राम को आवेदन सौंपी गई है अब देखना दिलचस्प यह होगा कि क्या प्रदर्शन के बाद भ्रष्टाचार मुक्त होता है या प्रखंड स्तरीय कार्य का समय टालना बंद होगा वार्ड सदस्य को मान सम्मान मिलेगा या नहीं कमेंट के जरिए आप अपना राय जरुर दें मौके पर उपस्थित रहे उपमुखिया सुधीर यादव, प्रवीण पांडेय ,शैलेंद्र कुमार ,मनदीप कुमार, संजय सिंह ,मनोज यादव ,मनदीप कुमार ,सुशील यादव, हीरा अंसारी ,दिलीप यादव कई दर्जनों वार्ड मेंबर मौके पर उपस्थित रहे

  • पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है ,कई लोगों को अपना शिकार बनाया

    पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है ,कई लोगों को अपना शिकार बनाया

    जनवरी से 21 मार्च तक पागल कुत्ते के आतंक का शिकार हुए 76 लोग, कई की स्थिति गंभीर

    बीते शुक्रवार को 11 लोगों पर एकसाथ किया हमला, सीएचसी किस्को में उपचार बाद सदर रेफर।

    लोहरदगा।

    जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पागल कुत्ते के आतंक से लोग में काफी दस्तक फैला रखा है आए दिन क्षेत्र में पागल कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बना रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी खौफ पैदा कर दिया है। बीते दिन शुक्रवार को पागल कुत्ते का आतंक किस्को मुख्य चौक समेत विभिन्न गांवों में देखने के लिए मिला। यहां पर पागल कुत्ते ने आदमी तो आदमी पशुओं के उपर भी हमला कर आतंक मचा रखा है। इधर बीते शुक्रवार को पागल कुत्ते का कुल 11 लोग शिकार हो गए। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु फौरन सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। मालूम हो कि साल 2025 के आगमन होते ही किस्को क्षेत्र में पागल कुत्ते के आतंक ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है।‌ यहां पर जनवरी से 21 मार्च तक पागल कुत्ते ने कुल 76 लोगों के उपर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि जनवरी में 31 फरवरी माह में 20 और मार्च महीने के 21 तारीख तक कुल 25 लोग पागल कुत्ते का शिकार हुए हैं।

    ये लोग हुए हैं पागल कुत्ते का शिकार, कई गंभीर।

    लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह एक पागल कुत्ते ने आधे दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। यहां पर मिली जानकारी के मुताबिक किस्को निवासी वजीर अंसारी की पत्नी मसालन बीबी, कुम्बा टोली निवासी सुखदेव उरांव, दरंगा टोली निवासी टेगरी उरांव, हिरदे टोली निवासी राजबली अंसारी, हुआहार के करण साहू, जनवल निवासी करमचंद उरांव, किस्को निवासी बबिया देवी, नारी नवाडीह निवासी दिव्यांशु साहू, जनवल निवासी बालकिशोर उरांव, खरकी अम्बा टोली के देवांश उरांव एवं बंजार किस्को निवासी लक्ष्मण उरांव को पागल कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। जिन्हें सीएचसी किस्को में प्राथमिक उपचार के दौरान एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया गया और बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया। साथ ही कितने पशुओं को भी हमला कर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पागल कुत्ते का शिकार बने कई लोगों के चेहरे, हाथ, पेट, पैर और विभिन्न हिस्सों में हमला कर जख्मी कर डाला। यहां पर कितने लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया है। जहां पर सभी घायलों का डाक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। बहरहाल पागल कुत्ते इन दिनों किस्को प्रखंड क्षेत्र में लगातार लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लोग भय के साये में जीवन यापन व्यतीत करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि क्षेत्रवासी अपने रोजमर्रा के कामों को करने से पहले पागल कुत्ते की खौफ से दहशत में हैं। ऐसे में लोगों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • राशन कार्ड धारक परिवार को ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है नहीं तो नाम कटेगा

    राशन कार्ड धारक परिवार को ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है नहीं तो नाम कटेगा

    तरहसी पलामू! प्रखंड के सभी पंचायत के नागरिकों को राशन कार्ड धारक योग्य परिवार को राशन लेना है तो राशन कार्ड में ई केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा नहीं तो ई केवाईसी नहीं होने पर माना जाएगा की मृत परिवार हैं या अन्य कारण बस आयोग परिवार होने के चलते राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा ।

    मार्च महीना के बाद क्योंकि राशन कार्ड धारक योग्य परिवार को यदि भारत के किसी भी कोने में निवास करते है तो ई केवाईसी करने के सुविधा पूरे देश में उपलब्ध है आप ई केवाईसी अवश्य कराए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किसको ने जानकारी दी है कि 31 मार्च तक राशन कार्ड का ई केवाईसी कर सकते हैं अभी मार्च का आखिरी समय है 21 मार्च से 27 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर के ई केवाईसी करने का कार्य किया जाएगा ई केवाईसी कार्य करने को निर्देश दिया गया है सभी जन प्रणाली दुकानदार एवं प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से ई केवाईसी की गति बढ़ाया जाएगा तरहसी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का कहना है की तरहसी प्रखंड में योग्य कार्ड धारक के मुखिया का संख्या 21294 और कार्ड धारक योग्य परिवार का संख्या 85929 है जबकि परिवार का मुखिया का ई केवाईसी की संख्या 18842 और राशन कार्ड धारक ई केवाईसी परिवार के संख्या 54296 है

    यदि हम प्रतिशत में बात करें तो राशन कार्ड धारक के मुखिया के ई केवाईसी की 88.49 प्रतिशत और कार्ड धारक के परिवार के ई केवाईसी की 63.19 प्रतिशत पूर्ण हुआ है इसलिए राशन कार्ड धारक योग्य परिवार को ई केवाईसी करना निश्चित है नहीं तो मार्च बाद राशन कार्ड से नाम काट दिया जाएगा

  • लाभुक क्षेत्र से बाहर बना रहे हैं आंगनबाड़ी का निर्माण ग्रामीणों ने जताया विरोध

    लाभुक क्षेत्र से बाहर बना रहे हैं आंगनबाड़ी का निर्माण ग्रामीणों ने जताया विरोध

    शमशान घाट पर शमशान भवन नहीं आंगनबाड़ी का निर्माण

    तरहसी प्रखंड के अंतर्गत उदयपुरा वन पंचायत के मटपूरही गांव में सैकड़ो लोगों ने पुराना श्मशान घाट पर खड़ा हो कर बना रहे आंगनबाड़ी केंद्र के विरोध जताया कहा कि बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी का निर्माण विकास क्षेत्र से बाहर हो रहा है आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण के लिए भाजपा नेता मंडल मंत्री अनिल सिंह व उदयपुरा वन पंचायत के मुखिया महेंद्र पासवान सहित सैकड़ो ग्रामीण ने बताया कि मटपुरी गांव में पुराना शमशान घाट पर आंगनबाड़ी का निर्माण हो रहा है जिससे बच्चा जाना तो दूर के बात है अभिभावक को सड़क पार कर के जाने में रूह कप जाता है तरहसी पदुमा मुख्य पथ पर भारी वाहन आवा गमन के कारण बच्चों को अभिभावक कैसे भेजेंगे जब आंगनबाड़ी नींव का गढ़ा खोदा जा रहा है तब हम लोगों को पता चला कि विकास क्षेत्र से बाहर आंगनबाड़ी का निर्माण हो रहा है यह बहुत दुर्भाग्य के बात है कि लोगों को बिना जाने हुए आंगनबाड़ी भवन का श्मशान घाट पर निर्माण हो रहा है

    मुखिया महेंद्र पासवान का कहना है कि हम मुखिया हैं फिर हमें भी तो पता होना चाहिए कि मटपूरही में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण विकास क्षेत्र में हो रहा है या नहीं इस विषय में तरहसी प्रखंड के अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बालेश्वर राम से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो बालेश्वर राम का कहना है कि एक दिन का समय दे रहे हैं स्थल को चैन कर के सूचित करे! चाहे गरमजरूआ जमीन हो या रैयती जमीन सत्यापित करके हमें आवेदन को सौंपे
    मौके पर उपस्थित रहे
    अशोक कुमार, बच्चन साहू ,आशीष साहू ,सुनील पांडे ,जगन्नाथ साहू, रविंद्र राम, बंधु राम, मनोज राम, मधु देवी, तुला देवी रीना देवी ,सुनीता देवी ,प्रतिमा देवी ,सैकड़ो लोग मौजूद रहे
    अब देखना दिलचस्प यह होगा की खबर छपने के बाद स्थल परिवर्तन होता है या नहीं

  • होली पर्व समाज को नई उमंग की शुरुआत होती है फागुन महीना के होली से

    होली पर्व समाज को नई उमंग की शुरुआत होती है फागुन महीना के होली से

    अखिल भारतीय कास्टकार समाज हुसैनाबाद जपला पलामू के होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित देवराज शर्मा विशिष्ट तिथि के रूप में हुसैनाबाद क्षेत्र के विधायक श्री संजय सिंह यादव के साथ होली मिलन समारोह में संस्कृति कार्यक्रम दुगोला प्रोग्राम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में दो व्यास प्रोग्राम को रोचक और खुशहाल माहौल बनाने में सफल रहे इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष डोमन शर्मा प्रदेश कर समिति सदस्य विजय विश्वकर्मा एवं कृष्ण शर्मा बिंदु शर्मा इस कमेटी के अध्यक्ष श्री कपिल शर्मा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा मुख्य कार्यकर्ता अवधेश शर्मा एवं समाज के सैकड़ो लोग शामिल हुए इस होली मिलन समारोह में एकता एवं भाईचारा का संबंध प्रगाढ़ बना लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर हृदय से लगाए और खुशी इजहार किया इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा समाज के लोगों को एक जड़ता का परिचय एवं समाज में जागरूकता लाने का संदेश दिया गया यह कहा गया कि इस तरह पूरे जिला में हमारे समाज के लोग कार्यक्रम करें और एकता का परिचय दें इस समाज में अच्छा संदेश जाएगा

  • पतरातू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महिला दिवस

    रामगढ़ पीवीयूएन टाउनशिप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर प्रसिद्ध वक्ता डॉ. समिधा पांडे ने डिस्कवर द रियल य विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र लिया, जिसमें महिलाओं को अपनी वास्तविक क्षमताओं को पहचानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद जीएम (ओ एंड एम) देवदीप बोस, जीएम (पी) अनुपम मुखर्जी और जीएम (एफएम) मनीष खेत्रपाल ने महिला दिवस के महत्व और हमारे जीवन में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद केक काटने का समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इसके पश्चात सी एंड एम विभाग की प्रमुख संगीता दाश और स्वराखा महिला समिति की अध्यक्ष ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सराहा। इस कार्यक्रम में पीवीयूएनएल की महिला कर्मचारी, सीआईएसएफ की महिला कार्मिक और लेडीज़ क्लब की सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में स्वराखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह ने प्लांट की महिला श्रमिकों के बीच पानी की बोतलों का वितरण किया और उनके साथ बातचीत की। इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण के प्रति पीवीयूएनएल के प्रतिबद्धता को दर्शाया और सभी महिलाओं को अपने आत्मबल और क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया।

  • मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत हस्तक्षेप करें –आइसा

    मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत हस्तक्षेप करें –आइसा

    रांची:ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) झारखंड राज्य परिषद ने राज्य में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना की कड़ी निंदा की है और इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता करार दिया है। आइसा झारखंड के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने इस मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तुरंत हस्तक्षेप करने की बात कही है। एवं दोषियों पर तत्काल करवाई करने की मांग की है। JAC अध्यक्ष भी अपनी जवाबदही लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए।त्रिलोकीनाथ ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था लगातार भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकार हो रही है। छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है। यह घटना न केवल परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर धब्बा भी है।प्रदेश संयुक्त सचिव संजना मेहता ने झारखंड सरकार पर प्रहार करते हुए कहा विधार्थियो के भविष्य के साथ खेलवाड बंद हो वही इस मामले में दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है और साथ ही परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। संगठन के ओर से चेतावनी दी गयी है कि यदि जल्द से जल्द इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे राज्य में व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा.आइसा झारखंड सरकार से मांग करता है कि— 1. पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाई जाए.2. दोषी अधिकारियों और दोषी गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.3. छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार किए जाएं।आइसा राज्य भर के छात्रों से अपील करता है कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करें और शिक्षा के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए आवाज उठाएं।

    आखिर बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ केव लोगो का सपना चूर करने में लगे हुए है