अपने घर में 65 वर्षीय पुरूष का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी, हत्या का आशंका

पलामू जिला का मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के सिगदा गाँव में 65 वर्षीय समौदी यादव की रहस्यमय मौत ने पूरे गाँव को हिला कर रख दिया है। समौदी यादव, पिता बिनेसर यादव, का शव अहले सुबह उनके घर मिला। परिवार के सदस्य रबिन्द्र यादव ने बताया कि पिता को देखने बाहर निकले तो उनके कंबल, जूते और भैंस का दूध धोने वाला बर्तन घर से कुछ दूरी पर पड़े थे। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी समौदी यादव का पता नहीं चल पाया।घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा, मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव और इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह डॉग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, डॉग स्क्वाड को घटनास्थल से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना ने पूरे इलाके में दहशत और शोक की लहर पैदा कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *