कम उम्र की युवा नेता फीता काटकर किया स्वागत भक्ति जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन सरेडी

तरहसी (पलामू) : दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राम सरेडी में इस वर्ष श्री लक्ष्मी पूजा महोत्सव के तहत भक्ति जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवा नेता गौतम प्रसाद ने फीता काटकर किया। उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष छोटू यादव, कोषाध्यक्ष कौशल यादव और सचिव गुड्डू सिंह ने संयुक्त रूप से अतिथि का अभिनंदन किया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों और दीपों से सजाया गया था। मंच पर स्थानीय कलाकारों ने माता लक्ष्मी की आराधना तथा भक्ति गीतों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। ग्रामवासी इंद्रदीप यादव, उपेंद्र यादव, माहेश्वरी यादव, काजू अंसारी, नीतीश सिंह, विकास रजक, चौकीदार गजेंद्र पासवान, युगेश यादव, अशोक यादव, अमरेश यादव, सुरेंद्र यादव, नरेश यादव, जितेंद्र यादव और पवन गुप्ता सहित हजारों ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।गर्व की बात यह रही कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गौतम प्रसाद ने बेहद कम उम्र में ग्रामीण सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाकर युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया। कार्यक्रम देर रात तक चला और लोगों ने पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ भक्ति गीतों का आनंद लिया। आयोजकों ने अंत में सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा ऐसे आयोजनों से गांव में एकता और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *