विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने छात्र – छात्राओं के बीच किया साइकिल का वितरण

8 वा क्लास पास छात्र-छात्राओं का साइकिल वितरण इसलिए किया जाता है ताकि उच्च स्तरीय शिक्षा पाने में छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में किसी भी तरह से परेशानी ना हो दूसरा में की साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं का प्रेरित यानी उत्साह में बढ़ोतरी होती है पलामू जिले के तरहसी प्रखंड राजकृत+2उच्च विद्यालय तरहसी के कैम्पस में 8 वा क्लास के छात्र छात्राओं को पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने शुक्रवार को साइकिल का वितरण किया । विधायक डॉ मेहता ने दीप प्रज्वलित कर साइकिल वितरण समारोह का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक डॉ मेहता ने कहा कि साइकिल मिल जाने से अब बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी सुविधा होगी। विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि यहां डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी, ताकि इस प्रखंड के बच्चे डिग्री कॉलेज तक अपनी पढ़ाई आसानी से कर सकेंगे। विधायक ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने की सलाह दी। मौके पर विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, बीडीओ, बालेश्वर राम तरहसी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि वशिष्ठ कुमार सिंह, बीईईओ परमेश्वर साहू , मुखिया सुजित भुइयां, पायनियर पांडे,समेत काफी संख्या में अभिभावक और बच्चे मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *