Category: स्वास्थ्य

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी मैं जांच के उपरांत कहां से आया बिना प्रिंट दवा

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी मैं जांच के उपरांत कहां से आया बिना प्रिंट दवा

    तरहसी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी में बंध्याकरण एवं नसबंदी करने के दौरान कई ऐसे मरीजों को बिना प्रिंटेड इंजेक्शन भैल दवा दिया गया मामला का खुलासा बृहस्पतिवार कई मरीजों को ऑपरेशन करके डिस्चार्ज करने के बाद जब अपने घर पहुंचते हैं और उसका दूसरा दिन निजी डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन को देने की बात कही जाती है तो भैल इंजेक्शन में उत्पादन तिथि और उपयोग समाप्त तिथि किसी भी प्रकार का प्रिंटेड नहीं होता है तब परिजनों के मन में कई तरह के सवाल खड़ा होते हैं, क्या दवा एक्सपायर तो नहीं है । या डॉक्टर के द्वारा दवा प्रिंटेड को मिटाया तो नहीं गया है । कंपनी प्रिंटेड किया या नहीं किया । मरीज के परिजनों पेशकार साव अरका पंचायत निवासी अपने बहू संगीता देवी को बंध्याकरण कराया गया था दूसरा केश्वर कुमार टरिया पंचायत निवासी अपने पत्नी के बंध्याकरण करवाया था जिसका खुलासा हॉस्पिटल में पहुंच कर अस्पताल कर्मियों से शिकायत करने के दौरान इस सूचना सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह तक पहुंच गया जबकि इसी महीना में तरहसी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय तरहसी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन में कई ऐसे एक्सपायर दवा पाया गया था जिसे जांच राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय टीम को गठित करके जांच की जा रही थी एक जांच का मामला खुलासा नहीं हुआ लेकिन दूसरा मामला खड़ा हो गया सूचना मिलते ही पलामू सिविल सर्जन पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरहसी

    , निरीक्षण की और दि निर्देश सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह ने बताया की एक्सपायर दवा होम्योपैथिक की थी इसके लिए जिला आयोग चिकित्सा पदाधिकारी के जिम्मेवारी होता हैं यदि मरीज को दवा दी जा रही है तो दवा देने के पहले तीन-चार चीजों का ध्यान रखना चाहिए दवा कंपनी का है, दवा में डेट है या नहीं ,दवा कब बना यह सब सारी चीज देखकर के मरीजों का दवा देना चाहिए,। इस मामला को हम लोग संज्ञान में लिए हैं जो भी दोषी पाए जाते हैं उन पर कार्रवाई निश्चित की जाएगी 2. डॉक्टर या NM 20 साल से कार्यरत है जिसके बारे में C S बताया कि स्थानांतरण विभाग के द्वारा किया जाता है जो हमारे यहां से चिट्ठी हर साल बनाकर भेज दी जाती है और जांच किया जाएगा जांच करने के बाद विभाग को चिट्ठी भेजेंगे और जो गलत पाया जाता है तो उनके ऊपर कारवाई की जाएगी यहां पर इस अस्पताल में री सफल करने की आवश्यकता है जो जिला स्तर का होगा ओ जिला से होगा,और जो राज स्तरीय होगा उसके लिए राज्य को अनुशंसा किया जाएगा इस अस्पताल में 10 12 सीसीटीवी कैमरा एक हफ्ते के अंदर लगवा दिया जाएगामैने देखा कि इसमें जो भी कमियां है ओ दुरुस्त किया जाएगा सीसीटीवी कैमरा नही है जो कि दिन रात में असमाजिक तत्व भी आते है और हल करते है ,तो अपनी सुरक्षा के लिए अपने सिस्टम के लिए कैमरा होना अति आवश्यकता है बीपीएम को निर्देशित करूंगा कि प्रभारी से आर्डर लेकर के दस दिन के अंदर कैमरा लगवा दिया जाएगा और जो डॉक्टर इस अस्पताल में प्रतिनियुक्ति किया गया है यदि डॉक्टर की जगह पर दूसरा कुर्मी ओपीडी करते हैं तो डॉक्टर के ऊपर कार्रवाई जरूर की जाएगी

  • राजकृत +2उच्च विद्यालय तरहसी के कैम्पस में 28 इंस्टॉल लगाकर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया

    राजकृत +2उच्च विद्यालय तरहसी के कैम्पस में 28 इंस्टॉल लगाकर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया

    स्वास्थ्य मेले के आयोजन में कई ऐसा दवा जिसका एक्सपायरी डेट भी पाया गया जागता झारखंड संवाददाता तरहसी तरहसी पलामू राजकृत 2उच्च विद्यालय तरहसी परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ तरहसी पश्चिमी जिप सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह प्रमुख प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप परज्वलित करके किया, प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र से आए हुए विभिन्न प्रकार के रोग से ग्रसित 530मरीज का निशुल्क जांच एवं दवा का वितरण किया गया, जिप सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि असमर्थ लोग अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच और समस्या का निराकरण अवश्य ही करावे ।प्रमुख प्रिया देवी ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र को और सुसज्जित व्यवस्थित बनाने पर पहल करने पर जोर दिया, विधायक प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण ने कहा कि जल्द ही विधायक योजना से स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा , विस सूत्री अध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष मिश्रा,पूर्व सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता सहित कई लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और गुणवत्तापूर्ण दवा जांच व्यवस्था बढ़ाने रात्रि कालीन सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया, मेले में मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, किशोरी स्वास्थ्य, दंत चिकित्सा, लैब स्टॉल , सामान्य दवा आयुश से संबंधित स्टॉल, अंधापन नियंत्रण, टीवी, रक्तचाप मधुमेह, योग ध्यान, मलेरिया, सिकल सेल जांच, परिवार नियोजन ,सहित 28 स्टाल लगाए गए एवं विभिन्न रोगों का जांच निदान एवं सलाह तथा निशुल्क दवा वितरण किया गया मेले में डॉक्टर नदीम सिद्दीकी, डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर अब्दुल समद, डॉक्टर प्रतिभा कुमारी, डॉ रंजना कुमारी ,अरुण कुमार गुप्ता मेला आयोजन के निगरानी एवं संचालन करता है बीपीएम राहुल राज बीडीएम प्रेम कुमार एचडी पंकज कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के लगभग 40 कर्मी सेवा कार्य में उपलब्ध थे। वहीं मेले के 28 इंस्टालो में तरहसी प्रमुख प्रिया कुमारी एवं विनोद गुप्ता , सच्चितानंद पांडे, कृष्ण मुरारी सिंह , ने इंस्टालो को घूम घूम कर निरीक्षण किया, निरीक्षण के द्वारा एक इंस्टॉल में कई ऐसी दावा भी पाया गया कि जिसका डेट एक्सपायर हो चुका था । मौके पर विनोद गुप्ता ने बताया कि इस एक्सपायरी दवा को इंस्टॉल में क्यों लगाया गया डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह बताते हुए कहें कि आयुर्वेदिक दवा में एक्सपायरी डेट का कोई महत्व नहीं होता है , और हमने विभाग के दावा आपूर्ति के लिए कितने बार आवेदन भेज चुका हूं,तो सवाल खड़ा होता है कि आखिरकार आयुर्वेदिक दवा में मैन्युफैक्चर डेट और एक्सपायरी डेट क्यों डाला जाता है जबकि लोगों का मानना है कि किसी भी दवा एवं अन्य वस्तु का एक समय सीमा होता है जो सीमा अंत हो जाने के बाद वास्तु स्वयं बर्बाद हो जाता है यह सोचने वाली गौरतलब की बात है

  • राजकृत +2उच्च विद्यालय तरहसी में  गुरुवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन

    राजकृत +2उच्च विद्यालय तरहसी में गुरुवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन

    गरीब परिवार के लिए सुनहरा मौका स्वास्थ मेला में होगा सब बीमारी का फ्री इलाज। आना ना भूले आप बीमारी से हैं लाचार तो आने में ना करें विचार ।पलामू जिला के तहसील प्रखंड के राजकृत +2 उच्च विद्यालय तरहसी के प्रांगण में दिन गुरुवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन है जी मेला में आप सभी प्रखंड वासियों पंचायत वासियों के लिए सुनहरा मौका प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय स्वास्थ्य मेला का कार्यक्रम में आप सभी गरीब परिवार ,बुजुर्ग एवं वृद्ध व्यक्ति के लिए बीमारी से जूझे हैं। जैसे शुगर, बीपी ,कुष्ठ रोग मोतियाबिंद ,बुखार, किसी भी तरह का हड्डी का दर्द एवं अन्य बीमारी का इलाज के लिए स्वास्थ्य मेला में जरूर से जरूर आए और अपनी बीमारी का इलाज सहित दवा फ्री में लेना न भूले दिन गुरुवार सुबह 9:00 बजे अपने साथियों एवं गांव टोला कस्बों में जरुर सूचना दें और उन्हें प्रेरित करें जो भी बीमारी होगा उसका फ्री में इलाज सहित दवा का भी उपलब्ध कराया जाएगा

  • पलामू जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ मेला का आयोजन 20 से 24 जनवरी तक

    पलामू जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ मेला का आयोजन 20 से 24 जनवरी तक

    1 विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला की तिथि निर्धारित, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का होगा जांच व इलाज

    2 .मेदिनीनगर। 20 से 24 जनवरी के बीच पलामू जिले के सभी प्रखंडो में एक दिवसीय प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है।

    3.स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस मेला में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं, कार्यक्रमों यथा आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आभा कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा

    4.सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, मोतियाबिंद जांच, ईएनटी, दंत, चर्मरोग, कुष्ठ, टीबी, मलेरिया, अंधापन, कैंसर, आयुर्वेद, युनानी, होमियोपैथी योगा आदि की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

    5.प्रखंड स्वास्थ्य मेला 20 जनवरी को नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर व मोहम्मदगंज के पीएचसी अधौरा कैंपस, 21 जनवरी को पीएचसी नावाबाजार व हैदरनगर के इमामनगर बरेवा पंचायत सचिवालय, 22 जनवरी को चैनपुर प्रखंड के पथरा पीएचसी मैदान, छत्तरपुर एसडीएच कैंपस, सतबरवा के दुलसुलमा पंचायत भवन, हुसैनाबाद के एसडीएच कैंपस, पांडु के सीएचसी परिसर व पिपरा के आम पिपरा कैंपस में मेला का आयोजन किया जाएगा।

    6.. 23 जनवरी को तरहसी के आर.के पब्लिक स्कूल, उंटारी रोड स्थित सीएचसी, पाटन प्रखंड सीएचसी व पांकी ब्लॉक के रणभरी हाई स्कूल में मेला का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 24 जनवरी को मनातू के पदमा पंचायत भवन, रामगढ़ ब्लॉक के बाजार शेड, सदर मेदिनीनगर के कौड़िया पंचायत के चुकरु स्कूल, लेस्लीगंज सीएचसी, बिश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत रेहला पीएचसी,पड़वा के पड़वा चौक पर व हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत अररुआ मध्य विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा।

    7..इस मेले में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर डीसी पलामू के फेसबुक एकाउंट व एक्स पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।