तरहसी (पलामू), थाना क्षेत्र अंतर्गत वेदानी से पदमा मुख्य पथ बरहकुरुआ में बुधवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब मनातू प्रखंड के चुनका गांव से सतबरवा के बोहिता गांव में बारात जा रही थी दो गाड़ी आमने सामने से टकर हो गई जो गाड़ी की पहचान डीजे वाहन तथा दूसरी सवारी गाड़ी टकर गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिजी गाड़ी में ओवर एंगल से डीजे सिस्टम लगा हुआ था। एंगल की टक्कर से सवारी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।बारात चुनका गांव के पसिया टोला से सतबरवा के बोहिता गांव जा रही थी। हादसे के वक्त गाड़ी में दूल्हे के रिश्तेदार और दोस्त सवार थे। यह दुर्घटना रात करीब 10 बजे हुई।घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से गंभीर स्थिति में उन्हें मेदनीनगर स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका गांव के विकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह और एक अन्य विकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। इनकी मेदिनीनगर लेगने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल 10 लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:पवन कुमार (16 वर्ष) बिट्टू कुमार (19 वर्ष)आनंद कुमार (14 वर्ष)संजय सिंह (36 वर्ष)मनोज कुमार सिंह (32 वर्ष)विवेक सिंह (24 वर्ष)पवन सिंह (22 वर्ष)कंचन कुमार (19 वर्ष)सुधीर कुमार (26 वर्ष) राजेश सिंह (25 वर्ष)इन सभी का इलाज फिलहाल मेदनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है, जहाँ कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर यह घटना पूरे परिवार के लिए जीवनभर का गहरा जख्म छोड़ गई है।
Category: झारखंड
-

स्वच्छ भारत मिशन 2 के तहत “छुपी तोड़ो” अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न
तरहसी पलामूः – प्रखंड सभागार में गुरुवार को “छुपी तोड़ो” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन का अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बालेश्वर राम ने की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन 2 (ग्रामीण) के अंतर्गत माहवारी सुरक्षा प्रबंधन जैसे संवेदनशील और आवश्यक विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन 2 के अंतर्गत माहवारी सुरक्षा प्रबंधन को एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया है। इस पहल के माध्यम से किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के बीच माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर उन्हें सुरक्षित एवं स्वच्छ विकल्पों की जानकारी देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।बीडीओ बालेश्वर राम ने कहा कि “समाज में माहवारी जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा नहीं की जाती है, जिससे अनेक स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। ‘छुपी तोड़ो’ जैसे अभियान इस दिशा में एक सकारात्मक पहल हैं, जो ना केवल जागरूकता फैलाते हैं बल्कि व्यवहार में बदलाव लाने का भी काम करते हैं।”इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को माहवारी अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान हेतु “भस्मक” (इंसिनरेटर) तकनीकी मॉडल की जानकारी दी गई। बताया गया कि विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में भस्मक स्थापित कर अपशिष्ट का सुरक्षित तरीके से निपटान किया जा सकेगा। बैठक में भस्मक का एक तकनीकी मॉडल डिजाइन और उसका प्रारूप प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी प्रमंडलों को उपलब्ध कराया गया है।प्रखंड स्तर पर इस मॉडल के सफल कार्यान्वयन हेतु विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने की रूपरेखा भी तय की गई। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि स्कूलों और पंचायतों के सहयोग से इस अभियान को व्यापक स्तर पर लागू किया जाए।बीडीओ ने कहा कि समुदाय और संस्थान दोनों स्तरों पर भस्मक स्थापित किए जाएंगे ताकि माहवारी के दौरान उत्पन्न अपशिष्ट को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जा सके। छुपी तोड़ो” अभियान, समाज में जागरूकता और बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम है।

-

नाबालिक पीड़ित के परिजन से मिले कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष :अमिताभ शर्मा
पलामू के पांकी में एक नाबालिक आदिवासी हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला बीते दिन प्रकाश में आया है जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिल रही है हालाकि घटना के बाद पीड़ित नाबालिक लड़की के परिजन से मिले कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस समय ढाढस का साहस बनकर खड़ा रहना है हम इस घटना को बर्दाश्त नहीं करेंगे समाज इस घटना को निंदा कर रही है एक तरफ सरकार की सलाहकार घूम रहे हैं और दूसरे तरफ बलात्कार घूम रहे हैं हालाके प्रशासन ने सलाखों के पीछे भेजने में कमी नहीं कर रही है लेकिन फिर भी किस गुरुकुल की शिक्षा के मानवता को शर्मसार कर रहे हैं इस घटना को निंदा करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं की दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दे ताकि आने वाला कल भविष्य में ऐसा घटना हमारे बेटी बहू के साथ ना घटे महिला सशक्तिकरण को बल मिले शर्मा ने बताया कि हर समय पीड़ित के साथ है हर संभव मदद के लिए तात्पर्य रहेंगे जो भी जरूरत होगी हर संभव मदद करने की कोशिश नहीं तात्पर्य बना रहूंगा

-

आवश्यक सूचना सेलारी पंचायत भवन कल रविवार को जरूर पहुंचे 10:00 बजे दिन में

सेलारी पंचायत में जन सूचना जारी मनरेगा अधिकार अधिनियम तहत ऑडिट के माध्यम से दिन रविवार यानी कल 10:00 बजे दिन के लगभग पंचायत भवन के प्रांगण में एक आम सभा का आयोजन किया गया है जिस आयोजन में आप सभी सेलारी पंचायत के जनता से आग्रह है कि दिन रविवार को भारी से भारी जनसंख्या में अपने पंचायत भवन परिसर में जरूर पहुंचे भूले ना रविवार 10:00 बजे पंचायत में अपना समय जरूर निकालें सूचना का अधिकार क्या है जानने के लिए आम जनता अपना अधिकार जरूर जाने कि मनरेगा के तहत किसको कितना रोजगार मिला है आपका पंचायत सेलारी कितना काम हुआ है और कितना काम बाकी है जानने के लिए

-

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देनेवालों का लगा रहा तांता यादगार रहेगा स्वर्गीय वीर विदेशी सिंह का कार्यकाल

पलामू जिला के 75 पांकी विधानसभा क्षेत्र के जाने-माने भूतपूर्व विधायक लगातार तीन बार रहने वाले विधायक स्वर्गीय वीर विदेश सिंह के 8 वा पुण्यतिथि 28 मार्च को भूतपूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू बाबू अपने पिता जी के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि जो कार्य स्वर्गीय विदेश बाबू कर दिए हैं वह अविस्मरणीय रहेगा। भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय वीर विदेश सिंह के प्रतिमा पर फुल माला डालकर उनके कार्यों और आशीर्वाद को याद किया लोग दुख के घड़ी में लोग ने नारा लगाया कि स्वर्गीय वीर विदेश सिंह अमर रहे नारे से गूंज उठा विदेश नगर लोगों को काफी मशक्कत के बाद चौक पर एक-एक करते हुए फूल माल्यार्पण करते रहें फिर स्वर्गीय विदेश सिंह के प्रतिमा पर कई घंटे से फूल माला चढ़ाते हुए नजर आए स्वर्गीय विदेश सिंह के विदेश नगर आवास पर भूतपूर्व विधायक देवेंद्र सिंह के साथ मिलते-जुलते हुए नजर आए मौके पर उपस्थित रहे तरहसी पंचायत के मुखिया पंकज सिंह बबलू सिंह उदय सिंह सहित सिंह परिवार तरहसी उपमुखिया सुधीर यादव अन्य कई सैकड़ो लोगों ने फूल माला देकर उनके आत्मा को प्यार और आशीर्वाद को याद किया लोग

-

पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है ,कई लोगों को अपना शिकार बनाया
जनवरी से 21 मार्च तक पागल कुत्ते के आतंक का शिकार हुए 76 लोग, कई की स्थिति गंभीर।
बीते शुक्रवार को 11 लोगों पर एकसाथ किया हमला, सीएचसी किस्को में उपचार बाद सदर रेफर।
लोहरदगा।
जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पागल कुत्ते के आतंक से लोग में काफी दस्तक फैला रखा है आए दिन क्षेत्र में पागल कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बना रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी खौफ पैदा कर दिया है। बीते दिन शुक्रवार को पागल कुत्ते का आतंक किस्को मुख्य चौक समेत विभिन्न गांवों में देखने के लिए मिला। यहां पर पागल कुत्ते ने आदमी तो आदमी पशुओं के उपर भी हमला कर आतंक मचा रखा है। इधर बीते शुक्रवार को पागल कुत्ते का कुल 11 लोग शिकार हो गए। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु फौरन सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। मालूम हो कि साल 2025 के आगमन होते ही किस्को क्षेत्र में पागल कुत्ते के आतंक ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है। यहां पर जनवरी से 21 मार्च तक पागल कुत्ते ने कुल 76 लोगों के उपर हमला कर घायल कर दिया। जिसमें कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि जनवरी में 31 फरवरी माह में 20 और मार्च महीने के 21 तारीख तक कुल 25 लोग पागल कुत्ते का शिकार हुए हैं।
ये लोग हुए हैं पागल कुत्ते का शिकार, कई गंभीर।
लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह एक पागल कुत्ते ने आधे दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। यहां पर मिली जानकारी के मुताबिक किस्को निवासी वजीर अंसारी की पत्नी मसालन बीबी, कुम्बा टोली निवासी सुखदेव उरांव, दरंगा टोली निवासी टेगरी उरांव, हिरदे टोली निवासी राजबली अंसारी, हुआहार के करण साहू, जनवल निवासी करमचंद उरांव, किस्को निवासी बबिया देवी, नारी नवाडीह निवासी दिव्यांशु साहू, जनवल निवासी बालकिशोर उरांव, खरकी अम्बा टोली के देवांश उरांव एवं बंजार किस्को निवासी लक्ष्मण उरांव को पागल कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। जिन्हें सीएचसी किस्को में प्राथमिक उपचार के दौरान एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया गया और बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया। साथ ही कितने पशुओं को भी हमला कर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पागल कुत्ते का शिकार बने कई लोगों के चेहरे, हाथ, पेट, पैर और विभिन्न हिस्सों में हमला कर जख्मी कर डाला। यहां पर कितने लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में उपचार करने के बाद बेहतर इलाज हेतु तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया है। जहां पर सभी घायलों का डाक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। बहरहाल पागल कुत्ते इन दिनों किस्को प्रखंड क्षेत्र में लगातार लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लोग भय के साये में जीवन यापन व्यतीत करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि क्षेत्रवासी अपने रोजमर्रा के कामों को करने से पहले पागल कुत्ते की खौफ से दहशत में हैं। ऐसे में लोगों को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

-

राशन कार्ड धारक परिवार को ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है नहीं तो नाम कटेगा

तरहसी पलामू! प्रखंड के सभी पंचायत के नागरिकों को राशन कार्ड धारक योग्य परिवार को राशन लेना है तो राशन कार्ड में ई केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा नहीं तो ई केवाईसी नहीं होने पर माना जाएगा की मृत परिवार हैं या अन्य कारण बस आयोग परिवार होने के चलते राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा ।
मार्च महीना के बाद क्योंकि राशन कार्ड धारक योग्य परिवार को यदि भारत के किसी भी कोने में निवास करते है तो ई केवाईसी करने के सुविधा पूरे देश में उपलब्ध है आप ई केवाईसी अवश्य कराए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किसको ने जानकारी दी है कि 31 मार्च तक राशन कार्ड का ई केवाईसी कर सकते हैं अभी मार्च का आखिरी समय है 21 मार्च से 27 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर के ई केवाईसी करने का कार्य किया जाएगा ई केवाईसी कार्य करने को निर्देश दिया गया है सभी जन प्रणाली दुकानदार एवं प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से ई केवाईसी की गति बढ़ाया जाएगा तरहसी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का कहना है की तरहसी प्रखंड में योग्य कार्ड धारक के मुखिया का संख्या 21294 और कार्ड धारक योग्य परिवार का संख्या 85929 है जबकि परिवार का मुखिया का ई केवाईसी की संख्या 18842 और राशन कार्ड धारक ई केवाईसी परिवार के संख्या 54296 है
यदि हम प्रतिशत में बात करें तो राशन कार्ड धारक के मुखिया के ई केवाईसी की 88.49 प्रतिशत और कार्ड धारक के परिवार के ई केवाईसी की 63.19 प्रतिशत पूर्ण हुआ है इसलिए राशन कार्ड धारक योग्य परिवार को ई केवाईसी करना निश्चित है नहीं तो मार्च बाद राशन कार्ड से नाम काट दिया जाएगा
-

लाभुक क्षेत्र से बाहर बना रहे हैं आंगनबाड़ी का निर्माण ग्रामीणों ने जताया विरोध

शमशान घाट पर शमशान भवन नहीं आंगनबाड़ी का निर्माण
तरहसी प्रखंड के अंतर्गत उदयपुरा वन पंचायत के मटपूरही गांव में सैकड़ो लोगों ने पुराना श्मशान घाट पर खड़ा हो कर बना रहे आंगनबाड़ी केंद्र के विरोध जताया कहा कि बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी का निर्माण विकास क्षेत्र से बाहर हो रहा है आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण के लिए भाजपा नेता मंडल मंत्री अनिल सिंह व उदयपुरा वन पंचायत के मुखिया महेंद्र पासवान सहित सैकड़ो ग्रामीण ने बताया कि मटपुरी गांव में पुराना शमशान घाट पर आंगनबाड़ी का निर्माण हो रहा है जिससे बच्चा जाना तो दूर के बात है अभिभावक को सड़क पार कर के जाने में रूह कप जाता है तरहसी पदुमा मुख्य पथ पर भारी वाहन आवा गमन के कारण बच्चों को अभिभावक कैसे भेजेंगे जब आंगनबाड़ी नींव का गढ़ा खोदा जा रहा है तब हम लोगों को पता चला कि विकास क्षेत्र से बाहर आंगनबाड़ी का निर्माण हो रहा है यह बहुत दुर्भाग्य के बात है कि लोगों को बिना जाने हुए आंगनबाड़ी भवन का श्मशान घाट पर निर्माण हो रहा है


मुखिया महेंद्र पासवान का कहना है कि हम मुखिया हैं फिर हमें भी तो पता होना चाहिए कि मटपूरही में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण विकास क्षेत्र में हो रहा है या नहीं इस विषय में तरहसी प्रखंड के अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बालेश्वर राम से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो बालेश्वर राम का कहना है कि एक दिन का समय दे रहे हैं स्थल को चैन कर के सूचित करे! चाहे गरमजरूआ जमीन हो या रैयती जमीन सत्यापित करके हमें आवेदन को सौंपे
मौके पर उपस्थित रहे
अशोक कुमार, बच्चन साहू ,आशीष साहू ,सुनील पांडे ,जगन्नाथ साहू, रविंद्र राम, बंधु राम, मनोज राम, मधु देवी, तुला देवी रीना देवी ,सुनीता देवी ,प्रतिमा देवी ,सैकड़ो लोग मौजूद रहे
अब देखना दिलचस्प यह होगा की खबर छपने के बाद स्थल परिवर्तन होता है या नहीं
-

मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत हस्तक्षेप करें –आइसा
रांची:ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) झारखंड राज्य परिषद ने राज्य में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना की कड़ी निंदा की है और इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता करार दिया है। आइसा झारखंड के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने इस मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तुरंत हस्तक्षेप करने की बात कही है। एवं दोषियों पर तत्काल करवाई करने की मांग की है। JAC अध्यक्ष भी अपनी जवाबदही लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए।त्रिलोकीनाथ ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था लगातार भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकार हो रही है। छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है। यह घटना न केवल परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर एक गंभीर धब्बा भी है।प्रदेश संयुक्त सचिव संजना मेहता ने झारखंड सरकार पर प्रहार करते हुए कहा विधार्थियो के भविष्य के साथ खेलवाड बंद हो वही इस मामले में दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की है और साथ ही परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। संगठन के ओर से चेतावनी दी गयी है कि यदि जल्द से जल्द इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे राज्य में व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा.आइसा झारखंड सरकार से मांग करता है कि— 1. पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाई जाए.2. दोषी अधिकारियों और दोषी गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.3. छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार किए जाएं।आइसा राज्य भर के छात्रों से अपील करता है कि वे इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करें और शिक्षा के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए आवाज उठाएं।
आखिर बच्चों का भविष्य के साथ खिलवाड़ केव लोगो का सपना चूर करने में लगे हुए है

-

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से, 56,317 परीक्षार्थी लेंगे भाग
76 केन्द्रों पर मैट्रिक एवं 53 केन्द्रों पर होगी इंटरमीडिएट की परीक्षाझारखंड अधिविद्य परिषद,
रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा, 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक संचालित होगी। माध्यमिक परीक्षा में 27339 एवं इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की परीक्षा में 28978 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 56,317 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। माध्यमिक परीक्षा के लिए हज़ारीबाग जिले में 76 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गए हैं। वहीं इंटर परीक्षा के लिए 53 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर नगर भवन में उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, अपर समाहर्ता संतोष सिंह सहित कई वरीय पदाधिकारी ने सभी गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गस्ती दल पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं सजगतापूर्वक करने का निदेश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि परीक्षाओं का संचालन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम, 2001 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं समय प्रबंधन के साथ कार्य करने का निदेश दिया। उन्होंने केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने का निदेश दिया। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पीने के शुद्ध पानी, रनिंग वाटर युक्त छात्र एवं छात्राओं के लिए शौचालय, परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यस्था, पर्याप्त फर्नीचर (बेंच-डेस्क) आदि आवश्यक बुनियादी सुविधाएं बहाल रखने का निदेश दिया। उन्होंने क्वेश्चन पेपर का हैंडलिंग, डिस्ट्रीब्यूशन समय से हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।वहीं बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को आवंटित रौल नंबर-रौल कोड के अनुरूप परीक्षार्थियों के लिए सिटिंग आर्गुमेंट करने का निदेश दिया। *परीक्षा को लेकर परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथि को परीक्षा के दौरान निषेधाज्ञा लागू रहेगी। निषेधाज्ञा परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा।* परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावें अन्य किसी की उपस्थिति निषेध रहेगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की जिम्मेवारी केन्द्राधीक्षक को है। कोई अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए लिए सर्तकता बरतें। नोडल पदाधिकारियों पर परीक्षा केंद्र का मॉनिटर करने की जिम्मेवारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त पुलिस पदाधिकारी प्रातः 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुचेंगे। महिला छात्रों का चेकिंग महिला पदाधिकारी ही करेंगे। क्वेश्चन पेपर की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखना सुनिश्चित करेंगे और जिन पदाधिकारी के बच्चे परीक्षा में भाग ले रहे हैं वह किसी दूसरे परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करना सुनिश्चित करेंगे।*प्रथम पाली में माध्यमिक व द्वितीय पाली में होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा*माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में और इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित होगी। 11 फरवरी 2025 से शुरू होकर दोनों परीक्षाएं 3 मार्च तक चलेगी। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजकिशोर प्रसाद, बरही अनुमंडल पदाधिकारी श्री जोहन टुडू, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई संबंधित पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित रहे।
