नया साल में शिव पूजा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मिलन समारोह में हुए शामिल सुरेंद्र यादव

तरहसी पलामू | तरहसी प्रखंड के उदयपुरा पंचायत अंतर्गत मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर जोगियादह मेला में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन मे पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता सुरेंद्र यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल हुए | कमेटी के लोगों ने सुरेंद्र यादव को अंग वस्त्र और फूल माला देकर स्वागत किया | इस दौरान सुरेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन मे मेला मे सभी जनसमूह को मकर सक्रांति पर्व पर शुभकामनाएं दिया कहा की मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर गमन करते है | खगोलीय दृष्टी से सूर्य का प्रवेश कर्क राशि से मकर राशि की ओर होता है | हमारी सनातन संस्कृति मे इस अवसर का व्यापक महत्व है | सही मायने मे यह अवसर हमारी सांस्कृतिक एकता को नीरूपीत करने वाला उत्सव है | कहा की मेला मे दूर दराज से आए हुए एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है | मौके पर उपस्थित रहे तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार तरहसी प्रखंड के उदयपुर पंचायत वन के मुखिया महेंद्र पासवान,जीवनन्दन यादव, अनिल सिंह, दिलीप यादव, रांची नगर पार्षद चेयरमेन प्रीती रंजन, इसलामु हक, गिरेन्द्र कुमार शर्मा, अजय सिंह, अंजनी गुप्ता, विजय प्रसाद देवेंद्र यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *