जिस पर हमारा देश भरोसा करता है आज वही देश में बैठे लोग देश का कमजोर कर रहे है बहुत ही दुखत बात

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मेंनक्सलियों ने बड़ा वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गये है। हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग के बेदरी- अंबेली नाला के पास किया गया है। मौके पर अभी भी मुठभेड़ जारी है।जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में जवानों के वाहन को उड़ा दिया गया है। नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर हमले को अंजाम दिया है। हमले में 9 शहीद होने की पुष्टि हो गई है। कुछ जवानों के गंभीर होने की भी सूचना है। डीआरजी दंतेवाड़ा के सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि हो गई है। अभी भी मुठभेड़ जारी है।बताया जा रहा है जिस जगह पर ये हमला हुआ है वो नक्सलियों का क्षेत्र है। कुटरू के पास अबूझमाड़ का इलाका लगता है। हमले की खबर मिलने के बाद दंतेवाड़ा से अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके के लिए भेजा गया है। कई जवानों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। जवानों के काफिले में एक से ज्यादा वाहन चल रहे थे।छत्तीसगढ़ के नक्सल चीफ विवेकानंद सिनहा ने एनपीजी न्यूज को बताया कि बीजापुर के पास कुटरु के पास डीआरजी दंतेवाड़ा के सभी जवान आपरेशन से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारुदी सुरंग विस्फोट कर दिया। उन्होंने जवानों की हताहत होने के बारे में कहा कि वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *