Category: अन्य

  • मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से, 56,317 परीक्षार्थी लेंगे भाग

    मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से, 56,317 परीक्षार्थी लेंगे भाग

    76 केन्द्रों पर मैट्रिक एवं 53 केन्द्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षाझारखंड अधिविद्य परिषद,

    रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा, 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक संचालित होगी। माध्यमिक परीक्षा में 27339 एवं इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की परीक्षा में 28978 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 56,317 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। माध्यमिक परीक्षा के लिए हज़ारीबाग जिले में 76 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गए हैं। वहीं इंटर परीक्षा के लिए 53 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर नगर भवन में उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, अपर समाहर्ता संतोष सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी ने सभी गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गस्ती दल पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं सजगतापूर्वक करने का निदेश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि परीक्षाओं का संचालन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम, 2001 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं समय प्रबंधन के साथ कार्य करने का निदेश दिया। उन्होंने केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने का निदेश दिया। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पीने के शुद्ध पानी, रनिंग वाटर युक्त छात्र एवं छात्राओं के लिए शौचालय, परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यस्था, पर्याप्त फर्नीचर (बेंच-डेस्क) आदि आवश्यक बुनियादी सुविधाएं बहाल रखने का निदेश दिया। उन्होंने क्वेश्चन पेपर का हैंडलिंग, डिस्ट्रीब्यूशन समय से हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।वहीं बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को आवंटित रौल नंबर-रौल कोड के अनुरूप परीक्षार्थियों के लिए सिटिंग आर्गुमेंट करने का निदेश दिया। *परीक्षा को लेकर परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथि को परीक्षा के दौरान निषेधाज्ञा लागू रहेगी। निषेधाज्ञा परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा।* परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावें अन्य किसी की उपस्थिति निषेध रहेगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की जिम्मेवारी केन्द्राधीक्षक को है। कोई अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए लिए सर्तकता बरतें। नोडल पदाधिकारियों पर परीक्षा केंद्र का मॉनिटर करने की जिम्मेवारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त पुलिस पदाधिकारी प्रातः 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुचेंगे। महिला छात्रों का चेकिंग महिला पदाधिकारी ही करेंगे। क्वेश्चन पेपर की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखना सुनिश्चित करेंगे और जिन पदाधिकारी के बच्चे परीक्षा में भाग ले रहे हैं वह किसी दूसरे परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करना सुनिश्चित करेंगे।*प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा*माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में और इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित होगी। 11 फरवरी 2025 से शुरू होकर दोनों परीक्षाएं 3 मार्च तक चलेगी। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजकिशोर प्रसाद, बरही अनुमंडल पदाधिकारी श्री जोहन टुडू, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई संबंधित पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित रहे।

  • आइसा पांकी का दूसरा सम्मेलन संपन्न जितेंद्र सचिव और रोहित बने अध्यक्ष

    आइसा पांकी का दूसरा सम्मेलन संपन्न जितेंद्र सचिव और रोहित बने अध्यक्ष

    पलामू : जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत एम के कॉलेज में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की दूसरा प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन ने 19 सदस्यीय टीम के साथ कॉमरेड जितेंद्र कुमार साव को सचिव और रोहित कुमार मेहता को अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, सपना कुमारी तथा सहसचिव राजन कुमार रवि,फारूक शेख और मीडिया प्रभारी येस कुमार को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुड्डू भुइयां और संचालन जिला सचिव गौतम दांगी ने किया। आइसा के पूर्व जिला संयोजक सह इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव अविनाश रंजन ने सम्मेलन को सफलता की बधाई देते हुए। आइसा के पूर्ववर्ती कार्यों पर जोर दिया।सम्मेलन में बतौर मुख्य आइसा के राज्य सचिव संबोधित करते हुए छात्रों के कर्तव्य और छात्रहित में आंदोलन पर तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बेहतर शिक्षा के लिए छात्रों को जागरूक होने की जरूरत है। उच्चतर शिक्षा हेतु बहुत सी त्रुटि विभाग में ही है। इसलिए स्कूलों और कॉलेजों के रिक्त पदों पर बहाली हेतु छात्रों को आंदोलन तेज करने की जरूरत है। पूरे देश में शिक्षा का स्थिति चौपट है। सरकार शिक्षा के प्रति ठीक रवैया नहीं अपना रही है। प्रोफेशर रामबिलास सर ने कहे की नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय की हालात इतनी खराब है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला छात्र चौतरफा कठिनाइयों का सामना कर रहे है। देर सत्र पूरा भविष्य खराब कर रहा है। समय से छात्रों को छात्रवृत्ति भी नही मिल रही है। झारखंड में शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर लाखो में सीट खाली है। स्कूलों और कॉलेजों में पर्याप्त शिक्षक नही है।आइसा राज्य उपाध्यक्ष रंजीत सिंह चेरो ने आइसा के कार्य,उद्देश्य और छात्र आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में छात्रों को आगे आने सख्त जरूरत है। नही तो केंद्र सरकार शिक्षा को चौपट करने में लगी है ताकि लोग अनपढ़ रहे है और मोदी जी मित्र अंबानी और अडानी के लिए सस्ता मजदूर तैयार हो सके। नई शिक्षा नीति ला कर गरीब और मध्य वर्ग के छात्रों को शिक्षा से सीधा वंचित रखने का प्रयास है। नई शिक्षा नीति में आरक्षण का कोई जिक्र नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों को मिलने वाली यूजीसी से फंड अब नही मिलेगा। जिस कारण फीस बढ़ोतरी होगी और छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ेगी। सम्मेलन में उपस्थित थे जीएल कॉलेज प्रभारी अभय सिंह अमित रंजन ,सूरज कुमार , नीतीश कुमार ,रवींद्र कुमार अन्य लोग उपस्थित थे

  • जनता दरबार लगाकर डीडीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं और कई बड़ी अधिकारियों के निर्देश दिए

    जनता दरबार लगाकर डीडीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं और कई बड़ी अधिकारियों के निर्देश दिए

    मेदिनीनगर। समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आज पलामू डीडीसी शब्बीर अहमद ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निदान को लेकर संबंधित संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में कुल 29 मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। डीडीसी ने एक ओर जहां टेलिफोनिक माध्यम से पदाधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिया। वहीं आवेदकों से प्राप्त आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित भी किया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निदान सभी की जिम्मेवारी है। जनता दरबार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपनी वेतन निर्गत करने के संबंध में आवेदन किया। वहीं पंडवा के मैथिली शरण महतो ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत चिकित्सा राशि भुगतान करने के संबंध में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री चंदन कुमार मेहता गंभीर बीमारी से ग्रसीत हैं, जिसका डायलिसिस चल रहा है। योजना का लाभ मिलने से उन्हें इलाज में सहूलियत होगी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन टोला सिंगरा कला की सहायक अध्यापिका आरती देवी ने मानदेय भुगतान करने का अनुरोध किया। वहीं पाटन के चेतमा ग्राम निवासी धनु यादव ने तालाब निर्माण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि तालाब निर्माण से सिंचाई करने में सुविधा होगी। उप विकास आयुक्त के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंड से आए लोगों की बारी-बारी से समस्याएं सुनी और उसके निदान हेतु सार्थक कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया।

  • हमारा प्रयास है पूरे लोहरदगा विस क्षेत्र प्रकाशमय हो-डॉ रामेश्वर उरांव

    हमारा प्रयास है पूरे लोहरदगा विस क्षेत्र प्रकाशमय हो-डॉ रामेश्वर उरांव

    ।कुड़ू लोहरदगा।लोहरदगा के स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के सौजन्य से कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरू में हाई मास्ट सोलर लाइट का उद्घाटन किया गया, इस मौके पर विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि लोहरदगा की जनता के लिए बहुउद्देशीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र को शत-प्रतिशत प्रकाशमय किया जाए, इसी क्रम में विभिन्न जगहों पर हाई मास्ट सोलर लाइट का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र वासियों को अंधेरे से निजात मिल सके और क्षेत्र प्रकाशमान रहे। साथ ही लोगों को रात्रि में सुविधा हो। मौके पर कार्यकारी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

  • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई आका लग भाग20 करोड़ रुपया का फसल नष्ट कराई गई

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई आका लग भाग20 करोड़ रुपया का फसल नष्ट कराई गई

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त

    होते ही सोन नदी के दियरा इलाके में सोनडीला के पास बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि हेतु भौतिक सत्यापन कराया गया। इसके बाद इलाके की परिस्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक, रोहतास से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की योजना बनाई गई। योजना सफल हुई पुलिस अधीक्षक, रोहतास के नेतृत्व में दिनांक 04/02/2025 को संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें रोहतास पुलिस के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के निर्देशानुसार पलामू पुलिस भी शामिल रही।छापेमारी अभियान के दौरान लगभग 8 बीघा भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती जब्त की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 20 करोड़ रुपये आंका गया। एफएसएल टीम, रोहतास द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में अफीम के पौधों को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में रोहतास पुलिस द्वारा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। छापामारी दल: 1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद, पलामू।

    2. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी।

    3. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डिहरी-01

    4. बबलू कुमार, प्रभारी, देवरी ओ०पी०, पलामू।

    5. आ०/1699 रंजन टूटी, अंगरक्षक, अनु०पु०पदा०, हुसैनाबाद।

    6. आ०/776 सिप्रियन लकड़ा, अंगरक्षक, अनु०पु०पदा०, हुसैनाबाद।

    7. आ०/112 शैलेश कुमार रवि, रिजर्व गार्ड, देवरी ओ०पी०, पलामू।

    8. एफ०एस०एल० टीम, रोहतास9. रोहतास पुलिस सशस्त्र बल जब्त सामानों का विवरण: 1. लगभग 8 बीघा भूमि पर उगाई गई अफीम की फसल। 2. कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज। पुलिस प्रशासन अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन और तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। आम जनता से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी मैं जांच के उपरांत कहां से आया बिना प्रिंट दवा

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी मैं जांच के उपरांत कहां से आया बिना प्रिंट दवा

    तरहसी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी में बंध्याकरण एवं नसबंदी करने के दौरान कई ऐसे मरीजों को बिना प्रिंटेड इंजेक्शन भैल दवा दिया गया मामला का खुलासा बृहस्पतिवार कई मरीजों को ऑपरेशन करके डिस्चार्ज करने के बाद जब अपने घर पहुंचते हैं और उसका दूसरा दिन निजी डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन को देने की बात कही जाती है तो भैल इंजेक्शन में उत्पादन तिथि और उपयोग समाप्त तिथि किसी भी प्रकार का प्रिंटेड नहीं होता है तब परिजनों के मन में कई तरह के सवाल खड़ा होते हैं, क्या दवा एक्सपायर तो नहीं है । या डॉक्टर के द्वारा दवा प्रिंटेड को मिटाया तो नहीं गया है । कंपनी प्रिंटेड किया या नहीं किया । मरीज के परिजनों पेशकार साव अरका पंचायत निवासी अपने बहू संगीता देवी को बंध्याकरण कराया गया था दूसरा केश्वर कुमार टरिया पंचायत निवासी अपने पत्नी के बंध्याकरण करवाया था जिसका खुलासा हॉस्पिटल में पहुंच कर अस्पताल कर्मियों से शिकायत करने के दौरान इस सूचना सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह तक पहुंच गया जबकि इसी महीना में तरहसी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय तरहसी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन में कई ऐसे एक्सपायर दवा पाया गया था जिसे जांच राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय टीम को गठित करके जांच की जा रही थी एक जांच का मामला खुलासा नहीं हुआ लेकिन दूसरा मामला खड़ा हो गया सूचना मिलते ही पलामू सिविल सर्जन पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी

    , निरीक्षण की और दि निर्देश सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह ने बताया की एक्सपायर दवा होम्योपैथिक की थी इसके लिए जिला आयोग चिकित्सा पदाधिकारी के जिम्मेवारी होता हैं यदि मरीज को दवा दी जा रही है तो दवा देने के पहले तीन-चार चीजों का ध्यान रखना चाहिए दवा कंपनी का है, दवा में डेट है या नहीं ,दवा कब बना यह सब सारी चीज देखकर के मरीजों का दवा देना चाहिए,। इस मामला को हम लोग संज्ञान में लिए हैं जो भी दोषी पाए जाते हैं उन पर कार्रवाई निश्चित की जाएगी 2. डॉक्टर या NM 20 साल से कार्यरत है जिसके बारे में C S बताया कि स्थानांतरण विभाग के द्वारा किया जाता है जो हमारे यहां से चिट्ठी हर साल बनाकर भेज दी जाती है और जांच किया जाएगा जांच करने के बाद विभाग को चिट्ठी भेजेंगे और जो गलत पाया जाता है तो उनके ऊपर कारवाई की जाएगी यहां पर इस अस्पताल में री सफल करने की आवश्यकता है जो जिला स्तर का होगा ओ जिला से होगा,और जो राज स्तरीय होगा उसके लिए राज्य को अनुशंसा किया जाएगा इस अस्पताल में 10 12 सीसीटीवी कैमरा एक हफ्ते के अंदर लगवा दिया जाएगामैने देखा कि इसमें जो भी कमियां है ओ दुरुस्त किया जाएगा सीसीटीवी कैमरा नही है जो कि दिन रात में असमाजिक तत्व भी आते है और हल करते है ,तो अपनी सुरक्षा के लिए अपने सिस्टम के लिए कैमरा होना अति आवश्यकता है बीपीएम को निर्देशित करूंगा कि प्रभारी से आर्डर लेकर के दस दिन के अंदर कैमरा लगवा दिया जाएगा और जो डॉक्टर इस अस्पताल में प्रतिनियुक्ति किया गया है यदि डॉक्टर की जगह पर दूसरा कुर्मी ओपीडी करते हैं तो डॉक्टर के ऊपर कार्रवाई जरूर की जाएगी

  • मनरेगा पर गांव के अंतिम वक्ति का अधिकार है

    मनरेगा पर गांव के अंतिम वक्ति का अधिकार है

    प्रखंड मुख्यालय के पुराने ब्लॉक परिसर के मनरेगा सहायता केंद्र में ग्राम स्वशासन अभियान के द्वारा 19 वीं मनरेगा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी जीप सदस्य कन्हाई सिंह के साथ विभिन्न गाँव के ग्राम प्रधान और मनरेगा मजदूर ग्रामीण शामिल हुए। मनरेगा दिवस के आयोजन के बीच मनरेगा एक्ट की जानकारी संस्था के माध्यम से साझा की गई। मौके पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कन्हाई सिंह ने कहा की मनरेगा पर गांव के अंतिम वक्ति का अधिकार है। मनरेगा के माध्यम से उचित रोजगार की मांग के साथ निजी योजना का भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है। वही संस्था की ओर से विमल सिंह ने कहा की मनरेगा दिवस सह मनरेगा सप्ताह कार्यक्रम के माध्यम से मनरेगा एक्ट की जानकारी से ग्रामीणों को जागरूक करना उद्देश्य है जिसके माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में रोजगार उपलब्ध होगा। संस्था के निरंजन कुमार ने कहा की संस्था के माध्यम से प्रखंड के सभी पंचायत में जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मौके पर गणेश सिंह, युवराज सिंह, रूचि देवी, ब्रेसेल मुंडा, मंदीप सिंह, ललिता देवी, राजनाथ सिंह, संगीता देवी, सुखीया देवी, साहेब सिंह समेत काफी सख्या मे ग्रामीण मौजूद थे। मनरेगा से जुड़ी हुई जानकारियां मौके पर दिया गया और लोगों को जागरूप की या गया है

  • सबकी योजना सबका विकास को लेकर पंचायती राज विभाग के कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

    सबकी योजना सबका विकास को लेकर पंचायती राज विभाग के कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण


    मेदिनीनगर। “सबकी योजना सबका विकास” अभियान 2025-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। झारखंड पंचायती राज विभाग, सीएसी ई-गवर्नेन्स लिमिटेड व डीजिग्राम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में राज्य के ‘डिजिटल पंचायत योजना’ के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्यरत वीएलई (ग्राम स्तरीय उद्यमियों) को ई- ग्राम स्वराज पोर्टल, पंचायत विकास सूचकांक, टीएमपी (प्रशिक्षण प्रबंधक पोर्टल) और जेम पोर्टल पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया। सदर मेदिनीनगर के प्रखंड सभागार में आयोजित संकुलस्तरीय दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, सदर बीडीओ, प्रखंड समन्वयक, डिजिटल पंचायत योजना अंतर्गत प्रखंड स्तर के मास्टर प्रशिक्षक देवानंद देवेश, इरफान अहमद अंसारी, हिमांशु कुमार व खुश्बू सिंह ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में मेदिनीनगर, चैनपुर, रामगढ़, बिश्रामपुर के पंचायतो में शिफ्ट होकर कार्य कर रहे सभी वीएलई उपस्थित थे।

  • महाकुंभ मेले की बड़ी खबर आई है फिर से हुई अनहोनी आग लगने की खबर

    महाकुंभ मेले की बड़ी खबर आई है फिर से हुई अनहोनी आग लगने की खबर


    BreakingNews: महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे एक दर्जन से ज्यादा टेंट जल गए। इस बार आग छतनाग घाट सेक्टर 22 के टेंट सिटी में लगी है।

  • कुंभ की भगदड़ में पलामू के महिला की हुई मौत, बेटा कुंभ की सुरक्षा में है तैनात कैसे हुआ भगदड़

    कुंभ की भगदड़ में पलामू के महिला की हुई मौत, बेटा कुंभ की सुरक्षा में है तैनात कैसे हुआ भगदड़

    पलामू: प्रयागराज में कुंभ में हुई भगदड़ में पलामू की एक महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है जो पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव की रहने वाली थी। मृतक महिला गायत्री देवी का बेटा कुंभ की सुरक्षा में तैनात है।गायत्री देवी अपने पति के साथ 27 जनवरी को कुंभ स्नान के लिए पलामू से रवाना हुई थीं। मंगलवार की देर रात प्रयागराज में हुई भगदड़ में गायत्री देवी की भी मौत हो गई है। गायत्री देवी का शव लेकर उनके परिजन पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार की देर रात गायत्री देवी का शव पलामू पहुंचेगा और पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।राजहरा के मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि गायत्री देवी का बेटा सेना में जवान है और प्रयागराज में ही तैनात है। गायत्री देवी अपने पति के साथ कुंभ स्नान के लिए गई हुई थीं, कल रात जब भगदड़ मची उसमें उनकी मौत हो गई है। उनका शव देर रात तक गांव में पहुंचेगा। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। रिश्तेदार एवं अन्य परिजन घर पर पहुंच गए है।मालूम हो कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में अभी तक 17 लोगों की मौत होने की बात कही गई है जिसमें पलामू की भी महिला है। पलामू से प्रतिदिन हजारों लोग महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हो रहे है। रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और महाकुंभ के लिए जा रहे हैं।