वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन को लेकर प्रखंड कार्यालय का किया गया घेराव 25 सौ नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

।सभी पेंशन के एक समान 25 सौ रुपया करे सरकार, नही तो होगी उग्र आंदोलन : कन्हाई सिंहबरवाडीह

शनिवार को संयुक्त ग्राम सभा के बैनर तले जिला परिषद कन्हाई सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीणों के द्वारा महिला, वृद्ध और दिव्यांग के बकाया पेंशन भुक्तान और मईया योजना के तर्ज पर पेंशन 2500 रुपया करने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया। ग्रामीणों के द्वारा प्रखंड कार्यालय के घेराव करने के पूर्व पुराने ब्लॉक परिसर से जुलुस निकाला गया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। नगर भ्रमण करते हुए जुलुस प्रखंड कार्यालय पहुंचने के बाद प्रखंड प्रशासन, जिला प्रशासन, और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला परिषद कन्हाई सिंह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट की राजनीति करने के लिए हेमंत सरकार के द्वारा मईया योजना का तो लाने काम किया गया पर असल जरूरतमंद वृद्ध दिव्यांग विधवा की पेंशन को रोक दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अब राज्य सरकार दोहरी नीति अपनाना बंद करते हुए मईया योजना के तर्ज पर अन्य पेंशन को भी 1000 से बढ़कर 2500 किया जाए अन्यथा राज्य सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शनकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास अधिकारी रेशमा रेखा मिंज को मांग पत्र सौपा। वहीं मौके पर निरंजन कुमार, अशोक सिंह, सुरेश मुंडा, पिंकी देवी, सुमन कुमारी, आरती कुमारी, शकुंतला देवी, सविता देवी, शकुंती देवी, उपासना देवी, समेत काफी सख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *