Category: उत्तराखंड

  • कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू

    कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू

    बालूमाथ:-शुक्रवार को मुरपा पंचायत के रामनगर हरैयाटांड़ में शिव मंदिर यज्ञ अनुष्ठान हेतु कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान शुरू हो गया. कलश यात्रा हरयाटांड़ यज्ञस्थल से गाजे बाजे के साथ भव्य तरीके शुरू हुआ. जिसमे हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चों ने भाग लिया. कलश यात्रा हरयाटांड़ से होते हुए मुरपा शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जल यात्रा के लिए हहारों नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया. वही यजमान में रामलखन प्रजापति, उद्धव प्रजापति, लक्ष्मण प्रजापति चमन प्रजापति, मुनेशवर साव, बालदेव साव, संजय साव, प्रमोद साव, पंकज साव, सुखु पाहन, अशोक साव, सुरेश यादव, गुडडु सिंह, प्रफुल्ल पांडेय, वैजनाथ साव सपत्नीक बैठे हैं. यजमानों को विधिवत मंत्रोच्चार महाराज राघव प्रपन्नाचार्य के द्वारा शुरुवात की गई. नदियाँ मे महाविदवान पंडितो के द्वारा पूजा-पाठ कर कलश पर पानी भर कर लाया गया. यज्ञ में अयोध्या से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रामलीला ओर राशलीला का आयोजन किया जाएगा एवं बच्चों के लिए मेला का भी आयोजन किया गया है. प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया गया है. आयोजन से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. मौके पर जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी, योगेन्द्र यादव, प्रकाश यादव ,बद्री यादव ,चेतलाल यादव ,संतोष यादव ,संतु यादव ,नानहु पासवान, लाखपति यादव ,बालेश्वर साव , पंकज गुप्ता , दिनेश प्रजापति ,रामदेव साव, नंदकिशोर राम ,बीरबल पासवान, सुरेश साव , उमेश साव, , नरेश पाहन ,योगेश साव, बासुदेव गुप्ता ,अक्षय यादव युगल किशोर सिंह ,कालेश्वर साव, प्रेम नारायण सिंह ,अर्जुन साव, निरंजन यादव, श्याम लाल यादव ,राजेंद्र यादव, गजेंद्र यादव ,संतु भगत, विजेंद्र यादव ,विश्वनाथ यादव, चंद्रदेव यादव, मुखलाल साव सहित ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित थे.

  • रेलवे फाटक निमार्ण की मांग को लेकर सांसद  को ज्ञापन सौंपा उंटारी रोड

    रेलवे फाटक निमार्ण की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा उंटारी रोड

    । पलामू प्रखंड के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को मेदिनीनगर में सांसद बीडी राम से एक दर्जन से अधिक लोगों ने मुलाकात कर सतबहिनी रेलवे स्टेशन के आगे नवगढ -छतरपुर गांव समीप रेल खंभा संख्या 340/33 के पास रेलवे फाटक की निर्माण कराने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।श्री गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि नवगढ़-छतरपुर खंभा संख्या 340/33 के पास गेट संख्या 58 था। जिसे विगत 10 वर्ष पूर्व गेट को हटा दिया गया जो कि उक्त स्थल को निरीक्षण कर देखा जा सकता हैं एवं कागज़ों पर देखा जा सकता हैं। जबकि तीसरी लाईन विस्तारीकरण के कारण 5 गावों के लगभग 10 हज़ार आबादी वाला गांव जैसे:- कृषि कार्य, स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, पंचायत सचिवालय, श्मशान घाट, मतदान केंद एवं अन्य कार्यों से इनलोगों का संपर्क टूट जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि हम ग्रामीणों के साथ मिलकर विगत कई सालों से रेल प्रशासन एवं भारत सरकार को पत्राचार, ट्विटर एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से बंद रेल फाटक को खुलवाने को लेकर मांग किया हूं। लेकिन अभी तक हम ग्रामीणों को किसी प्रकार का सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिला हैं अंततः अजय कुमार गुप्ता ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ पलामू सांसद बीडी राम के यहां पहुंच कर हटा दिया गया गेट 58 नंबर को पुनः गेट या समपार फाटक बनवाने का मांग पत्र सौंपा जिसमें सांसद श्री बीडी राम ने पुनः गेट या समपार फाटक बनवाने की बातें कहीं। इसके लिए श्री गुप्ता ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ सांसद महोदय को आभार व्यक्त किया।