24 अगस्त को कई इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

मेदिनीनगर। रविवार, 24 अगस्त 2025 को मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति निर्धारित समय पर बाधित रहेगी। यह बाधा विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य और पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई के कारण की जाएगी। सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल डालटनगंज (शहरी) ने इसकी पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति को दो चरणों में रोका जाएगा। पहले चरण में सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक जीएलए-10 फीडर, हाउसिंग फीडर, रेड़मा फीडर और जमुने फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली काटी जाएगी। इस दौरान 33/11 केवी पावर सब स्टेशन पर रखरखाव और लाइन के आसपास लगे पेड़-पौधों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रभावित क्षेत्रों में हाउसिंग कॉलोनी, वारालोट, जीएलए-10 कॉलेज, रेड़मा चौक, सुरेश सिंह चौक, श्रीराम पथ, परशुराम नगर, सरसंग मंदिर और 02 नंबर टाउन इस्टेट शामिल होंगे।वहीं, दूसरे चरण में अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बाजार फीडर, हॉस्पिटल फीडर और डीडीओ कैडेट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में कुंदन मुहल्ला, पहाड़ी मुहल्ला, मुस्लिम नगर, पनरी गली, बाजार क्षेत्र, छःमुहान, अरुण शुक्ला रोड, शिवाला रोड, बस स्टैंड, शिवाजी मैदान, हॉस्पिटल रोड और कन्ही राम चौक शामिल हैं।विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि उन्हें असुविधा न हो। विभाग का कहना है कि इस रखरखाव कार्य से विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुचारु व सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *