Category: कारोबार

  • एसडीओ ने बेघर बच्चों के साथ मनाया नया वर्ष 2025

    एसडीओ ने बेघर बच्चों के साथ मनाया नया वर्ष 2025

    उपहार में गर्म कपड़े देकर छोटे बच्चों के चेहरे का मुस्कान को जीत लिया

    गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को गढ़वा प्रखंड के जरगढ़ गांव के समीप अवस्थित बेघर बच्चों मुसहर टोली पहुंचकर यहां छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप गर्म कपड़े देकर उनके साथ अंग्रेजी नव वर्ष मनाया।
    दरअसल पिछले दिनों ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय व्यवसायियों से उन्होंने अपील की थी कि सभी लोग यथाशक्ति गर्म कपड़े जैसे स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, शाल आदि कपड़े इकट्ठा कर जरूरतमंदों के बीच में वितरित करवाने की सामूहिक मुहिम में स्वैच्छिक रूप से शामिल हों। उसी क्रम में गढ़वा के कुछ व्यापारियों की ओर से गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने का सिलसिला आरंभ हो गया है। एसडीओ की ओर से आज इन मुसहर बच्चों के बीच जो गरम जैकेट, स्वेटर आदि बांटे गये हैं वे उसी मुहिम के तहत प्राप्त हुए थे।
    नव वर्ष के दिन गर्म कपड़े और अन्य उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान स्थानीय व्यवसायी कमलेश अग्रवाल एवं एसडीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे। संजय कुमार ने समाज के सक्षम लोगों से पुनः अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य अनुसार इस सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटने के लिए अपने-अपने स्तर से अपने आस पास के क्षेत्रों में मुहिम चलाएं।

  • भारतीय स्टेट बैंक कर्मियों ने नया साल 2025 के अवसर पर द्वीप प्रवज्जलित व केक काटकर किया शुरुआत

    भारतीय स्टेट बैंक कर्मियों ने नया साल 2025 के अवसर पर द्वीप प्रवज्जलित व केक काटकर किया शुरुआत

    (पलामू) : जिले के मनातू पदमा अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा पदमा 1 जनवरी दिन बुधवार को शाखा के कर्मियों ने नया साल के शुभ अवसर पर स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार कैशियर अविनाश कुजूर मनीष पांडे कन्हाई यादव गार्ड पियुन बाबूलाल प्रसाद एवं स्टेट बैंक के सभी सीएसपी संचालकों ने नया साल के शुभ अवसर पर द्वीप प्रवज्जलित एवं केक काटकर एक दूसरे को मुंह मीठा किया और आपस में मिलजुलकर नया साल का शुरुआत की।भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार ने सभी सीएससी संचालकों को गिफ्ट एवं कई उपहार दिया गया।

    उपस्थित सीएसपी संचालक वीरेंद्र सिंह यादव, रवि गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद लालगाडा, बसिस्ट मेहता, सोहेल अंसारी, राजदीप मेहता कसमार, अनुज तरहसी, संगीता कुमारी, स्टेट बैंक शाखा पदमा के ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार नें पत्रकार सुधीर यादव को नया साल के शुभ अवसर पर किया सम्मानित।साहित कई सीएसपी संचालक उपस्थित थे।

    सुधीर यादव।मनातू