Category: उत्तर प्रदेश

  • महाकुंभ मेले की बड़ी खबर आई है फिर से हुई अनहोनी आग लगने की खबर

    महाकुंभ मेले की बड़ी खबर आई है फिर से हुई अनहोनी आग लगने की खबर


    BreakingNews: महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए। इस बार आग छतनाग घाट सेक्टर 22 के टेंट सिटी में लगी है।

  • कुंभ की भगदड़ में पलामू के महिला की हुई मौत, बेटा कुंभ की सुरक्षा में है तैनात कैसे हुआ भगदड़

    कुंभ की भगदड़ में पलामू के महिला की हुई मौत, बेटा कुंभ की सुरक्षा में है तैनात कैसे हुआ भगदड़

    पलामू: प्रयागराज में कुंभ में हुई भगदड़ में पलामू की एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है जो पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव की रहने वाली थी। मृतक महिला गायत्री देवी का बेटा कुंभ की सुरक्षा में तैनात है।गायत्री देवी अपने पति के साथ 27 जनवरी को कुंभ स्नान के लिए पलामू से रवाना हुई थीं। मंगलवार की देर रात प्रयागराज में हुई भगदड़ में गायत्री देवी की भी मौत हो गई है। गायत्री देवी का शव लेकर उनके परिजन पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार की देर रात गायत्री देवी का शव पलामू पहुंचेगा और पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।राजहरा के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि गायत्री देवी का बेटा सेना में जवान है और प्रयागराज में ही तैनात है। गायत्री देवी अपने पति के साथ कुंभ स्नान के लिए गई हुई थीं, कल रात जब भगदड़ मची उसमें उनकी मौत हो गई है। उनका शव देर रात तक गांव में पहुंचेगा। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। रिश्तेदार एवं अन्य परिजन घर पर पहुंच गए है।मालूम हो कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में अभी तक 17 लोगों की मौत होने की बात कही गई है जिसमें पलामू की भी महिला है। पलामू से प्रतिदिन हजारों लोग महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हो रहे है। रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और महाकुंभ के लिए जा रहे हैं।

  • महाकुंभ मेले में पहुंचेंगे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी क्या होगा विधि व्यवस्था देखी खास रिपोर्ट से

    महाकुंभ मेले में पहुंचेंगे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी क्या होगा विधि व्यवस्था देखी खास रिपोर्ट से

    5 फरवरी को तीसरी स्नान में पहुंचेंगे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देखिए इस महाकुंभ मेला का आयोजन में क्या है सरकार की तरफ से व्यवस्था और क्या श्रद्धालुओं का सनातनियों का भीड़ रहेगी कितना लाखों नहीं बल्कि करोड़ों का हो भीड़

  • उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर ट्रक और कार में टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई दर्दनाक हादसा

    उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर ट्रक और कार में टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई दर्दनाक हादसा

    उत्तर प्रदेश :

    के शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिस में लोगों में मची है खलबली इस दुर्घटना में दिल्ली जा रहे एक परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसे देखकर लोगों के पैर तले जमीन खिसक गई जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह दिल दहला देने वाली घटना मदनापुर क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में कांट क्षेत्र निवासी रियासत अली का पूरा परिवार शामिल है।