Author: Yashwant Sharma

  • बालू के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

    बालू के अवैध खनन व परिवहन पर 7 ट्रैक्टर वाहनों को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

    ।रामगढ़रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को सिरका क्षेत्र में दामोदर नदी घाट से अवैध बालू के उठाव पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी को जांच का आदेश दिया गया जिसके उपरांत शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान सिरका दामोदर नदी घाट से 7 ट्रैक्टर वाहनों को अवैध रूप से बालू का उठाव करने का दोषी पाया गया।जिसके बाद वाहन मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी सम्पत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति के आरोप में आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

  • उपायुक्त ने जनता दरबार में मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी

    उपायुक्त ने जनता दरबार में मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी

    अधिकारियों को मामले का निष्पादन करने का दिया गया निर्देश।

    चतरा:समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप ने अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम समेत सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, विद्यालय में पेयजलापूर्ति से संबंधित, विद्युत, अबुआ आवास, मनरेगा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कन्यादान योजना से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द नियम संगत मामले का निष्पादन करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

  • सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिखाया हरि झंडी देखिए खास रिपोर्ट।

    सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने दिखाया हरि झंडी देखिए खास रिपोर्ट।

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को उपायुक्त शशि रंजन व जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया। मौके पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 का आयोजन किया गया है और सड़क सुरक्षा सप्ताह के थीम ‘परवाह’ के तहत सड़क जागरूकता रथ लोगों को सड़क पर एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश देगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों के पालन से सड़क पर सुरक्षा बनी रहती है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि जब भी दो पहिया वाहन का प्रयोग करें तो हेलमेट अवश्य पहनें और पूरी सावधानी बरतें। जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जायेगा। 31 जनवरी तक आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत इस जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक -चौराहों पर यातायात नियमों के पालन हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित ऑडियो क्लिप लोगों को सुनाये जायेंगे। साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कई अन्य तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।

  • जिस पर हमारा देश भरोसा करता है आज वही देश में बैठे लोग देश का कमजोर कर रहे है बहुत ही दुखत बात

    जिस पर हमारा देश भरोसा करता है आज वही देश में बैठे लोग देश का कमजोर कर रहे है बहुत ही दुखत बात

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर मेंनक्सलियों ने बड़ा वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गये है। हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग के बेदरी- अंबेली नाला के पास किया गया है। मौके पर अभी भी मुठभेड़ जारी है।जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में जवानों के वाहन को उड़ा दिया गया है। नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर हमले को अंजाम दिया है। हमले में 9 शहीद होने की पुष्टि हो गई है। कुछ जवानों के गंभीर होने की भी सूचना है। डीआरजी दंतेवाड़ा के सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। अभी भी मुठभेड़ जारी है।बताया जा रहा है जिस जगह पर ये हमला हुआ है वो नक्सलियों का क्षेत्र है। कुटरू के पास अबूझमाड़ का इलाका लगता है। हमले की खबर मिलने के बाद दंतेवाड़ा से अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके के लिए भेजा गया है। कई जवानों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। जवानों के काफिले में एक से ज्यादा वाहन चल रहे थे।छत्तीसगढ़ के नक्सल चीफ विवेकानंद सिनहा ने एनपीजी न्यूज को बताया कि बीजापुर के पास कुटरु के पास डीआरजी दंतेवाड़ा के सभी जवान आपरेशन से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारुदी सुरंग विस्फोट कर दिया। उन्होंने जवानों की हताहत होने के बारे में कहा कि वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • बस स्टैंड सब्जी बाजार में चोरी की लगातार घटना होते हैं

    बस स्टैंड सब्जी बाजार में चोरी की लगातार घटना होते हैं

    बस स्टैंड के पास सब्जी बाजार मोबाइल चोर गिरोह का अड्डा बन गया है,। मोबाइल चोरी की घटना से लोग परेशान है। लगभग दर्जनों मोबाइल की चोरी हो चुकी है। कई लोग तो चोरी को लेकर थाना में सनहा दर्ज कराते हैं, जबकि कुछ लोग प्रशासन पर से भरोसा उठने के कारण आवेदन भी नहीं देतें हैं। 5 जनवरी रविवार के शाम करीब 6:00 बजे बंशीधर न्यूज़ तथा आजाद सिपाही के पत्रकार बलराम शर्मा की मोबाइल भी चोरी हो गई। शर्मा रविवार के शाम को सब्जी बाजार में सब्जी खरीद रहे थे और उनका मोबाइल शर्ट के ऊपर पॉकेट में रखा हुआ था जिसे अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया। मोबाइल चोरी को लेकर बलराम शर्मा थाना में सनहा दर्ज कराया गया है। इससे पूर्व प्रखंड के नाजिर सुनील कुमार का दो बार मेराल की सब्जी बाजार में ही मोबाइल चोरी हो चुकी है, इसके अलावे मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया रामसागर महतो,रोजगार सेवक अभिमन्यु तिवारी वार्ड सदस्य संगीता देवी सहित दर्जनो लोगों की मोबाइल चोरी हो चुकी है मोबाइल चोरी की घटना से जहां लोग परेशान है वही प्रशासन द्वारा मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश नहीं होने तथा चोरी को नियंत्रित नहीं कर पाने से लोगों का प्रशासन पर से विश्वास भी उठ रहा है,। यही कारण है कि बहुत से लोग तो अब मोबाइल चोरी की घटना को लेकर थाना में आवेदन देना भी बंद कर चुके हैं।विदित हो कि मेराल बस स्टैंड से ही कुछ दिन पूर्व मानिकचंद यादव के ट्रैक्टर एवं हाइड्रा दो बैटरी, गोंदा गांव के शिवनाथ कुशवाहा के ट्रैक्टर से एक बैटरी,मेराल हाई स्कूल के पास उदेश प्रजापति के ट्रैक्टर से बैटरी की चोरी हो चुकी है। ट्रैक्टर मालिकों का कहना है कि चोरी को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है, लेकिन अभी तक प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं किया है।

  • सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

    ।चतरासड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में रविवार की मौत हो गया। मृत युवक जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियारा गांव निवासी संजय दास (35) पिता शनिचर दास है। मौत की खबर में मिलने ही मृतक के गांव में मातम पसर गया तथा परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।इस संबंध में मृतक के परिजन विजय दास, छोटु रविदास, मंतोष दास समेत अन्य ने बताया कि बीते 27 दिसंम्बर को संजय अपने बाइक पर प्रतापपुर से समान लेकर अपने घर जोगियारा आ रहा था। इस दौरान कुकुरमन स्थित हरि यादव के घर के समीप विपरित दिशा एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल अवस्था में संजय को ग्रामिणो ने प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया था। इलाज के दौरान घायल संजय की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। इस बीच रविवार को इलाज के दौरान पटना के एम्स अस्पताल में संजय की मौत हो गई। मृतक संजय के पत्नी के अलावे तीन छोटे-छोटे बच्चे है। इधर दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार वाहन को पुलिस के द्वारा नही पकडे जाने पर ग्रामिणो ने नाराजगी व्यक्त किया है। पुलिस की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने वाहन को चिन्हित कर कारवाई किए जाने की मांग की है।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक सबन्ध बनाने के मामले में आरोपी युवक  को  पुलिस ने न्याय हिरासत में भेजा

    शादी का झांसा देकर शारीरिक सबन्ध बनाने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने न्याय हिरासत में भेजा

    । पलामू जिले के विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल के उंटारी रोड थाने की पुलिस ने थाने के जोगा गांव के एक युवक को शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक सबंध बनाने व पुनः शादी से इनकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाप्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर जोगा गांव के मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बीएनस की धारा 69/89 के तहत भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारिरीक सम्बन्ध बना रहा था। जब पीड़िता ने उससे शादी करने को कहा तो वह मुकर गया । पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की गई है।

  • बालू खनिज के अवैध खनन  परिवहन पर तीन ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज रामगढ़

    बालू खनिज के अवैध खनन परिवहन पर तीन ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज रामगढ़

    जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में कुज्जू ओपी अंतर्गत ग्राम बोंगाबार के पास दो ट्रैक्टर बालू लोड कर ले जाते हुए पाया गया गश्ती दल द्वारा दोनों ट्रैक्टर चालको से जांच के क्रम में बालू संबंधित कागजात की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। दोनों ट्रैक्टरों में अवैध बालू परिवहन किया जा रहा था जो महिंद्रा 415 डीएल लाल रंग ट्रैक्टर जिसका निबंधन संख्या जे एच18 एच1671 इंजन नंबर आर जे एफ 4 वाई एफ4003 वहीं दूसरी वाहन संख्या पावर ट्रैक 434 ब्लू रंग का ट्रैक्टर इंजन नंबर ई3187429,चेचिस नंबर बी 3169037 एवं बासल थाना क्षेत्र में संध्या गस्ती के क्रम में जयनगर पतरातु की ओर से अवैध बालू लोड लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर जिसका चेचिस नंबर MBNABAEAPKRJ 00129 इंजन नंबर RKJ 2DBN 0309 पर अवैध बालू खनिज लोड पाया गया। उक्त तीनों ट्रैक्टरों में जांच पड़ताल किया गया परंतु बालू का परिवहन चालान कागजात नहीं पाया गया। जिसके उपरांत वाहन मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व की छति, राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण के आदेश का उल्लंघन तथा खान एवं खनिज अधिनियम के तहत जिला खान निरीक्षक रामगढ़ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

  • मनातू के जसपुर जंगल में अवैध पोस्ता की खेती बिनष्ट करने पहुंचे प्रशासन

    मनातू के जसपुर जंगल में अवैध पोस्ता की खेती बिनष्ट करने पहुंचे प्रशासन

    पलामू जिला के मनातू प्रखंड अंतर्गत दिनांक 04 जनवरी 2025 को मनातू थाना अंतर्गत ग्राम जसपुर के जंगल में वन विभाग और मनातू थाना की संयुक्त टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस अभियान के दौरान करीब 17 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से की गई पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया।इस अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की अवैध खेती और उससे जुड़े अपराधों पर रोक लगाना है। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की और पूरी खेती को नष्ट कर दिया।इस अभियान में वन विभाग और पुलिस बल ने समन्वय और तत्परता के साथ कार्रवाई की, जिससे इस क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में सफलता मिली है।

  • पलामू एसडीएम सुलोचना मीना जांच करने पहुंची  मजदूर किसान महाविद्यालय डंडार कला कॉलेज  जांच में क्या पाया और दिया निर्देश

    पलामू एसडीएम सुलोचना मीना जांच करने पहुंची मजदूर किसान महाविद्यालय डंडार कला कॉलेज जांच में क्या पाया और दिया निर्देश

    पलामू जिले के एसडीएम सुलोचना मीणा सहित 75 पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुशवाहा डॉ शशिभुषण मेहता ने पांकी अंतर्गत मजदूर किसान इंटर महाविद्यालय डंडार कला का निरीक्षण करने पहुंचे जो कि कई दिनों पहले 75 पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता के द्वारा आरोप लगाए गए थे कि मजदूर किसान इंटर महाविद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर खुद से काम ना करके दूसरे जगह से काम करवा कर लाते है साथ साथ कंप्यूटर ऑपरेटर का सस्पेंड भी करने का निर्देश दिया था इसी सिलसिले में विधायक का आरोप को जांच करने पहुंचे पलामू एसडीएम सुलोचना मीणा ने मजदूर किसान इंटर महाविद्यालय पांकी डंडार कला कॉलेज का कई दस्तावेज जैसे लाइब्रेरी रूम कॉलेज के रूमों में कागजात जांच करने की प्रयास किया गया साथ में कई दस्तावेज मांगी गई और बताया गया कि अगली बैठक में सभी संचालकों को डिग्री सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा क्योंकि यह समिति 3 वर्ष पहले चुनी गई थी जो फिर से नया कमेटी का चयन किया जाएगा और सभी स्टूडेंट को अनिवार्य होगा कि वह रेगुलर क्लास करें और फॉर्म भरने के लिए अटेंडेंस जरूरी है साथ-साथ टीचर को निर्देश दिया गया कि सभी शिक्षक उपस्थित होना आवश्यक है अगली बैठक में प्रिंसिपल को निर्देश दिया गया है की जितने भी कॉलेज में कार्यरत हैं उनको डिग्री सहित अन्य दस्तावेज सर्टिफिकेट जैसे प्रस्तुत करना होगा ताकि पता चले की सभी के नियुक्ति नियम संगत से हुई है